The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
‘ये हम दोनों का फैसला है’, युजवेंद्र चहल-धनश्री वर्मा का हुआ तलाक, क्रिकेटर को एलिमनी में देनी पड़ेगी इतनी मोटी रकम!
[ad_1]
आखरी अपडेट:21 फरवरी, 2025, 13:38 IST
Dhanashree Verma Yuzvendra Chahal Divorce: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के बीच तलाक पर अब कोर्ट की मोहर लग गई है. दोनों ने कोर्ट में जानकारी दी है कि वह आपसी सहमति से तलाक ले रहे हैं. ये जोड़ी…और पढ़ें
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की शादी दिसंबर 2020 में हुई थी.
हाइलाइट्स
- युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का तलाक हुआ.
- चहल को 60 करोड़ रुपये का गुजारा भत्ता देना पड़ सकता है.
- दोनों ने 18 महीने से अलग रहने के बाद तलाक लिया.
Yuzvendra Chahal Dhanashree Verma Divorce: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के बीच अलगाव की खबरों ने खूब तूल पकड़ा. सोशल मीडिया पर सामने आई अफवाहों के बाद इन दोनों ने भी एक-दूसरे से अलग होने के कई सबूत इंटरनेट पर ही दे दिए. अब ताजा रिपोर्ट की मानें तो गुरुवार को बांद्रा कोर्ट में इस जोड़ी के तलाक पर कोर्ट की मुहर लग गई है. दोनों के वकील ने कोर्ट में जानकारी दी है कि ये दोनों 18 महीनों से अलग रह रहे थे और अब आपसी सहमति से तलाक ले रहे हैं. इसी बीच डांसर और सोशल मीडिया इनफ्लूएंजर धनश्री को मिलने वाली एलीमोनी यानी गुजारा भत्ते से जुड़ी खबरें भी आ रही हैं.
ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार क्रिकेटर को अपने इस तलाक की बड़ी भारी रकम चुकानी पड़ सकती है. इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चहल को, धनश्री को 60 करोड़ रुपये का गुजारा भत्ता (अलिमोनी) देना पड़ सकता है. हालांकि इस जोड़ी ने अभी तक इन दावों का न तो खंडन किया है और न इसकी सच्चाई बताई है.
हार्दिक पांड्या और नताशा के तलाक के बाद युजवेंद्र और धनश्री के बीच टूटे रिश्ते ने फैंस को काफी निराश किया था. अब इस मोटी रकम पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है, क्योंकि कई लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि क्या वाकई यह रकम सही हो सकती है, खासकर जब दोनों ही अपने-अपने करियर में सफल हैं. ABP न्यूज की की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों ने 20 फरवरी यानी गुरुवार को मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट में अपने तलाक की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ली. रिपोर्ट्स की मानें तो सुबह लगभग 11 बजे दोनों कोर्ट पहुंचे और तलाक की सारी जरूरी औपचारिकताएं पूरी की है.
दोनों की लव स्टोरी लॉकडाउन के दौरान शुरू हुई थी, जब चहल ने धनश्री के डांस वीडियो देखकर उनसे डांस सीखने की इच्छा जताई थी.
इस रिपोर्ट की मानें तो कोर्ट ने दोनों को 45 मिनट की काउंसलिंग की सलाह दी थी, लेकिन दोनों ने आपसी सहमति से बताया कि वे पहले ही 18 महीने से अलग रह रहे थे. इसी दौरान उनके बीच सहमति से तलाक का फैसला हो चुका था. इसके बाद कोर्ट ने उनकी बात सुनकर शाम 4:30 बजे तलाक को मंजूरी दे दी, जिससे उनकी शादी का सफर खत्म हो गया.
कहां टूटटा धनश्री और युजवेंद्र का रिश्ता
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की शादी दिसंबर 2020 में हुई थी. दोनों की लव स्टोरी लॉकडाउन के दौरान शुरू हुई थी, जब चहल ने धनश्री के डांस वीडियो देखकर उनसे डांस सीखने की इच्छा जताई थी. हालांकि शादी के महज 4 साल के भीतर ही, यानी 2024 के अंत में दोनों के रिश्ते में अनबन की खबरें सामने आने लगीं. दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया और जब चहल ने सभी पुरानी तस्वीरें डिलीट कर दीं, जो ये कयास और भी सच साबित होने लगे.
जनवरी 2025 में खुद युजवेंद्र चहल ने सोशल मीडिया पर कहा था कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दें
हालांकि इन चार सालों में पहले भी कई बार इनके ब्रेकअप और तलाक की अफवाहें उड़ी थीं, लेकिन धनश्री ने इन्हें झूठा बताया था. जनवरी 2025 में खुद युजवेंद्र चहल ने सोशल मीडिया पर कहा था कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दें और बिना किसी ठोस सबूत के कोई भी धारणा न बनाएं. उन्होंने यह भी कहा था कि फर्जी खबरें उनके परिवार के लिए मानसिक तनाव का कारण बन रही हैं.’
Mumbai,महाराष्ट्र
21 फरवरी, 2025, 13:25 IST
युजवेंद्र चहल-धनश्री वर्मा का हुआ तलाक, क्रिकेटर देंगे करोड़ों में एलिमनी?
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया






