The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: 7 दिन बाद भी महाराष्ट्र CM तय नहीं, मंत्रालय पर तनातनी; केजरीवाल पर पानी फेंका; दावा- संभल मस्जिद में अवैध निर्माण
[ad_1]
36 मिनट पहलेलेखक: शुभेंदु प्रताप भूमंडल, न्यूज ब्रीफ एडिटर
- कॉपी लिंक
नमस्कार,
कल की बड़ी खबर महाराष्ट्र के सियासी ड्रामे की रही, महायुति में शामिल शिवसेना और BJP के बीच मंत्रालय को लेकर पेंच फंसा हुआ है, इसलिए BJP अब तक CM के नाम का ऐलान नहीं कर सकी है। एक खबर यूपी के संभल स्थित जामा मस्जिद से जुड़ी रही।
लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज का प्रमुख इवेंट, जिस पर रहेगी नजर…
- आज PM मोदी के ओडिशा दौरे का तीसरा दिन है। भुवनेश्वर में ऑल इंडिया DGP/IGP कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे।
अब कल की बड़ी खबरें…
1. रिजल्ट के 7 दिन बाद भी महाराष्ट्र CM तय नहीं, शिंदे गृह मंत्रालय अपने पास रखना चाहते हैं

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 288 में से 132 सीटें जीती हैं। साथ ही सहयोगी पार्टियों को मिलकर यह आंकड़ा 230 है।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों के 7 दिन बाद भी CM फेस पर सस्पेंस बना हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, शिवसेना चीफ एकनाथ शिंदे डिप्टी CM का पद लेने को तैयार हैं, लेकिन गृह मंत्रालय पर अड़े हुए हैं। शिंदे सरकार में डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस के पास ही गृह मंत्रालय था। वो इस मंत्रालय को छोड़ना नहीं चाहते। वहीं शिंदे गुट का तर्क है कि अगर डिप्टी CM पद मिल रहा है तो उसके साथ गृह मंत्रालय भी उन्हें ही मिलना चाहिए।
3 दिसंबर को ऐलान, 5 को शपथ: BJP सूत्रों के मुताबिक, CM पद के लिए देवेंद्र फडणवीस का नाम तय कर दिया गया है। 3 दिसंबर को BJP विधायक दल की बैठक होगी। इसी दिन CM के नाम का ऐलान होगा। शिवसेना और NCP की ओर से एक-एक डिप्टी CM भी शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण 5 दिसंबर को शाम 5 बजे मुंबई के आजाद मैदान में होगा।
अजित बोले- BJP से ही होगा महाराष्ट्र का CM: डिप्टी CM अजित पवार ने कहा- महाराष्ट्र में CM भाजपा से ही होगा। यह फैसला दिल्ली में महायुति की बैठक में लिया गया। शिवसेना और NCP के डिप्टी CM होंगे। उधर, 29 नवंबर को शिंदे दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद मुंबई लौटे और सभी कार्यक्रम रद्द कर अपने गांव सातारा निकल गए, गांव में उनकी तबीयत बिगड़ गई। पूरी खबर यहां पढ़ें…
2. केजरीवाल पर पदयात्रा के दौरान पानी फेंका, AAP ने कहा- BJP ने हमला कराया

केजरीवाल पर अशोक झा नाम के शख्स ने पानी फेंका। वह खानपुर डिपो में बस मार्शल के पद पर तैनात है।
दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल ग्रेटर कैलाश इलाके में पदयात्रा कर रहे थे। इस दौरान एक शख्स ने उन पर पानी फेंका। समर्थकों ने मौके पर ही आरोपी की पिटाई कर दी। दिल्ली पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, ‘दिल्ली का चुनाव तीसरी बार हारने की बौखलाहट भाजपा में दिख रही है। इसी वजह से वे ऐसी हरकत कर रहे हैं।’
केजरीवाल अक्टूबर से पदयात्रा पर: शराब नीति केस में 13 सितंबर को जेल से छूटने के बाद केजरीवाल ने 17 सितंबर को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद आतिशी ने 21 सितंबर को नए CM के तौर पर शपथ ली थी। अक्टूबर से केजरीवाल दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में पदयात्रा कर रहे हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…
3. फेंगल तूफान तमिलनाडु-पुडुचेरी से टकराया, 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं

बंगाल की खाड़ी से उठा फेंगल तूफान पुडुचेरी और तमिलनाडु के तट से टकराया। लैंडफॉल के दौरान 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। चेन्नई में भारी बारिश के चलते सड़कों पर पानी भर गया। एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन ठप रहा। आंधी के कारण कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए। तूफान का असर आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में भी दिखा।
तूफान को ‘फेंगल’ नाम किसने दिया: तूफान का नाम ‘फेंगल’ सऊदी अरब ने दिया है। यह शब्द भाषाई परंपरा और सांस्कृतिक पहचान का मिश्रण है। हिंद महासागर में साइक्लोन के नामकरण के लिए 2004 में सहमति बनी थी। 13 देश बारी-बारी से साइक्लोन के नाम रखते हैं। किसी भी नाम का दोबारा इस्तेमाल नहीं होता। पूरी खबर यहां पढ़ें…
4. ASI ने कोर्ट में कहा- संभल जामा मस्जिद में अवैध निर्माण हुआ, असली स्वरूप बदला गया यूपी के संभल की शाही जामा मस्जिद मामले में पुरातत्व विभाग (ASI) ने कोर्ट हलफनामा दाखिल किया। ASI ने कहा, ‘यहां प्राचीन इमारत और पुरातत्व अवशेषों के संरक्षण अधिनियम 1958 के प्रावधानों का उल्लंघन किया गया। मस्जिद के बाहर सीढ़ियों पर जो निर्माण करवाया गया है, उसके खिलाफ पहले से FIR दर्ज है।’
संभल हिंसा में 5 मौतें हुई: संभल की शाही मस्जिद में श्री हरि मंदिर होने का दावा किया गया। 19 नवंबर को कोर्ट में याचिका लगी। कोर्ट के आदेश के बाद ASI 24 नवंबर को मस्जिद का सर्वे करने पहुंची। इसके बाद भड़की हिंसा में 5 लोग मारे गए। 2700 से ज्यादा लोगों पर FIR हुई है, 27 लोग अरेस्ट किए गए हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…
5. चैंपियंस ट्रॉफी हाइब्रिड मॉडल पर होगी, भारत के दबाव में झुका पाकिस्तान

पाकिस्तान में फरवरी में होने वाली ICC चैंपियंस ट्रॉफी हाइब्रिड मॉडल पर होगी। भारत के मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू पर होंगे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने ICC की मीटिंग में इस पर सहमति जताई। हालांकि पाकिस्तान ने कुछ शर्तें रखी हैं। उसने रेवेन्यू 5.75% बढ़ाने और 2031 तक भारत में होने वाले सभी बड़े इवेंट हाइब्रिड मॉडल में कराने की मांग की है। 2031 तक पाकिस्तान किसी भी इवेंट के लिए भारत नहीं आएगा।
भारत के इनकार के बाद भी अड़ा था पाकिस्तान: भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी टीम पाकिस्तान भेजने से इनकार कर दिया था। पाकिस्तान शुरुआत में तो इस बात पर अड़ा रहा कि भारत को पाकिस्तान आना ही होगा। लेकिन, भारत के सख्त रुख के बाद PCB आखिरकार हाइब्रिड मॉडल के लिए तैयार हो गया। पूरी खबर यहां पढ़ें…
6. अडाणी बोले- साहसिक सपने देखने पर दुनिया परीक्षा लेती है, चुनौतियों ने हमें मजबूत बनाया

गौतम अडाणी जयपुर में 51वें इंडिया जेम्स एंड ज्वेलरी अवॉर्ड (IGJA) समारोह में बोल रहे थे।
अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने हिंडनबर्ग विवाद और अमेरिका में लगे रिश्वत देने के आरोपों पर पहली बार सार्वजनिक बयान दिया। उन्होंने कहा, ‘अडाणी ग्रुप के रास्ते में आई हर बाधा उसकी सफलता की सीढ़ी बनी है। आपके सपने जितने बड़े होंगे, दुनिया उतनी ज्यादा आपकी परीक्षा लेती है। चुनौतियां हमें कभी तोड़ नहीं पाई, बल्कि उन्होंने हमें और मजबूत बनाया।’
अडाणी बोले- टारगेट कर राजनीतिक विवाद में फंसाया: अडाणी ने कहा, ‘जनवरी 2023 में जब हम FPO लॉन्च करने जा रहे थे, तो हमने विदेश से अटैक का सामना किया। ये सिर्फ आर्थिक हमला नहीं था, ये डबल अटैक था। हमारी आर्थिक स्थिरता को तो टारगेट किया ही, हमें राजनीतिक विवाद में भी फंसाया गया।’ दरअसल, 24 जनवरी 2023 को हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडाणी ग्रुप को लेकर एक रिपोर्ट पब्लिश की थी। इसमें शेयरों की कीमतों को मैनिपुलेट कर बढ़ाने का आरोप लगाया गया था। पूरी खबर यहां पढ़ें…
7. प्रियंका-राहुल की वायनाड में रैली, राहुल बोले- अडाणी के लिए कानून बाकी भारतीयों से अलग

वायनाड पहुंचने पर राहुल ने मंच पर दो बच्चों को बुलाया। उन्हें दुलार किया और चॉकलेट दी।
प्रियंका गांधी बतौर सांसद पहली बार केरल के वायनाड पहुंची। उनके साथ राहुल गांधी भी थे। प्रियंका ने एक रैली में कहा,’ मैं यहां आपसे सीखने आई हूं। आपकी समस्याएं जानने आई हूं। मैं जानती हूं आप मेरे भाई को मिस करेंगे।’ राहुल ने कहा, ‘संविधान कहता है कि सभी लोगों के साथ समान व्यवहार किया जाना चाहिए। PM मोदी कहते हैं कि अडाणी के साथ हर दूसरे भारतीय से अलग व्यवहार किया जाएगा।’ पूरी खबर यहां पढ़ें…
8. ट्रम्प और कनाडाई PM ट्रूडो की मुलाकात, घर की बजाय प्राइवेट क्लब में मिले, साथ में डिनर किया

पेंसिल्वेनिया के नवनिर्वाचित सीनेटर डेव मैककॉर्मिक (सबसे दाएं) ने ट्रम्प और ट्रूडो के साथ डिनर की यह तस्वीर शेयर की है।
कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो शुक्रवार रात अचानक अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मिलने पहुंचे। मुलाकात फ्लोरिडा में ट्रम्प के प्राइवेट क्लब में हुई। अमूमन जब भी कोई नेता या सेलिब्रेटी ट्रम्प से मिलने फ्लोरिडा जाते हैं तो वह उनके घर जाते हैं। पाम बीच पर बने क्लब में ट्रम्प-ट्रूडो ने डिनर किया।
ट्रम्प ने कनाडा पर टैरिफ लगाने की बात कही थी: ट्रम्प के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद ट्रूडो पहले G-7 देशों के प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने ट्रम्प से मुलाकात की। कुछ दिन पहले ही ट्रम्प ने कनाडा पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा की थी। टैरिफ, दूसरे देशों से आने वाले सामान पर लगाया जाता है। ट्रम्प के बयान के बाद ट्रूडो ने उनसे बात भी की थी। पूरी खबर यहां पढ़ें…
आज का कार्टून By मंसूर नकवी…

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…
- नेशनल: दिल्ली के AAP विधायक नरेश बाल्यान गिरफ्तार: वसूली और धमकाने का आरोप; BJP ने गैंगस्टर के साथ ऑडियो क्लिप जारी की थी (पढ़ें पूरी खबर)
- नेशनल: मणिपुर पुलिस-विधायकों के घर हमला करने वाले 8 उग्रवादी गिरफ्तार: मेघालय सीएम बोले- मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगे (पढ़ें पूरी खबर)
- क्राइम: एक्टर शरद कपूर पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप: फेसबुक पर दोस्ती की, वीडियो कॉल पर काम दिलाने का वादा किया, घर बुलाकर जबरदस्ती की (पढ़ें पूरी खबर)
- बिजनेस: 7 महीने में 50% बढ़ गया गोल्ड लोन: वित्त वर्ष 2024-25 में अक्टूबर तक ₹1.54 करोड़ लोन दिया, 2023-24 में कुल ₹1.02 करोड़ दिए थे (पढ़ें पूरी खबर)
- स्पोर्ट्स: अंडर-19 एशिया कप में पाकिस्तान ने भारत को हराया: टारगेट से 43 रन पीछे रह गई टीम इंडिया, शहजैब ने सेंचुरी लगाई, अली को 3 विकेट (पढ़ें पूरी खबर)
- इंटरनेशनल: हिजबुल्लाह चीफ का इजराइल को हराने का दावा: कहा- यह 2006 से भी बड़ी जीत, हम दुश्मनों को घुटने पर लाए, फिर सीजफायर किया (पढ़ें पूरी खबर)
- इंटरनेशनल: कनाडाई कोर्ट बोला- मंदिर के 100 मीटर में खालिस्तानी न फटकें: प्रदर्शनकारी आएं तो पुलिस गिरफ्तार करे, लक्ष्मीनारायण मंदिर की याचिका पर दिया आदेश (पढ़ें पूरी खबर)
- इंटरनेशनल: सीरिया के दूसरे सबसे बड़े शहर पर विद्रोहियों का कब्जा: 250 की मौत, अलेप्पो में एयरपोर्ट-अस्पताल बंद; सरकार की मदद के लिए पहुंची रूसी सेना (पढ़ें पूरी खबर)
- इंटरनेशनल: ट्रम्प के रक्षा मंत्री पर महिलाओं के शोषण के आरोप: मां ने 6 साल पहले खुलासा किया था, लिखा- दूसरी महिलाओं के साथ संबंध बनाए (पढ़ें पूरी खबर)

अब खबर हटके…
चीनी अरबपति ने खाया ₹52 करोड़ का केला

बिजनेसमैन जस्टिन सन ने आर्टवर्क खरीदने के बाद इसे खाने की बात कही थी, जिसे पूरा किया।
चीन के क्रिप्टो बिजनेसमैन जस्टिन सन ने बनाना आर्टवर्क को 52 करोड़ रुपए में खरीदा था। ये दीवार पर टेप से चिपका केला था, जिसे न्यूयॉर्क में नीलामी की दौरान खरीदा गया था। सन ने ये आर्टवर्क खा लिया है। इसे इटली के प्रसिद्ध कलाकार मौरिजियो कैटेलन ने बनाया था।
भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…
- 38 की दवा 1200 रुपए में, डॉक्टर तय करते MRP: पंजाब, हरियाणा, हिमाचल में डिमांड पर दवाएं तैयार; कंपनियां बोलीं- जो रेट चाहेंगे हो जाएगा
- MP में हर दिन 30 बच्चे गायब हो रहे: इन पर तस्करों की नजर; जो 48 घंटे में नहीं मिला, वो हमेशा के लिए लापता
- बनारस-हरिद्वार के घाट जैसा दिखेगा नोएडा एयरपोर्ट: एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का 85% काम पूरा, लेकिन फ्लाइट ट्रायल में देरी
- ऑस्ट्रेलिया ने बच्चों के सोशल मीडिया पर क्यों लगाया बैन; क्या भारत में भी ऐसा होगा, वो सब कुछ जो जानना जरूरी
- मॉडल तामी आनंदन, जिसने शक में BF की हत्या की:खून से लथपथ बॉयफ्रेंड का तड़पते हुए वीडियो बनाकर लीक किया, फिर हॉस्पिटल छोड़कर भागी
- सर्दियों के सुपरफूड- सरसों-मेथी के साग में 186% आयरन: दादी-नानी की पहली पसंद, मिनरल्स का खजाना, किसे नहीं खाना चाहिए


इन करेंट अफेयर्स के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

वृष राशि के लोगों को रुका पैसा मिल सकता है। कर्क राशि वालों के बिजनेस में सुधार होगा, जानिए आज का राशिफल
आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





