The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: महाकुंभ में 3.5 करोड़ ने डुबकी लगाई; चैंपियंस ट्रॉफी हारे तो गंभीर की छुट्टी होगी; केजरीवाल बोले- BJP और कांग्रेस मिले हुए
[ad_1]
- हिंदी समाचार
- राष्ट्रीय
- Dainik Bhaskar Morning News Brief; Maha Kumbh 2025 Shahi Snan | Prayagraj
16 मिनट पहलेलेखक: शुभेंदु प्रताप भूमंडल, न्यूज ब्रीफ एडिटर
- कॉपी लिंक
नमस्कार,
कल की बड़ी खबर महाकुंभ की रही, दूसरे दिन 3.5 करोड़ लोगों ने संगम क्षेत्र में डुबकी लगाई। एक खबर भारतीय क्रिकेट टीम में फेरबदल की आशंकाओं से जुड़ी रही।
लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…
- सोनिया गांधी कांग्रेस के नए मुख्यालय का उद्घाटन करेंगी। दिल्ली के कोटला रोड पर स्थित दफ्तर का नाम ‘इंदिरा भवन’ रखा गया है।
- बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। इसमें 25,753 टीचर्स और नॉन टीचिंग स्टाफ की नियुक्ति को अमान्य घोषित करने के हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी गई है।
अब कल की बड़ी खबरें…
1. महाकुंभ में 12 घंटे में 3.5 करोड़ ने डुबकी लगाई; ‘महाकुंभ नगर’ दुनिया का सबसे बड़ा जिला बना

तस्वीर महाकुंभ के दूसरे दिन की है। 2 दिन में कुल 5.15 करोड़ लोग संगम में स्नान कर चुके हैं।
मकर संक्रांति पर महाकुंभ का पहला अमृत स्नान हुआ। सबसे पहले 13 अखाड़ों के साधु और नागा संन्यासियों ने स्नान किया। इसके बाद आम श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। 12 घंटे में 3.5 करोड़ लोगों ने संगम में डुबकी लगाई। ‘महाकुंभ नगर’ दुनिया का सबसे बड़ा जिला बना। एक दिन में दुनिया में कहीं भी इतनी ज्यादा भीड़ नहीं आई थी। सोमवार को पहले स्नान पौष पूर्णिमा पर 1.65 करोड़ लोगों ने संगम में डुबकी लगाई थी।
लोगों को रेलवे स्टेशन जाने से रोका: स्नान के बाद लोगों ने प्रयागराज से लौटना शुरू किया। भारी भीड़ की प्रयागराज रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर पैर रखने की जगह नहीं बची। प्रयागराज स्टेशन पर पुलिस ने यात्रियों को रोका। ट्रेन आने की सूचना पर ही लोगों को प्लेटफॉर्म पर जाने दिया जा रहा है। पूरी खबर यहां पढ़ें…
2. चैंपियंस ट्रॉफी हारे तो गंभीर कोच पद से हटेंगे, BCCI रोहित-कोहली पर भी विचार करेगा टीम इंडिया अगर चैंपियंस ट्रॉफी नहीं जीत सकी तो कोच गौतम गंभीर को हटाया जा सकता है। न्यूजीलैंड से टेस्ट सीरीज और बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी हारने के बाद गंभीर की आलोचना हो रही है। BCCI रिव्यू मीटिंग में गंभीर के भविष्य पर चर्चा हुई। इतना ही नहीं चैंपियंस ट्रॉफी रोहित और विराट कोहली का करियर भी तय करेगी।
BCCI नए नियम पर विचार कर रही: BCCI विदेश दौरे को लेकर नए नियम पर विचार कर रही है। नियम लागू हुआ तो विदेश दौरे पर टीम बस से ही सफर करेगी। 45 या इससे ज्यादा दिन का टूर हुआ तो परिवार और पत्नी सिर्फ 14 दिन ही साथ रह पाएंगे। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कई सीनियर प्लेयर्स अपनी गाड़ी से सफर करते नजर आए थे। पूरे टूर पर विराट कोहली और केएल राहुल जैसे प्लेयर्स की फैमिली साथ थी। पूरी खबर यहां पढ़ें…
3. दिल्ली चुनाव: केजरीवाल बोले- भाजपा-कांग्रेस के बीच जुगलबंदी; राहुल बोले- ये केजरीवाल की पेरिस वाली दिल्ली

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में AAP मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। उधर, राहुल गांधी ने दिल्ली की गंदगी दिखाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया।
दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल ने BJP और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, ‘मैं जब राहुल गांधी के बारे में बोलता हूं तो उसका जवाब BJP की ओर से आता है। दोनों के बीच साझेदारी चल रही है। पर्दे के पीछे का गठबंधन सामने आ गया है।’
इसके बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली की गंदगी का वीडियो शेयर किया। राहुल ने कहा, ‘ये है केजरीवाल जी की चमकती दिल्ली, पेरिस वाली दिल्ली।’ दरअसल, 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान केजरीवाल ने दिल्ली को पेरिस, लंदन जैसा खूबसूरत शहर बनाने का वादा किया था।
कांग्रेस की चौथी लिस्ट में 16 नाम: दिल्ली चुनाव के लिए कांग्रेस ने 16 कैंडिडेट्स की चौथी लिस्ट जारी की, इसमें 4 महिलाओं और 2 SC कैंडिडेट हैं। पार्टी 63 नामों का ऐलान कर चुकी है। BJP अब तक 58 ,जबकि AAP सभी 70 सीटों पर कैंडिडेट उतार चुकी है। पूरी खबर यहां पढ़ें…
4. दिल्ली के स्कूलों में धमकी देने वाले छात्र का NGO से लिंक; पुलिस बोली- NGO अफजल गुरु का सपोर्टर दिल्ली के 400 स्कूलों में बम की फर्जी धमकी देने के आरोप में पुलिस ने 12वीं के स्टूडेंट को पकड़ा था। पुलिस ने बताया कि स्टूडेंट की फैमिली एक NGO के संपर्क में थी, जो अफजल गुरु की फांसी का विरोध कर रहा था। मेल भेजने वाला नाबालिग था, इसलिए पुलिस ने उसे हिरासत में नहीं लिया। हालांकि फोरेंसिक जांच के लिए उसका लैपटॉप और मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया।
स्टूडेंट ने बम की धमकी क्यों दी: स्टूडेंट ने पूछताछ में बताया था कि वह एग्जाम नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने ईमेल भेजा। शक न हो इसलिए उसने अपने स्कूल के साथ-साथ 23 स्कूलों को ईमेल किया। दिल्ली में 2024 में मई से लेकर दिसंबर तक 50 बार बम की धमकियां भेजी गईं। इसमें अस्पताल, एयरपोर्ट और एयरलाइन कंपनियां भी शामिल हैं। इस महीने 4 बार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी जा चुकी है। पूरी खबर यहां पढ़ें…
5. गुजरात में पतंगबाजी से जुड़े हादसों में 6 मौतें; जयपुर के गोविंद देवजी मंदिर को पतंगों से सजाया

मकर संक्रांति के दिन पतंगबाजी से जुड़े हादसों में गुजरात में 6 लोगों की मौत हो गई। इनमें से ज्यादातर मौतें मांझे से गर्दन कटने की वजह से हुई। उधर, अहमदाबाद में चल रहे काइट फेस्टिवल में 47 देशों के 143 पतंगबाज शामिल हुए। गृह मंत्री अमित शाह ने भी अहमदाबाद में पतंग उड़ाई। जयपुर के परकोटा स्थित गोविंद देवजी मंदिर में पतंगों की झांकी सजाई गई।
मकर संक्रांति क्यों बदलती रहती है: ज्योतिष गणित के मुताबिक, एक सौर वर्ष 365 दिन और करीब 6 घंटे का होता है। इतने ही समय में सूर्य सभी राशियों का चक्कर पूरा कर लेता है। वहीं, अंग्रेजी कैलेंडर में 365 दिन होते हैं। इन दोनों में तालमेल बैठाने के चक्कर में हर साल 6 घंटे बच जाते हैं। 4 साल में इन 6 घंटों से एक दिन बन जाता है। जिसे लीप इयर में एडजस्ट करते हैं। इसी कारण संक्रांति कभी 14 तो कभी 15 को मनाते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…
6. META को संसदीय समिति मानहानि नोटिस भेजेगी: CEO जुकरबर्ग ने कहा था- कोविड के बाद मोदी सरकार हारी META को भारत की संसदीय समिति मानहानि का नोटिस भेजेगी। दरअसल, META के CEO मार्क जुकरबर्ग ने कहा था कि कोविड के बाद भारत में मोदी सरकार हार गई थी। BJP सांसद और कम्युनिकेशन-इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी की स्टैंडिंग कमेटी के अध्यक्ष निशिकांत दुबे ने कहा, ‘META को माफी मांगनी चाहिए।’
मेटा CEO मार्क जुकरबर्ग ने 10 जनवरी को एक पॉडकास्ट में कहा था-
2024 का साल दुनिया के लिए उथल-पुथल रहा और कोविड के बाद हुए चुनाव में भारत सहित कई देशों की सरकार गिर गई।

पूरी खबर यहां पढ़ें…
आज का कार्टून By मंसूर नकवी…

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…
- नेशनल: मोदी बोले- आज वॉट्सएप पर मौसम अपडेट मिलता है: 10 सालों में साइक्लोन से जनहानि जीरो, पहले हजारों जानों को नियति कहकर टाल देते थे (पढ़ें पूरी खबर)
- नेशनल: एक देश-एक चुनाव: EC के पास वेयरहाउस की कमी: EVM रखने के लिए 800 एक्स्ट्रा वेयरहाउस की जरूरत, रिपोर्ट जेपीसी को भेजी (पढ़ें पूरी खबर)
- स्पोर्ट्स: बुमराह ICC प्लेयर ऑफ द मंथ बने: कमिंस और पैटरसन को पीछे छोड़ा; विमेंस कैटेगरी में सदरलैंड को मिला अवॉर्ड (पढ़ें पूरी खबर)
- स्पोर्ट्स: रोहित रणजी के प्रैक्टिस सेशन में शामिल हुए: 10 साल बाद टूर्नामेंट खेल सकते हैं; गिल के पंजाब से खेलने की संभावना (पढ़ें पूरी खबर)
- पॉलिटिक्स: शरद पवार बोले- शाह पद की गरिमा कायम रखें: गृह मंत्री ने कहा था- पवार की विश्वासघात की राजनीति भाजपा ने 20 फीट जमीन में दफना दी (पढ़ें पूरी खबर)
- क्राइम: हरियाणा BJP अध्यक्ष पर हिमाचल में गैंगरेप की FIR: सिंगर रॉकी मित्तल भी आरोपी; दिल्ली की महिला का आरोप- होटल में जबरन शराब पिलाई (पढ़ें पूरी खबर)
- नेशनल: LoC के पास लैंडमाइन ब्लास्ट, 6 जवान घायल: घुसपैठ रोकने के लिए लगाई थीं बारूदी सुरंगें, पेट्रोलिंग के दौरान गलती से सैनिक का पैर पड़ा (पढ़ें पूरी खबर)
- इंटरनेशनल: साउथ अफ्रीका की खदान में 100 मजदूरों की मौत: 2 महीने से 400 लोग फंसे थे, भूख-प्यास से जान गई; सोने की अवैध खुदाई का मामला (पढ़ें पूरी खबर)

कुंभ मॉर्निंग ब्रीफ: कला कुंभ में दिखेगी यूपी की हजारों साल पुरानी विरासत; आज भी शटल बसें फ्री

आज महाकुंभ का तीसरा दिन है। महाकुंभ में रोज क्या हो रहा है और अगले दिन क्या होने वाला है, उससे जुड़ी सारी जरूरी जानकारी के लिए हर सुबह देखिए ‘कुंभ मॉर्निंग ब्रीफ’। पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें..
अब खबर हटके…
खुद को हॉलीवुड एक्टर बताकर महिला से ₹7 करोड़ ठगे

ठग महिला के कॉल्स रिसीव करने की बजाय उसे AI जेनरेटेड वीडियोज भेजता था।
एक ठग ने फ्रेंच महिला को झूठ बोला कि वह हॉलीवुड एक्टर ब्रैड पिट है और उससे 7 करोड़ 10 लाख रुपए ठग लिए। दरअसल, ठग ने 53 साल की एन को इंस्टा पर AI जेनरेटेड वीडियोज भेजे। वह मैसेज करता रहा कि उसे मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए पैसे की जरूरत है और एंजेलिना जॉली के साथ डाइवोर्स केस की वजह से उसका बैंक अकाउंट फ्रीज है।
भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…



इन करेंट अफेयर्स के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

कर्क राशि वालों की तरक्की की संभावना है। सिंह राशि वालों के बिजनेस का अधूरा काम पूरा हो सकता है। जानिए आज का राशिफल…
आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





