The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: MP में उज्जैन-ओंकारेश्वर समेत 17 धार्मिक शहरों में शराबबंदी; अमूल दूध ₹1 सस्ता; ममता कुलकर्णी कुंभ में महामंडलेश्वर बनीं
[ad_1]
- हिंदी समाचार
- राष्ट्रीय
- Dainik Bhaskar Morning News Brief; Ordnance Factory Blast | Mahakumbh Mela
2 घंटे पहलेलेखक: अभिषेक तिवारी, न्यूज ब्रीफ एडिटर
- कॉपी लिंक
नमस्कार,
कल की बड़ी खबर मध्य प्रदेश सरकार के शराबबंदी के फैसले से जुड़ी रही। उज्जैन-ओंकारेश्वर समेत 17 शहरों में एक अप्रैल से शराब नहीं मिलेगी। दूसरी खबर अमूल दूध के घटते दामों की है। एक रुपए प्रति लीटर दाम कम हो गए हैं। वहीं हम आपको यह भी बताएंगे कि एक्ट्रेस रहीं ममता कुलकर्णी कैसे महामंडलेश्वर बनीं।
लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…
1. गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली में राजौरी गार्डन और त्रिनगर में दो रैलियां करेंगे। आदर्श नगर में रोड शो निकालेंगे।
2. गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश को संबोधित करेंगी। शाम 7 बजे से दूरदर्शन पर प्रसारण होगा।
3. भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी-20 चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7 बजे शुरू होगा।
अब कल की बड़ी खबरें…
1. MP कैबिनेट का फैसला- उज्जैन-ओंकारेश्वर समेत 17 धार्मिक शहरों में शराबबंदी, 1 अप्रैल से नियम लागू होगा

मध्यप्रदेश के 17 धार्मिक नगरों की 47 शराब दुकानें पूरी तरह बंद की जाएंगी। इन दुकानों को कहीं शिफ्ट भी नहीं किया जाएगा। एक अप्रैल से ये फैसला लागू होगा। महेश्वर में शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में इसका फैसला लिया गया।
वो 17 शहर, जहां शराबबंदी: उज्जैन, दतिया, पन्ना, मंडला, मुलताई, मंदसौर, मैहर के अलावा ओंकारेश्वर, महेश्वर, ओरछा, चित्रकूट और अमरकंटक के नगर परिषद क्षेत्र शामिल हैं। इसके अलावा ग्राम पंचायत स्तर पर सलकनपुर माता मंदिर, बरमान कला, बर्मन खुर्द, कुंडलपुर और बांदकपुर में पांच किलोमीटर के दायरे में शराबबंदी की मौजूदा नीति जारी रहेगी।
कितना नुकसान: फैसले से करीब 400 करोड़ रुपए के राजस्व का नुकसान होगा। अभी 13,941 करोड़ रु. आय होती है। नई नीति में लाइसेंस फीस 20% बढ़ाएंगे। इससे 2,788 करोड़ रुपए अतिरिक्त मिलेंगे। शराबबंदी के बावजूद राजस्व 16,329 करोड़ रु. पहुंच सकता है।
भरपाई कैसे?: दुकानों की रिन्युअल लाइसेंस फीस में मौजूदा रेट से 20% की बढ़ोतरी का प्रस्ताव है। यह शर्त भी जोड़ी है कि जिस जिले में 80% दुकानें 20% अधिक दर पर रिन्यू होती हैं, उन्हें ही रिन्यू मानेंगे। जहां रिन्युअल 80% से कम होगा, वहां फिर टेंडर होंगे।
पूरी खबर यहां पढ़ें…
2. देशभर में अमूल दूध 1 रुपए सस्ता: गोल्ड 65 रुपए और फ्रेश 53 रुपए प्रति लीटर मिलेगा

देशभर में अमूल दूध एक रुपए सस्ता हो गया है। गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) के मैनेजिंग डायरेक्टर जयेन मेहता ने कहा है कि अमूल गोल्ड, अमूल शक्ति और अमूल फ्रेश की कीमतें घटाई गई हैं। नई कीमतें 24 जनवरी से ही लागू कर दी गई हैं।
आम चुनाव के नतीजों से पहले बढ़ाए थे दाम: पिछले साल लोकसभा चुनाव नतीजे 4 जून को आए थे। इससे 3 दिन पहले ही अमूल दूध की कीमत में बढ़ोतरी की गई थी, जिसमें अमूल गोल्ड दूध में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं अमूल शक्ति और टी स्पेशल की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई थी।
पूरी खबर यहां पढ़ें…
3. ममता कुलकर्णी महाकुंभ में महामंडलेश्वर बनीं: संगम तट पर पिंडदान किया, अब ममता नंद गिरि कहलाएंगी

बॉलीवुड एक्ट्रेस रहीं ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर बन गई हैं। उन्होंने शुक्रवार को प्रयागराज में संगम तट पर पिंडदान किया। अब वह यामाई ममता नंद गिरि कहलाएंगी। ममता एक-दो फरवरी तक यहां कल्पवास और साधना करेंगी।
2002 में आई थी ममता की आखिरी फिल्म: ममता ने 1991 में अपने करियर की शुरुआत तमिल फिल्म ‘ननबरगल’ से की। उन्होंने कुल 34 फिल्में की हैं। ममता को साल 1993 में फिल्म ‘आशिक आवारा’ के लिए बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का फिल्म फेयर अवॉर्ड मिला था। इसके बाद वे ‘वक्त हमारा है’, ‘क्रांतिवीर’, ‘करण अर्जुन’, ‘बाजी’ जैसी फिल्मों में नजर आईं। उनकी लास्ट फिल्म ‘कभी तुम कभी हम’ साल 2002 में रिलीज हुई थी।
महामंडलेश्वर बनने की यह है प्रक्रिया
- पहले अखाड़े को आवेदन करना होता है। संन्यास की दीक्षा देकर संत बनाते हैं। नदी किनारे मुंडन फिर स्नान कराते हैं। परिवार और खुद का तर्पण कराते हैं। पत्नी, बच्चों समेत परिवार का पिंड दान कर संन्यास परंपरा अनुसार विजय हवन संस्कार होता है।
- दीक्षा दी जाती है। गुरु बनाकर चोटी काटते हैं। अखाड़े में दूध, घी, शहद, दही, शक्कर से बने पंचामृत से पट्टाभिषेक होता है। अखाड़े की ओर से चादर भेंट की जाती है।
- जिस अखाड़े का महामंडलेश्वर बना है, उसमें प्रवेश होता है। साधु-संत, आम लोग और अखाड़े के पदाधिकारियों को भोजन करवाकर दक्षिणा दी जाती है।
- घर से संबंध खत्म करने होते हैं। संन्यास काल के दौरान जमा धन जनहित के लिए देना होगा। खुद का आश्रम, संस्कृत विद्यालय, ब्राह्मणों को नि:शुल्क वेद की शिक्षा देना होती है।
पूरी खबर यहां पढ़ें…
4. महाराष्ट्र में सेना की हथियार फैक्ट्री में धमाका, 8 मौतें: 7 गंभीर घायल; 13 का रेस्क्यू

महाराष्ट्र के भंडारा में सेना की हथियार फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह 10:30 बजे धमाका हुआ। हादसे में 8 लोगों की मौत हो चुकी है, 7 गंभीर घायल हैं। भंडारा कलेक्टर संजय कोलते ने बताया कि धमाके से फैक्ट्री की छत गिर गई, जिसमें 13 लोग फंस गए। उनका रेस्क्यू किया गया।
जहां धमाका हुआ, वहां RDX बनता है: धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज 5 किलोमीटर दूर तक सुनी गई। धमाके के बाद लोहे और पत्थर के टुकड़े दूर-दूर बिखरे हुए दिखाई दिए। यह विस्फोट जवाहर नगर इलाके में स्थित फैक्ट्री के LTP (लॉन्ग टर्म प्लानिंग) सेक्शन में हुआ। जहां RDX बनता है।
यहां टेस्टिंग फैसिलिटीज और अत्याधुनिक लेबोरेटरीज भी: भंडारा की इस फैक्ट्री में सेना के लिए एसिड से लेकर कई तरह के विस्फोटक बनाए जाते हैं। यहां टेस्टिंग फैसिलिटीज और अत्याधुनिक लेबोरेटरीज भी हैं। छोटे हथियारों में इस्तेमाल होने वाला विस्फोटक स्पेरिकल पाउडर भी यहीं बनाया जाता है। इस पाउडर का इस्तेमाल पहली बार दूसरे विश्व युद्ध में किया गया था। 1960 से इसे सिविलियंस को दिया जाना शुरू किया गया था।
पूरी खबर यहां पढ़ें…
5. ब्रिटेन में फिल्म इमरजेंसी की स्क्रीनिंग रोकने पर भारत नाराज: कहा- यह बोलने की आजादी के खिलाफ

ब्रिटेन में कंगना रनोट की फिल्म ‘इमरजेंसी’ की स्क्रीनिंग के दौरान खालिस्तानियों के सिनेमा में घुसने और विरोध प्रदर्शन करने पर भारत ने नाराजगी जताई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को इस पर कहा कि बोलने की आजादी को रोका नहीं जा सकता। इसमें रुकावट डालने वालों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।
ब्रिटिश सांसद फिल्म स्क्रीनिंग के समर्थन में: यह मुद्दा 23 जनवरी को ब्रिटिश संसद में भी उठा था। ब्रिटिश सांसद बॉब ब्लैकमैन ने स्क्रीनिंग पर रोक को ब्रिटेन के लोगों के अधिकारों का हनन बताया था। साथ ही उन्होंने खालिस्तानियों को गुंडा और आतंकवादी कह दिया था।
ब्लैकमैन ने कहा-
मैं और मेरे कुछ साथी पैसे खर्च कर हैरो व्यू सिनेमा में फिल्म ‘इमरजेंसी’ देखने गए। फिल्म शुरू होने के लगभग 30-40 मिनट बाद, मास्क पहने हुए खालिस्तानी आतंकवादी अंदर आ गए और दर्शकों व सुरक्षा बलों को धमकाने लगे कि फिल्म की स्क्रीनिंग बंद की जाए। ऐसी ही घटनाएं वोल्वरहैम्पटन, बर्मिंघम,स्लौ, स्टेन और मैनचेस्टर में भी देखने को मिलीं।

पूरी खबर यहां पढ़ें…
6. सोने ने ऑल-टाइम हाई बनाया, 10 ग्राम ₹80,348 का हुआ; चांदी ₹578 बढ़कर 91,211 रुपए किलो पहुंची

सोने चांदी के दाम में 24 जनवरी को तेजी देखने को मिली। सोना ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 309 रुपए बढ़कर 80,348 रुपए हो गया। वहीं, चांदी का दाम 578 रुपए बढ़कर 91,211 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया।
इस साल अब तक ₹3,765 महंगा हुआ सोना: 1 जनवरी को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 76,583 रुपए था। बीते 24 दिन में इसमें 3,765 रुपए का इजाफा हुआ है। वहीं, नए साल के पहले दिन 1 किलो चांदी की कीमत 86,055 रुपए थी। इस दौरान इसमें भी 5,156 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।
सोने की कीमत बढ़ने की 5 वजहें
- ट्रम्प के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने से जियोलॉजिकल टेंशन बढ़ गई हैं।
- अमेरिका ने हाल ही में ब्याज दरों में कटौती की है, आगे भी कटौती कर सकता है।
- डॉलर के मुकाबले रुपए के कमजोर होने से सोना महंगा हो रहा है।
- महंगाई बढ़ने से भी सोने की कीमत को सपोर्ट मिल रहा है ।
- शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ने से लोग गोल्ड ETF में निवेश बढ़ा रहे हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें…
आज का कार्टून By मंसूर नकवी…

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…
1. नेशनल: AAP विधायक अमानतुल्लाह के बेटे की बुलेट जब्त-20 हजार चालान: साइलेंसर मॉडिफाइड था, पुलिस ने रोका तो बोला- पापा विधायक हैं हमारे (पढ़ें पूरी खबर)
2. नेशनल: जम्मू-कश्मीर में रहस्यमयी मौतों की वजह ‘जहर’:केंद्रीय मंत्री बोले- इंफेक्शन, वायरस या बैक्टीरिया के सबूत नहीं मिले; अबतक 17 की मौत (पढ़ें पूरी खबर)
3. सेलेब्रिटी: सैफ की मेडिकल रिपोर्ट, 5 चोटों का जिक्र: दोस्त अस्पताल लाया था; एक्टर का बयान- बेटे के रूम में था हमलावर, पकड़ा तो चाकू मारा (पढ़ें पूरी खबर)
4. नेशनल: यूपी-राजस्थान समेत 12 राज्यों के 200 टोल पर घोटाला: बिना फास्टैग की गाड़ियां फ्री कैटेगरी में दिखाईं (पढ़ें पूरी खबर)
5. नेशनल: वक्फ संशोधन बिल पर JPC की बैठक,10 विपक्षी सांसद सस्पेंड: हुर्रियत नेता मीरवाइज ने संशोधन को खतरा बताया, बोले- इसमें कलेक्टर को मनमानी पावर (पढ़ें पूरी खबर)
6. पॉलिटिक्स: राउत का दावा- महाराष्ट्र को जल्द तीसरा डिप्टी CM मिलेगा: कहा- शिंदे से उनके पार्टी के नेता नाराज, उद्योग मंत्री के समर्थन में 20 विधायक (पढ़ें पूरी खबर)
7. इंटरनेशनल: ट्रम्प के राष्ट्रपति बनते ही 538 अवैध प्रवासी गिरफ्तार: इनमें से कई खतरनाक अपराधी, मिलिट्री प्लेन से डिपोर्ट किया जा रहा (पढ़ें पूरी खबर)
8. क्रिकेट: भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा दूसरे टी-20 से पहले चोटिल: प्रैक्टिस के दौरान टखना मुड़ा, खेलना मुश्किल; पहले मैच में 79 रन बनाए थे (पढ़ें पूरी खबर)

कुंभ मॉर्निंग ब्रीफ: महाकुंभ में कल्पवासी के साथ दिन, आज होगा ‘साधु कहें मन की बात’ कार्यक्रम

24 जनवरी तक कुंभ में 12 दिनों में 10.80 करोड़ से श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके हैं। महाकुंभ में रोज क्या हो रहा है और अगले दिन क्या होने वाला है, उससे जुड़ी सारी जरूरी जानकारी के लिए हर सुबह देखिए ‘कुंभ मॉर्निंग ब्रीफ’। पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…
अब खबर हटके…
चीन की महिला ने एक मिनट में 40 पुल अप का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

चीन की फिटनेस इन्फ्लुएंसर ने कहा कि वे अपने इस रिकॉर्ड को भी तोड़ना चाहती हैं।
चीन में रहने वाली फिटनेस इन्फ्लुएंसर ने एक मिनट में सबसे ज्यादा पुल अप का नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। 44 साल की जी टिंग ने 60 सेकेंड में 40 पुल-अप किए। इसी के साथ वह एक मिनट में सबसे ज्यादा पुल अप करने वाली महिला बन गई हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड अमेरिका की इंगा सिमिंग के नाम था। जिन्होंने 2022 में 39 पुल अप किए थे।
भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…
1. मैं दिल्ली का सीएम-3: 25 की उम्र में विधायक, 52 दिन की CM बनीं:सुषमा स्वराज रात में पुलिस स्टेशन पहुंच जातीं; जेल में सीखी कन्नड़
2. iPhone में एंड्रॉइड से ज्यादा किराया क्यों, ओला-उबर से सरकार ने मांगा जवाब; वो सबकुछ जो जानना जरूरी है
3. अखाड़ों की कहानी-2: अटल अखाड़े में मगरमच्छ-सांपों के बीच हठयोग:कड़कड़ाती ठंड में 108 मटकों के पानी से नहाते हैं नागा, कोई न कोई हठयोग जरूरी
4. धीरेंद्र शास्त्री के साथ कुंभ-2: जानिए क्या कुंभ मेला केवल साधु-संतों का है, या गृहस्थों की मनोकामनाएं भी यहां पूरी होती हैं
5. स्पॉटलाइट-महाकुंभ में रोज इकट्ठा हो रहा करोड़ों लीटर मल: ये आखिर जाता कहां है, इसके निपटारे में इसरो तक के वैज्ञानिक जुटे
6. जरूरत की खबर- क्या टीका लगाने पर भी होता रेबीज: कुत्ते-बिल्ली का काटना क्यों है खतरनाक, डॉक्टर से जानें हर सवाल का जवाब
7. दिल्ली चलाने वालों के लिए घर चलाना मुश्किल: ऑटो ड्राइवर-गिग वर्कर्स केजरीवाल से नाखुश; कारोबारी बोले- फ्री वाली सरकार नहीं चाहिए




इन करेंट अफेयर्स के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

मेष राशि के नौकरीपेशा लोगों को महत्वपूर्ण अधिकार मिलेंगे। मिथुन राशि के लोग प्रॉपर्टी या व्हीकल खरीदना चाहते हैं तो दिन अच्छा है। जानिए आज का राशिफल…
आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





