The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: 4 दिन बीते, महाराष्ट्र CM तय नहीं; कांग्रेस प्रोग्राम में राहुल का माइक बंद; लॉरेंस ने बादशाह के क्लब के बाहर ब्लास्ट कराया
[ad_1]
5 घंटे पहलेलेखक: शुभेंदु प्रताप भूमंडल, न्यूज ब्रीफ एडिटर
- कॉपी लिंक
नमस्कार,
कल की बड़ी खबर महाराष्ट्र की राजनीति से जुड़ी रही, नतीजे आने के 4 दिन बाद भी CM का चेहरा फाइनल नहीं हो पाया है। एक खबर कांग्रेस सांसद राहुल से जुड़ी रही, एक कार्यक्रम के दौरान उनका माइक बंद हो गया।
लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…
- आज संसद की कार्यवाही का दूसरा दिन है। पहले दिन विपक्ष के हंगामे की वजह से दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी।
- वक्फ संशोधन बिल पर जॉइंट पार्लियामेंट कमेटी (JPC) की मीटिंग होगी। इससे पहले 7 बैठकें हो चुकी हैं। दाऊदी बोहरा समुदाय ने मांग रखी है कि उसे वक्फ बोर्ड के दायरे से बाहर रखा जाए।
अब कल की बड़ी खबरें…
1. रिजल्ट के 4 दिन बाद भी महाराष्ट्र CM तय नहीं, BJP मुख्यमंत्री चुनने के लिए ऑब्जर्वर भेजेगी

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंपा। इस दौरान देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार भी मौजूद थे। नया CM चुने जाने तक शिंदे कार्यवाहक CM रहेंगे।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों के 4 दिन बाद भी मुख्यमंत्री का नाम तय नहीं हो पाया है। BJP महाराष्ट्र में ऑब्जर्वर भेजेगी, जो विधायकों से राय लेकर CM के नाम का ऐलान करेंगे। उधर, दिल्ली में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और नाना पटोले ने मीटिंग की। इसमें महाराष्ट्र में कांग्रेस के हार के कारणों की समीक्षा हुई।
शिंदे खुद डिप्टी CM का पद नहीं लेंगे: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए मुख्यमंत्री के लिए देवेंद्र फडणवीस का नाम लगभग फाइनल हो चुका है। फडणवीस के CM बनने पर नई सरकार में पहले की ही तरह दो डिप्टी CM होंगे। NCP से अजित पवार और शिवसेना की ओर से शिंदे किसी नए MLA का नाम आगे कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…
2. कांग्रेस के प्रोग्राम में राहुल का माइक बंद, बोले- जो दलितों की बात करेगा, उसका माइक बंद होगा

राहुल गांधी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में कांग्रेस के संविधान रक्षक कार्यक्रम में स्पीच दे रहे थे। इसी दौरान उनका माइक बंद हो गया।
राहुल गांधी की स्पीच के दौरान उनका माइक बंद हो गया। 6 मिनट बाद ऑन हुआ तो राहुल ने कहा, ‘जो दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों की बात करता है, उसका माइक बंद हो जाता है। हिंदुस्तान की 90% आबादी इन्हीं वर्गों से है। माइक जितना ऑफ करना है करो, मुझे जो बोलना है, मैं बोलूंगा।’

संविधान की 75वीं वर्षगांठ पर 75 रुपए का सिक्का जारी हुआ।
BJP ने राहुल पर आरोप लगाए: देश के संविधान के 75 साल पूरे होने पर पुरानी संसद के सेंट्रल हॉल में मंगलवार को विशेष कार्यक्रम हुआ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, PM मोदी, लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला और राहुल गांधी भी मौजूद रहे। इसके बाद BJP ने राहुल के दो वीडियो पोस्ट किए। BJP ने कहा, ‘राहुल इतने अहंकारी हैं कि उन्होंने राष्ट्रपति का अभिवादन तक नहीं किया। वह आदिवासी समुदाय से आती हैं।’ पूरी खबर यहां पढ़ें…
3. लॉरेंस ने चंडीगढ़ के 2 क्लबों के बाहर ब्लास्ट कराया, इनमें से एक क्लब रैपर बादशाह का

क्लब पर बम फेंके जाने के दौरान का CCTV फुटेज। धमाके से क्लब के शीशे टूट गए।
लॉरेंस गैंग ने चंडीगढ़ के सेक्टर-26 में 2 क्लबों के बाहर धमाके कराए। ब्लास्ट सेविले बार एंड लाउंज और डि’ओरा क्लब के बाहर हुआ। सेविले बार एंड लाउंज में मशहूर रैपर बादशाह की भी हिस्सेदारी है। गोल्डी बराड़ ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि प्रोटेक्शन मनी न देने की वजह से ये हमला हुआ है। पुलिस ने बताया बाइक सवार शख्स ने क्लब पर बम फेंका था।
एक हफ्ते बाद PM मोदी का चंडीगढ़ दौरा: 3 दिसंबर को चंडीगढ़ में PM मोदी का प्रोग्राम है। इस घटना ने पुलिस की टेंशन बढ़ा दी है। आरोपियों ने पहले सेविले बार एंड लाउंज फिर डि’ओरा क्लब के बाहर बम फेंका था। दोनों क्लब के बीच की दूरी 30 मीटर है। धमाके तड़के 3.15 बजे हुए, उस समय क्लब बंद थे। पूरी खबर यहां पढ़ें…
4. भगवान के दर्शन को लेकर उदयपुर के पूर्व-राजघराने में हिंसा; प्रशासन ने पैलेस के गेट पर नोटिस लगाया

विश्वराज सिंह मेवाड़ (बाएं) और उनके चाचा अरविंद सिंह के बीच बेटे लक्ष्यराज सिंह (दाएं)।
राजस्थान के उदयपुर के पूर्व राजघराने में सोमवार रात हिंसा हुई। उदयपुर के सिटी पैलेस में राजघराने के सदस्यों और BJP विधायक विश्वराज सिंह के समर्थकों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई। इसमें कई लोग घायल भी हुए। महाराणा प्रताप के वंशजों में ऐसा झगड़ा पहली बार सामने आया है। प्रशासन ने विवादित जगह को कुर्क कर रिसीवर की नियुक्ति कर दी। इसका नोटिस सिटी पैलेस के गेट पर चिपकाया गया।
क्या है पूरा मामला: उदयपुर राजघराने के सदस्य महेंद्र सिंह मेवाड़ के निधन के बाद उनके बेटे और नाथद्वारा से BJP विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ के राजतिलक और इससे जुड़े रस्में होनी थीं। राजशाही खत्म होने के बाद भी यह रस्म प्रतीकात्मक रूप से निभाई जाती है। विश्वराज सिंह राजतिलक के बाद सिटी पैलेस के अंदर धूणी के दर्शन करने जाना चाहते थे, लेकिन सिटी पैलेस में रहने वाले उनके चाचा अरविंद सिंह के परिवार ने उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी। यहीं से पूरा विवाद शुरू हुआ।

पूरी खबर यहां पढ़ें…
5. संभल हिंसा के 2 नए वीडियो सामने आए, आरोपी CCTV तोड़ते दिखे; इंटरनेट बैन बरकरार
यूपी की संभल पुलिस ने मंगलवार को दो नए वीडियो जारी किए। इनमें चेहरे रुमाल से बांधे उपद्रवी CCTV तोड़ते हुए दिख रहे थे। संभल में मंगलवार को स्कूल खोल दिए गए हैं, लेकिन इंटरनेट बैन बरकरार है। संभल हिंसा में 4 लोगों की मौत हुई थी, अब तक 25 आरोपी अरेस्ट किए गए हैं।
राहुल गांधी संभल जाएंगे: सहारनपुर के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भास्कर को बताया, ‘नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक-दो दिन में संभल आ सकते हैं। उनके आने की तारीख अभी तय नहीं है।’ हिंसा प्रभावित इलाके में अभी भी हालात सामान्य नहीं हुए हैं। ज्यादातर घरों के बाहर ताले लटके हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…
6. पाकिस्तान में इमरान समर्थकों का हिंसक मार्च, प्रदर्शन में 7 की मौत; इमरान की रिहाई की मांग

पाकिस्तान के श्रीनगर हाईवे पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने रास्ते में कंटेनर लगाए थे।
पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर चल रहा प्रदर्शन हिंसक हो गया। इसमें 4 प्रदर्शनकारी और 3 पुलिसकर्मी समेत 7 लोग मारे जा चुके हैं। इमरान समर्थकों ने राजधानी इस्लामाबाद के डी चौक पर कब्जा कर लिया, बाद में आर्मी ने इसे खाली कराया। डी चौक इलाके में राष्ट्रपति भवन, PM ऑफिस, संसद भवन और सुप्रीम कोर्ट हैं।
बुशरा बीबी बोलीं- जब तक खान नहीं मिलेंगे हम हटेंगे नहीं: इमरान की पत्नी बुशरा बीबी ने कहा है कि जब तक उन्हें खान नहीं मिल जाते, प्रदर्शन जारी रहेगा। हिंसा से निपटने के लिए इस्लामाबाद में धारा 245 लगाई गई है। प्रदर्शनकारियों को देखते ही गोली मारने का आदेश है। पाकिस्तानी सेना को किसी भी इलाके में कर्फ्यू लगाने का अधिकार दिया गया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…
7. बांग्लादेश में इस्कॉन धर्मगुरु की गिरफ्तारी से भारत नाराज, कहा- हक मांगने वाले जेल भेजे जा रहे

बांग्लादेश इस्कॉन के धर्मगुरु जमानत याचिका खारिज होने के बाद कोर्ट से बाहर आते हुए।
बांग्लादेश में इस्कॉन के धर्मगुरु चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी और चटगांव कोर्ट से जमानत खारिज होने पर भारत ने नाराजगी जाहिर की। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं, लेकिन शांतिपूर्ण सभाओं के जरिए सही मांगें करने वाले धार्मिक नेता के खिलाफ मुकदमे चल रहे हैं।’
चिन्मय प्रभु के समर्थकों पर लाठीचार्ज: पुलिस ने चटगांव कोर्ट के बाहर चिन्मय प्रभु के समर्थकों पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर रबर बुलेट्स का इस्तेमाल किया। इसमें कई लोग घायल हो गए। चटगांव में प्रदर्शन के दौरान एक वकील की मौत हो गई है। सैफुल इस्लाम की मौत कैसे हुई, फिलहाल ये साफ नहीं है। पूरी खबर यहां पढ़ें…
आज का कार्टून By मंसूर नकवी…

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…
- नेशनल: मोदी बोले- संविधान ने आपातकाल देखा और इसका सामना किया: ये इसकी ताकत, आज जम्मू-कश्मीर में पहली बार संविधान दिवस मनाया गया (पढ़ें पूरी खबर)
- नेशनल: संविधान अब संस्कृत और मैथिली में भी: संविधान दिवस पर राष्ट्रपति ने इसे जारी किया; पुरानी संसद में एक मंच पर दिखे मोदी-राहुल (पढ़ें पूरी खबर)
- नेशनल: याचिकाकर्ता ने कहा- EVM नहीं, बैलट से चुनाव हो: सुप्रीम कोर्ट बोला- पार्टियों को दिक्कत नहीं, आपको है; ऐसे आइडिया कहां से लाते हैं (पढ़ें पूरी खबर)
- स्पोर्ट्स: चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान में होगी या नहीं, फैसला 29 को: भारत वहां जाने से मना कर चुका, PCB हाइब्रिड मॉडल के लिए तैयार नहीं (पढ़ें पूरी खबर)
- नेशनल: दिल्ली में 2 दिन बाद AQI फिर 400 पार: हाइब्रिड मोड में चलेंगी क्लासेस; केदारनाथ घाटी पर नीली धुंध छाई, नैनीताल की हवा भी ‘खराब’ (पढ़ें पूरी खबर)
- नेशनल: 10 राज्यों में घना कोहरा, बिहार में विजिबिलिटी 200 मीटर: MP में तापमान 6º से नीचे पहुंचा, हिमाचल में 4 दिन बाद बर्फबारी होगी (पढ़ें पूरी खबर)
- बिजनेस: हुंडई इंडिया को ₹5 करोड़ का टैक्स नोटिस: महाराष्ट्र स्टेट टैक्स अथॉरिटी ने कंपनी को यह कारण बताओ नोटिस भेजा (पढ़ें पूरी खबर)
- इंटरनेशनल: ट्रम्प के एक बयान से चीन-कनाडा की करेंसी में गिरावट: पूर्व प्रेसिडेंट ने कहा था- शपथ लेते ही इन देशों पर 25%-35% टैरिफ लगाऊंगा (पढ़ें पूरी खबर)

अब खबर हटके…
धोखाधड़ी की तो कर्मचारी को करना होगा सुसाइड, बैंक ने बनाया ये नियम जापान के शिकोकू बैंक में नौकरी जॉइन करने से पहले एक शपथ दिलाई जाती है। अगर कोई कर्मचारी फाइनेंशियल फ्रॉड करते पकड़ा गया तो उसे ‘सुसाइड’ करना होगा। बैंक की वेबसाइट के मुताबिक, 23 कर्मचारियों ने एग्रीमेंट पर साइन किए हैं। बैंक ने कहा कि ये एग्रीमेंट जिम्मेदारी और नैतिकता को बढ़ावा देने के लिए है।

कंपनी का यह एग्रीमेंट सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें शपथ की जानकारी दी गई है।
भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…
- 10 IPL टीमों की स्ट्रेंथ और वीकनेस: मुंबई, राजस्थान और हैदराबाद में फिनिशर नहीं, पंजाब-दिल्ली ने मजबूत टीमें बनाईं; पॉसिबल-12
- भारत ने अमीर देशों के ₹25 लाख करोड़ ठुकराए, कहा- ‘चिल्लर’ नहीं चाहिए; COP29 समझौते पर वो सब कुछ जो जानना जरूरी
- IPL ऑक्शन के टॉप-5 सरप्राइज: वेंकटेश की सैलरी ₹15.75 करोड़ बढ़ी, वॉर्नर-शार्दूल अनसोल्ड; 13 साल का अनकैप्ड प्लेयर बना करोड़पति
- मस्जिद में तोड़फोड़ की अफवाह से संभल में भड़की हिंसा: लोग बोले- मुंह पर कपड़ा बांधे बच्चों ने फेंके पत्थर, गोली किसने मारी नहीं पता
- विपक्ष कमजोर हो, इसलिए केजरीवाल ने जल्दी बांटे टिकट: BJP-कांग्रेस सेंध लगाएं, उससे पहले उनके नेता तोड़े, टिकट देकर बाहरियों को न्योता
- सर्दियों के सुपरफूड- रोज 1 गाजर खाएं, 110% विटामिन-A पाएं: आंखों की रोशनी तेज, कैंसर का जोखिम कम, ज्यादा खाने से नुकसान
- कुछ लोगों के हाथ में ही सारी दौलत न हो: सबके लिए एक कानून हो; सरकार को क्या जिम्मेदारियां दी गईं, संविधान दिवस पर पूरी कहानी




इन करेंट अफेयर्स के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

मेष राशि के लोग बिजनेस बढ़ाने की योजनाओं पर काम करेंगे। मिथुन राशि वालों को ऑफिस का प्रोजेक्ट पूरा होने से राहत मिलेगी, जानिए आज का राशिफल
आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





