The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: 30 फ्लाइट्स में बम की धमकी; J&K को स्टेटहुड के प्रस्ताव को LG की मंजूरी; इजराइली PM के घर पर ड्रोन अटैक
[ad_1]
- हिंदी समाचार
- राष्ट्रीय
- Dainik Bhaskar Morning News Brief; Maharashtra NDA Seat Sharing | Israel Drone Attack
1 घंटे पहलेलेखक: शुभेंदु प्रताप भूमंडल, न्यूज ब्रीफ एडिटर
- कॉपी लिंक
नमस्कार,
कल की बड़ी खबर 30 फ्लाइट्स में बम की धमकी से जुड़ी रही, लगातार मिल रही धमकियों की वजह से एयरलाइंस को करोड़ों रुपए का नुकसान हो रहा है। एक खबर इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के घर पर हुए ड्रोन अटैक की रही।
लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी जाएंगे। यहां 6600 करोड़ के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे।
- साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला दुबई में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों ने कभी भी विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीता है।
अब कल की बड़ी खबरें…
1. अब 30 फ्लाइट्स में बम की धमकी, सरकार ने एयरलाइंस CEOs के साथ बैठक की

(फाइल फुटेज)
शनिवार को भारत में उड़ान भर रही 30 फ्लाइट्स में बम होने की धमकी मिली, जिसके बाद इनकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इनमें इंडिगो, एअर इंडिया, विस्तारा, स्पाइसजेट की फ्लाइट्स शामिल हैं। एक हफ्ते में 50 से ज्यादा विमानों में बम की झूठी धमकियां मिल चुकी हैं। इस वजह से एयरलाइंस को ₹80 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हो चुका है। इन धमकियों के बाद ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) ने सभी एयरलाइंस के CEOs के साथ बैठक की।
एक धमकी से एयरलाइन को कितना नुकसान होता है: इसे एक उदाहरण से समझते हैं। 14 अक्टूबर, मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एक फ्लाइट को धमकी मिली। विमान में 130 टन जेट फ्यूल था, सेफली लैंड करने के लिए 100 टन फ्यूल डम्प करना पड़ा। पूरी प्रोसेस में एयरलाइन को एक करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। इसके अलावा बिना शेड्यूल की लैंडिंग परमिशन कॉस्ट, पैसेंजर्स के लिए रहने की जगह मुहैया कराने और क्रू बदलने में भी खर्च आता है। ऐसे में कुल खर्च 3 करोड़ रुपए तक भी जा सकता है। पूरी खबर यहां पढ़ें…
2. जम्मू-कश्मीर को स्टेटहुड के प्रस्ताव को LG की मंजूरी, उमर दो दिन में PM मोदी से मिलेंगे जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के प्रस्ताव को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की कैबिनेट ने 17 अक्टूबर को इससे जुड़ा प्रस्ताव पास किया था। CM इस मामले पर 2 दिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकते हैं।
4 साल पहले UT बना था J&K: केंद्र सरकार ने 5 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के साथ ही प्रदेश का पूर्ण राज्य का दर्जा खत्म करते हुए उसे दो यूनियन टेरिटरी (जम्मू-कश्मीर और लद्दाख) में बांट दिया था। पूर्ण राज्य का दर्जा मिलने के बाद अगर सरकार कोई वित्तीय बिल पेश करती है तो इसके लिए उसे उपराज्यपाल की मंजूरी लेने की जरूरत नहीं होगी। साथ ही राज्य के लिए कानून बनाने के अधिकार भी मिलेंगे। अफसरों के ट्रांसफर पोस्टिंग का अधिकार भी राज्य सरकार के पास होगा। पूरी खबर यहां पढ़ें…
3. महाराष्ट्र में NDA के बीच सीट शेयरिंग फाइनल, भाजपा 155, शिवसेना 78 और NCP 55 सीटों पर लड़ेगी महाराष्ट्र में NDA के घटक दलों के बीच सीट शेयरिंग फाइनल हो चुकी है। गृह मंत्री अमित शाह के घर हुई मीटिंग में इस पर सहमति बनी। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा 155, शिवसेना शिंदे गुट 78 और NCP अजित पवार गुट 55 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग है, नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।
BJP आज पहली लिस्ट जारी कर सकती है: सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर सहमति के बाद संभावना है कि भाजपा आज 106 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है। इनमें लगभग वो सीटें होंगी जहां पार्टी के बड़े चेहरे चुनाव लड़ेंगे। इनमें देवेंद्र फडणवीस जैसे नाम शामिल हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…
4. झारखंड की 70 सीटों पर मिलकर लड़ेगी कांग्रेस-JMM, राजद को 7 सीटें ऑफर कीं

झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने शनिवार को रांची में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की।
झारखंड में कांग्रेस और JMM 70 सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेगी। CM हेमंत सोरेन और कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने इसकी घोषणा की। राजद को 7 सीट देने पर सहमति बनी है। सीट बंटवारे का ऐलान जल्द ही होगा।उधर, राहुल गांधी ने रांची में संविधान सम्मान सम्मेलन को संबोधित किया। राहुल ने कहा, ‘ आरक्षण में जो 50% का लिमिट लगा रखा है, इस दीवार को हम तोड़ देंगे।’
झारखंड में दो फेज में वोटिंग: झारखंड की 81 सीटों पर दो फेज में 13 और 20 नवंबर को वोटिंग है, नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। सूत्रों के मुताबिक, बंटवारे का फॉर्मूला पिछले विधानसभा चुनाव की तरह है। 2019 में कांग्रेस 33, JMM 41 और राजद 7 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इस बार भी लगभग यही फॉर्मूला है। हालांकि गठबंधन में लेफ्ट पार्टियों की भी एंट्री हो गई है, इनके साथ भी सीटें शेयर करनी होगी। पूरी खबर यहां पढ़ें…
5. झारखंड चुनाव: BJP की पहली लिस्ट में 66 नाम, पूर्व CM चंपाई सरायकेला से उम्मीदवार

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने 66 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता रहे पूर्व CM चंपाई सोरेन सरायकेला से लड़ेंगे। चंपाई ने इसी साल अगस्त में JMM छोड़ी थी। बाद में वे BJP में शामिल हो गए। पूर्व CM बाबूलाल मरांडी को धनवार से और CM हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन को जामताड़ा से टिकट मिला है।
NDA में सीट बंटवारे का हिसाब: झारखंड में NDA के सीट बंटवारे में BJP को 68, आजसू को 10, जेडीयू को 2 और LJP रामविलास को 1 सीट मिली है। नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को जमशेदपुर पश्चिम और तमाड़ सीट दी गई है। चिराग पासवान की LJP (रामविलास) को चतरा सीट मिली है। पूरी खबर यहां पढ़ें…
6. हिजबुल्लाह ने नेतन्याहू के निजी आवास पर ड्रोन अटैक किया, होम टाउन सिसेरिया में हमला

इजराइल के सिसेरिया में हिजबुल्लाह का ड्रोन। यहां पर PM नेतन्याहू का निजी आवास है।
हिजबुल्लाह ने इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के होम टाउन सिसेरिया में ड्रोन अटैक किया। PM नेतन्याहू का निजी आवास निशाने पर था। हमले के वक्त नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा घर पर नहीं थे। ड्रोन सिसेरिया में एक इमारत पर गिरा, जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ। इजराइली आर्मी ने बताया कि लेबनान से 3 ड्रोन दागे गए थे, जिनमें दो को मार गिराया गया। नेतन्याहू ने कहा- ‘हिजबुल्लाह ने मुझे और मेरी पत्नी को मारने के लिए हमला करके भारी गलती कर दी।’
इजराइली हमले में 50 फिलिस्तीनी मारे गए: उत्तरी फिलिस्तीन में हुए इजराइली हमले में 50 लोग मारे गए हैं। इजराइल ने अब उत्तरी फिलिस्तीन में हमले तेज कर दिए हैं। हमास का कहना है कि वह तब तक इजराइली बंधकों को रिहा नहीं करेगा, जब तक इजराइल सभी फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा नहीं करता। वहीं, इजराइली PM बेंजामिन नेतन्याहू का कहना है कि हमले तब तक नहीं रुकेंगे, जब तक हमास का खात्मा नहीं हो जाता।
पूरी खबर यहां पढ़ें…
7. PAK बोर्ड का BCCI को लेटर, कहा- टीम इंडिया चाहे तो हर मैच खेलकर लाहौर से स्वदेश लौट सकती है पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को एक प्रपोजल दिया है। क्रिकबज के मुताबिक, PCB ने कहा है कि टीम इंडिया अपना हर मैच खेलकर भारत लौट सकती है और इसमें पाकिस्तानी बोर्ड उनकी मदद करेगा।
16 साल से पाकिस्तान नहीं गई टीम इंडिया: भारतीय टीम ने 2007-08 के बाद से पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है। 2008 में मुंबई पर आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान में क्रिकेट खेलने से मना कर दिया। तब से दोनों टीमें ICC और ACC के टूर्नामेंट में ही खेलती हैं। 2013 के बाद से दोनों टीमें 13 वनडे और 8 टी-20 मैच न्यूट्रल वेन्यू पर खेल चुकी हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…
8. बेंगलुरु टेस्ट- न्यूजीलैंड को 107 रन का टारगेट, भारत दूसरी पारी में 462 रन पर ऑलआउट

न्यूजीलैंड को भारत के खिलाफ बेंगलुरु में चल रहे पहले टेस्ट मैच को जीतने के लिए 107 रन का टारगेट मिला है। भारत दूसरी पारी में 462 रन पर ऑलआउट हो गया। चौथे दिन का खेल बारिश के कारण तय समय से 20 मिनट पहले समाप्त कर दिया गया। इस टेस्ट मैच में भारतीय टीम पहली पारी में 46 रन पर सिमट गई थी। जवाब में न्यूजीलैंड ने 402 रन बनाकर 356 रन की बढ़त हासिल की थी।
मैच के हाईलाइट्स: भारत की ओर से दूसरी पारी में सरफराज खान 150, ऋषभ पंत 99, विराट कोहली 70, रोहित शर्मा 52 और यशस्वी जायसवाल 35 रन बनाकर आउट हुए। बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। न्यूजीलैंड के लिए विलियम ओरुर्के और मैट हेनरी ने 3-3 विकेट झटके। एजाज पटेल ने 2 विकेट लिए। टिम साउदी और ग्लेन फिलिप्स को 1-1 विकेट मिला। पूरी खबर यहां पढ़ें…
आज का कार्टून By मंसूर नकवी…

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…
- कूटनीति: पुतिन बोले- यूक्रेन जंग को लेकर मोदी फिक्रमंद: जब भी बातचीत होती है, वे इस मुद्दे को उठाते हैं; बॉलीवुड फिल्मों की तारीफ की (पढ़ें पूरी खबर)
- नेशनल: मणिपुर में उग्रवादियों ने गांव पर बम फेंके: CRPF और पुलिस मौके पर, फायरिंग जारी; महिलाओं-बच्चों को सुरक्षित जगह पहुंचाया (पढ़ें पूरी खबर)
- पॉलिटिक्स: उपचुनाव, 8 राज्यों की 25 सीटों पर भाजपा उम्मीदवार घोषित: वायनाड लोकसभा सीट पर प्रियंका के खिलाफ नाव्या हरिदास चुनाव लड़ेंगी (पढ़ें पूरी खबर)
- नेशनल: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में 2 आतंकी गिरफ्तार: 3 ग्रेनेड और 1 पिस्तौल भी बरामद; मंदिर-अस्पताल में हमला करने वाले थे (पढ़ें पूरी खबर)
- इंटरनेशनल: बांग्लादेश के कानून मंत्री बोले- शेख हसीना का प्रत्यर्पण जरूरी: भारत ने मना किया तो विरोध करेंगे; कोर्ट ने 18 नवंबर तक मोहलत दी है (पढ़ें पूरी खबर)
- तमिलनाडु: राज्यपाल की मौजूदगी में तमिलगान में द्रविड़ शब्द छूटा: CM स्टालिन बोले- राज्यपाल को केंद्र वापस बुलाए; गवर्नर ने कहा- घटिया हरकत (पढ़ें पूरी खबर)
- नेशनल: सलीम खान बोले-सलमान ने काले हिरण का शिकार नहीं किया: माफी मांगने की कोई वजह नहीं, लॉरेंस की धमकी पर कहा- मकसद सिर्फ फिरौती (पढ़ें पूरी खबर)
- बहराइच हिंसा: 23 घरों पर रातोंरात अतिक्रमण का नोटिस चिपकाया: इनमें एक आरोपी का घर, बुलडोजर एक्शन संभव; योगी को STF चीफ ने बताए हालात (पढ़ें पूरी खबर)
- नेशनल: ED का आरोप- खाड़ी देशों में 13,000 एक्टिव PFI मेंबर्स: इन्हें करोड़ों के फंड जुटाने का टारगेट, भारत में आतंकियों तक हवाला से पहुंचाई रकम (पढ़ें पूरी खबर)

अब खबर हटके…
4 पत्नियों और 2 गर्लफ्रेंड से 54 बच्चे चाहता है शख्स

3 पत्नियों के साथ जापान के रयुता।
जापान के होक्काइदो में रहने वाले एक शख्स की 4 पत्नियां और 2 गर्लफ्रेंड हैं। 36 साल के रयुता इनसे 54 बच्चे चाहते हैं। उनके पहले से ही 10 बच्चे हैं। रयुता बीते 10 साल से बेरोजगार हैं, वे खाना बनाते हैं और बच्चों की देखभाल करते हैं। हर महीने घर चलाने में 6 हजार डॉलर यानी करीब 5 लाख खर्च होते हैं। ये खर्च उनकी पत्नियों और गर्लफ्रेंड्स में बंटता है। रयुता जापान में सबसे अधिक बच्चों का 182 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं। जापानी शासक तोकुगावा इनेरी ने अपने शासनकाल में 27 शादियां की थी, उनके 53 बच्चे थे।
भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…



इन करेंट अफेयर्स के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





