The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: महाराष्ट्र में सरकार बनाने पर पेंच फंसा, शिंदे अड़े; गहलोत बोले- अजमेर दरगाह पर कोर्ट केस गलत; शिल्पा-राज के घर ED का छापा
[ad_1]
- हिंदी समाचार
- राष्ट्रीय
- Dainik Bhaskar Morning News Brief; Maharashtra BJP Shiv Sena CM | Russia US
12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
नमस्कार,
कल की बड़ी खबर महाराष्ट्र की राजनीति से जुड़ी रही, महायुति गठबंधन नतीजे आने के 6 दिन बाद भी सरकार नहीं बना पाया है। एक खबर राजस्थान के पूर्व CM अशोक गहलोत के बयान की रही, उन्होंने अजमेर दरगाह पर कोर्ट केस को गलत बताया है।
लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ओडिशा के भुवनेश्वर में ऑल इंडिया DGP/IGP कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे। इसमें देश की इंटरनल सिक्योरिटी और पब्लिक सेफ्टी को लेकर चर्चा होगी।
- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और राहुल गांधी वायनाड में रैली करेंगे। बतौर सांसद प्रियंका की यह पहली रैली होगी।
अब कल की बड़ी खबरें…
1. शिंदे ने CM पद के बदले गृह-वित्त मंत्रालय मांगा, मुंबई में होने वाली महायुति की बैठक टली

कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को दिल्ली में भाजपा हाईकमान से मुलाकात की थी। वे गुरुवार रात ही मुंबई लौट आए।
महाराष्ट्र में नई सरकार बनाने को लेकर पेच फंस गया है। महायुति सरकार में CM पद के बदले एकनाथ शिंदे ने गृह और वित्त मंत्रालय मांगा है। सूत्रों के मुताबिक, BJP इसके लिए राजी नहीं है, इसलिए मुंबई में होने वाली गठबंधन की बैठक टाल दी गई। ये मीटिंग अब 1 दिसंबर को हो सकती है। इसी दिन मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो सकता है।
शिंदे के अचानक गांव जाने की वजह: सूत्रों के मुताबिक, शिंदे अचानक अपने गांव सातारा चले गए हैं। वे अमित शाह को पोर्टफोलियो बंटवारे की लिस्ट सौंप चुके हैं। शिंदे भाजपा को फैसला लेने के लिए वक्त देना चाहते हैं इसीलिए वे गांव रवाना हुए हैं। उधर, शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने कहा कि अगर शिंदे डिप्टी CM का पद स्वीकार नहीं करते हैं तो पार्टी से ही दूसरा चेहरा ये पद संभालेगा। पूरी खबर यहां पढ़ें…
2. टीम इंडिया पाकिस्तान नहीं जाएगी; चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान में होगी या नहीं, फैसला आज अगले साल फरवरी में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान में होगी या नहीं, इसका फैसला आज होगा। इसके लिए 28 नवंबर को दुबई में ICC ने सभी बोर्ड मेंबर्स की मीटिंग बुलाई थी, लेकिन फैसला नहीं निकल पाया। पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी मिलने के बाद भारत ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर वहां जाने से मना कर दिया है।
PCB हाइब्रिड मॉडल नहीं कराने पर अड़ा: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने पहले भारत के सभी मैच लाहौर में कराने और मैच के बाद खिलाड़ियों को भारत भेजने का प्रस्ताव रखा था। भारत ने इसे नहीं माना तो PCB ने हाइब्रिड मॉडल के लिए भी मना कर दिया। PCB ने कहा है कि टूर्नामेंट पूरी तरह से पाकिस्तान में ही होगा। माना जा रहा है कि पाकिस्तान के इसी स्टैंड के कारण ICC को आज मीटिंग रखनी पड़ी है। पूरी खबर यहां पढ़ें…
3. SC का आदेश- संभल मस्जिद की सर्वे रिपोर्ट नहीं खुलेगी, 8 जनवरी तक ट्रायल कोर्ट एक्शन न ले

संभल में कड़ी सुरक्षा के बीच करीब हजार लोग जामा मस्जिद में जुमे की नमाज पढ़ने पहुंचे।
सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि संभल की जामा मस्जिद की सर्वे रिपोर्ट नहीं खुलेगी। साथ ही ट्रायल कोर्ट से कहा कि 8 जनवरी तक कोई एक्शन न ले। संभल में 24 नवंबर को मस्जिद में सर्वे के दौरान हिंसा भड़की थी, जिसमें 4 युवकों की मौत हो गई। हिंदू पक्ष का दावा है कि जामा मस्जिद, हरिहर मंदिर है। इस पर संभल कोर्ट ने सर्वे का आदेश दिया था।

पूरी खबर यहां पढ़ें…
4. गहलोत बोले- 800 साल पुरानी अजमेर दरगाह पर कोर्ट केस गलत, PM मोदी यहां चादर चढ़ा चुके

राजस्थान के पूर्व CM अशोक गहलोत ने कहा, ‘अजमेर दरगाह 800 साल पुरानी है। 15 अगस्त 1947 तक बने जो भी धार्मिक स्थान जिस स्थिति में हैं, वे उसी में रहेंगे, ऐसा कानून है। उन पर सवाल उठाना गलत है।’ गहलोत ने कहा-
प्रधानमंत्री कोई भी हो, कांग्रेस, BJP या किसी दल के हों, पंडित नेहरू के जमाने से मोदी जी तक तमाम प्रधानमंत्री की तरफ से दरगाह में चादर चढ़ती है। आप चादर भी चढ़ा रहे हैं और आपकी पार्टी के लोग कोर्ट में केस भी कर रहे हैं। आप भ्रम पैदा कर रहे हैं तो लोग क्या सोच रहे होंगे?

अजमेर दरगाह में शिव मंदिर का दावा: अजमेर की ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में संकट मोचन महादेव मंदिर होने का दावा करने वाली याचिका सिविल कोर्ट ने 27 नवंबर को स्वीकार की थी। हिंदू सेना की याचिका पर 20 दिसंबर को सुनवाई होगी। पूरी खबर यहां पढ़ें…
5. खड़गे बोले- कांग्रेस में ऊपर से नीचे तक बदलाव की जरूरत, चुनावी रणनीति में सुधार करना होगा

दिल्ली के कांग्रेस दफ्तर में पार्टी की वर्किंग की बैठक हुई। इसमें राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे सभी सीनियर लीडर्स शामिल हुए।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की हार को लेकर दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की मीटिंग हुई। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ‘पार्टी को मजबूत करने के लिए ऊपर से लेकर नीचे तक बदलाव की जरूरत है। राज्य चुनावों में उम्मीद से कम प्रदर्शन हमारे लिए चुनौती है। पार्टी नेताओं में एकता की कमी हमें नुकसान पहुंचा रही है। हमें चुनावी रणनीति में भी सुधार करना होगा’
महाराष्ट्र चुनाव में कांग्रेस 16 सीटों पर सिमटी : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में BJP ने 132 सीटें जीती है। हालांकि 5 महीने पहले हुए लोकसभा चुनाव के नतीजे देखकर इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता था। महाराष्ट्र के लोकसभा चुनावों को विधानसभावार कन्वर्ट करें, तो कांग्रेस ने 63 सीटें जीती थीं, जो अब महज 16 सीटों पर सिमट गई है। वहीं, इस हिसाब से BJP 79 से बढ़कर 132 सीटों पर पहुंच गई है। पूरी खबर यहां पढ़ें…
6. शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा के घर ED की रेड, शिल्पा के वकील बोले- छापों से मेरी क्लाइंट का संबंध नहीं प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पोर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के घर और ऑफिस में छापेमारी की। हालांकि शिल्पा के वकील ने एक्ट्रेस के घर रेड से इनकार किया है। शिल्पा के पति राज पर हॉटशॉट एप के जरिए पोर्न कंटेंट दिखाने और प्रोडक्शन करने का आरोप है। इस मामले में वे 2021 में अरेस्ट हुए था, उन्हें 63 दिन बाद जमानत मिली थी।
इसी महीने शिल्पा-राज की शादी के 15 साल पूरे हुए: राज और शिल्पा ने साल 2009 में शादी की थी। इस शादी से कपल को दो बच्चे वियान और समीशा हैं। 22 नवंबर को शादी के 15 साल पूरे हुए हैं। 48 साल के राज की संपत्ति ₹4 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा है। उन्होंने 2013 में ‘हाउ नॉट टु मेक मनी’ किताब भी लिखी। पूरी खबर यहां पढ़ें…
7. जुलाई से सितंबर के बीच GDP ग्रोथ घटकर 5.4% हुई, यह 21 महीने में सबसे कम वित्त वर्ष 2025 की जुलाई-सितंबर तिमाही में भारत की GDP ग्रोथ घटकर 5.4% हो गई है। यह सात तिमाहियों यानी 21 महीने में सबसे धीमी ग्रोथ है। मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के खराब प्रदर्शन के कारण GDP ग्रोथ धीमी हुई है। इससे पहले 2023 की तीसरी तिमाही में ग्रोथ 4.3% रही थी।

पूरी खबर यहां पढ़ें…
8. पुतिन बोले- ट्रम्प अभी भी सुरक्षित नहीं, अमेरिका में पहले भी बड़े नेताओं की हत्या हुई, उम्मीद है अलर्ट होंगे
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। पुतिन ने कहा-
ट्रम्प को रोकने के लिए कई गलत तरीके इस्तेमाल हुए। दो बार जानलेवा हमला भी हुआ। अभी भी उन्हें सतर्क रहना होगा। अमेरिकी इतिहास में ऐसी चीजें पहले भी हो चुकी हैं। कई बड़े नेताओं की हत्या हुई। उम्मीद है कि ट्रम्प इसे समझते होंगे।

जुलाई में ट्रम्प पर जानलेवा हमला हुआ था: ट्रम्प 13 जुलाई 2024 को पेंसिल्वेनिया में भाषण दे रहे थे। तब उन पर जानलेवा हमला हुआ था। इसमें वे बाल-बाल बचे थे। इसके बाद सितंबर में फ्लोरिडा गोल्फ कोर्स में एक शख्स ने उनकी हत्या की कोशिश की थी, लेकिन वो नाकाम हो गया। पूरी खबर यहां पढ़ें…
आज का कार्टून By मंसूर नकवी…

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…
- पॉलिटिक्स: PM मोदी 3 दिन के ओडिशा दौरे पर: बोले- ओडिशा, हरियाणा और महाराष्ट्र चुनाव में जीत कार्यकर्ताओं का सामर्थ्य, पॉलिटिकल एक्सपर्ट के होश उड़े (पढ़ें पूरी खबर)
- नेशनल: भारत बोला- बांग्लादेश सरकार हिंदुओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी ले: अल्पसंख्यकों के हालात पर कहा- मीडिया बढ़ा-चढ़ाकर दिखा रही कहकर पल्ला न झाड़ें (पढ़ें पूरी खबर)
- नेशनल: संसद की कार्यवाही 2 दिसंबर तक स्थगित: 4 दिन में कुल 40 मिनट कार्यवाही चली; विपक्ष ने अडाणी और संभल पर सरकार को घेरा (पढ़ें पूरी खबर)
- महाराष्ट्र: बस हादसा में 15 की मौत: 20 से ज्यादा घायल; बाइक सवार को बचाने के दौरान बस रेलिंग से टकराकर पलटी (पढ़ें पूरी खबर)
- मणिपुर: 13 दिन बाद खुले स्कूल-कॉलेज: जिरीबाम हिंसा के बाद से बंद थे; 5 जिलों में कर्फ्यू ढील, इंटरनेट पर बैन लागू रहेगा (पढ़ें पूरी खबर)
- नेशनल: अडाणी मामले पर US से कोई रिक्वेस्ट नहीं मिली: फॉरेन मिनिस्ट्री ने दी जानकारी, अमेरिका ने अडाणी पर रिश्वत देने और धोखाधड़ी का आरोप लगाया था (पढ़ें पूरी खबर)
- इंटरनेशनल: पूर्व जर्मन चांसलर मर्केल का दावा-पुतिन में मुझपर कुत्ता छोड़ा: रूसी राष्ट्रपति की सफाई- मैंने जानबूझकर नहीं डराया, माफी चाहता हूं (पढ़ें पूरी खबर)

अब खबर हटके…
112 साल के नेटो दुनिया में सबसे बुजुर्ग

नेटो के 6 जीवित बच्चे, 22 पोते-पोतियां, 15 परपोते और तीन परपोते-परपोते हैं।
ब्राजील के जोआओ मारिन्हो नेटो को ‘दुनिया का सबसे बुजुर्ग पुरुष’ घोषित किया गया है। 5 अक्टूबर 1912 को जन्मे नेटो की उम्र 112 वर्ष 52 दिन है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने 112 साल के जॉन अल्फ्रेड टिनिसवुड के निधन के बाद नेटो को ये खिताब दिया। 2013 में दुनिया के सबसे बुजुर्ग पुरुष जापान के जिरोमोन किमुरा थे, जो 116 साल 54 दिन तक जीवित रहे।
भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…




इन करेंट अफेयर्स के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

धनु राशि के लोगों को नौकरी में अच्छे मौके मिलेंगे। मकर राशि के लोगों को नौकरी में महत्वपूर्ण काम मिल सकता है, जानिए आज का राशिफल
आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





