The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: महाकुंभ में जाम, माघ पूर्णिमा पर 2 करोड़ लोग पहुंचेंगे; केजरीवाल पर एक्शन लेगा एंटी-करप्शन ब्यूरो; LoC के पास 2 जवान शहीद
[ad_1]
- कोई समाचार नहीं
- राष्ट्रीय
- Dainik Bhaskar Morning News Brief; SC EVM Data | Mahakumbh Traffic| Jasprit Bumrah Champions Trophy
3 घंटे पहलेलेखक: शुभेंदु प्रताप भूमंडल, न्यूज ब्रीफ एडिटर
- कॉपी लिंक
नमस्कार,
कल की बड़ी खबर 19 फरवरी से शुरू हो रही चैंपियंस ट्रॉफी से जुड़ी रही, BCCI ने भारतीय स्क्वॉड में बदलाव किया है। एक खबर प्रयागराज महाकुंभ की रही।
लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज का प्रमुख इवेंट, जिस पर रहेगी नजर…
- भारत-इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच अहमदाबाद में होगा। भारत ने पहले ही सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है।
अब कल की बड़ी खबरें…
1. महाकुंभ: प्रयागराज में जाम के हालात, आज माघी पूर्णिमा पर 2 करोड़ लोग पहुंच सकते हैं

आज मेले में कोई भी वाहन नहीं चलेगा। संगम पर सुबह 8 बजे श्रद्धालुओं पर हेलिकॉप्टर से फूल बरसाए जाएंगे।
माघी पूर्णिमा से एक दिन पहले प्रयागराज में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई, यहां जाम जैसे हालात हैं। आज 2 करोड़ लोग महाकुंभ में स्नान करने पहुंच सकते हैं। पूरे शहर को 12 फरवरी तक नो-व्हीकल जोन घोषित किया गया है। कल्पवासियों के भी वाहन को अंदर जाने की अनुमति नहीं है।
बीते दिन 1.23 करोड़ लोगों ने डुबकी लगाई: आज महाकुंभ का 5वां (माघी पूर्णिमा) स्नान है। एक और विशेष स्नान 26 फरवरी (महाशिवरात्रि) को है। महाकुंभ में 11 फरवरी रात 8 बजे तक 1.23 करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान किया। 13 जनवरी से अब तक 45.85 करोड़ से ज्यादा लोग संगम में डुबकी लगा चुके हैं।
2. LoC के पास ब्लास्ट 2 आर्मी जवान शहीद, सेना की गश्त के दौरान धमाका; इलाके की घेराबंदी जम्मू जिले के अखनूर सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट हुआ। इसमें सेना के दो जवान शहीद हो गए, एक जवान घायल है। ब्लास्ट भट्टल इलाके में हुआ, जब जवान गश्त पर थे। इससे पहले 14 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के राजौरी में LoC के पास लैंडमाइन ब्लास्ट हुआ था, जिसमें गोरखा राइफल्स के 6 जवान घायल हुए थे।
2024 में ऐसी 2 घटनाएं हुईं…
- 9 दिसंबर 2024 को जम्मू के पुंछ में विस्फोट हुआ था, जिसमें एक जवान शहीद हो गया था।
- अक्टूबर 2024 में कुपवाड़ा में एक खदान में धमाका हुआ था, जिसमें 2 जवान घायल हो गए थे।
पूरी खबर यहां पढ़ें…
3. ममता पश्चिम बंगाल में अकेले चुनाव लड़ेंगी, संजय राउत बोले- तृणमूल कांग्रेस INDIA ब्लॉक का हिस्सा पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने कहा कि TMC 2026 के स्टेट असेंबली इलेक्शन अकेले लड़ेंगी। इस पर शिवसेना(UBT) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा, ‘ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में INDIA ब्लॉक से नाता तोड़ लिया है। हालांकि, केंद्र में वे गठबंधन का हिस्सा हैं। इस नाते उन्हें कांग्रेस पार्टी से एक बार जरूर बात करनी चाहिए। कांग्रेस गठबंधन का सबसे बड़ा दल है।’
I.N.D.I.A. ब्लॉक की आखिरी मीटिंग पिछले साल हुई थी: I.N.D.I.A. ब्लॉक बनने के बाद इसकी 6 बैठकें हुई हैं। पहली बैठक 23 जून 2023 को पटना में हुई थी। इसे नीतीश कुमार ने बुलाया था। बाद में नीतीश I.N.D.I.A. ब्लॉक छोड़कर NDA में शामिल हो गए। आखिरी बैठक 1 जून 2024 को हुई थी। इसमें मल्लिकार्जुन खड़गे ने लोकसभा चुनाव में 295 सीटें जीतने का दावा किया था। पूरी खबर यहां पढ़ें…
4. इंजरी के चलते बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर, हर्षित राणा को मौका; यशस्वी की जगह वरुण चक्रवर्ती शामिल

जसप्रीत बुमराह 2024 के टी-20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे।
भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं। वे इंजरी से रिकवरी नहीं कर सके, ऐसे में उनकी जगह हर्षित राणा को फाइनल स्क्वॉड में शामिल कर लिया गया। 11 फरवरी को ICC टूर्नामेंट के लिए टीम में बदलाव की आखिरी डेट थी। टीम इंडिया ने बुमराह के साथ यशस्वी जायसवाल को भी बाहर किया। यशस्वी की जगह वरुण चक्रवर्ती स्क्वॉड का हिस्सा बने।
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव। रिजर्व: यशस्वी जायसवाल, मोहम्मद सिराज और शिवम दुबे। पूरी खबर यहां पढ़ें…
5. केजरीवाल पर एक्शन लेगा एंटी-करप्शन ब्यूरो, विधायकों को ₹15 करोड़ के ऑफर के दावे पर नोटिस भेजा था एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह पर कार्रवाई कर सकता है। दरअसल, दिल्ली के चुनावी नतीजे आने से पहले केजरीवाल ने दावा किया था कि BJP ने AAP नेताओं को 15-15 करोड़ रुपए ऑफर किए हैं। इस पर 7 फरवरी को ACB ने केजरीवाल को नोटिस दिया था, जिस पर केजरीवाल ने अब तक कोई जवाब नहीं दिया है।
ACB के AAP नेताओं से 5 सवाल…
- आरोपों से जुड़ी पोस्ट आपने लिखी या किसी और ने।
- जिन 16 विधायकों को पैसे ऑफर किए गए, उनकी जानकारी दीजिए।
- उन फोन नंबर्स की जानकारी दीजिए, जिनसे विधायकों को कॉल आए थे।
- आरोपों से जुड़े सबूत दीजिए, ताकि कार्रवाई की जा सके।
- ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई क्यों न की जाए, जो झूठे आरोप लगाकर परेशानी खड़ी करते हैं
पूरी खबर यहां पढ़ें…
6. पंजाब के AAP विधायकों को केजरीवाल के 3 मंत्र, कहा- लोगों से जुड़ो, मुद्दे पहचानो, डटकर लड़ो

विधायकों की मीटिंग में शामिल होने के लिए आते अरविंद केजरीवाल। मीटिंग से बाहर निकलते पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान।
AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब CM भगवंत मान और राज्य के मंत्री-विधायकों के साथ दिल्ली में मीटिंग की। केजरीवाल ने तीन मंत्र दिए। कहा- लोगों से जुड़ो, मुद्दों को पहचानों और डटकर लड़ो। सूत्रों के मुताबिक, अब पार्टी के वर्किंग स्टाइल में भी बदलाव हो सकता है।
मान ने पार्टी में फूट की बात खारिज की: पंजाब AAP में फूट के सवाल पर मान ने कहा, ‘विपक्ष पौने 3 साल से ऐसा बोल रहा है। उनसे पूछ लो, दिल्ली में उनके कितने विधायक हैं? उनके पास पार्टियां बदलने का कल्चर है। हमारे यहां ऐसा नहीं है।’ दरअसल, कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने दावा किया था कि AAP के 30 विधायक उनके संपर्क में हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…
7. PM मोदी- AI मानवता के लिए कोड लिख रहा, इतिहास गवाह है कि तकनीक नौकरियां नहीं छीनती

PM मोदी ने फ्रांस दौरे के दूसरे दिन पेरिस की AI समिट में स्पीच दी। मोदी ने कहा-
AI इस सदी के लिए मानवता के कोड लिख रहा है। यह लाखों लोगों की जिंदगियां बदल रहा है। इतिहास गवाह है कि तकनीक नौकरियां नहीं लेती। AI से नई नौकरियों के अवसर पैदा होंगे।

अगला AI समिट भारत में होगा। PM मोदी ने कहा कि भारत को अगले AI समिट की मेजबानी करने में खुशी होगी। मोदी आज दो दिन के दौरे पर अमेरिका रवाना होंगे।
पूरी खबर यहां पढ़ें…
आज का कार्टून By चंद्रशेखर हाड़ा…

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…
- स्पोर्ट्स: जसप्रीत बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर: इंजरी से रिकवर नहीं हो सके, हर्षित राणा को मौका; यशस्वी की जगह वरुण चक्रवर्ती शामिल (पढ़ें पूरी खबर)
- ज्यूडिशियरी: सुप्रीम कोर्ट बोला- EVM से डेटा डिलीट नहीं करे चुनाव आयोग: कहा- हारा उम्मीदवार स्पष्टीकरण चाहे तो इंजीनियर को बताना होगा छेड़छाड़ नहीं हुई (पढ़ें पूरी खबर)
- जॉब-एजुकेशन: JEE Mains सेशन 1 रिजल्ट जारी: 14 कैंडिडेट्स को मिला 100 पर्सेंटाइल, 5 टॉपर्स राजस्थान से (पढ़ें पूरी खबर)
- कंट्रोवर्सी: रणबीर अलाहबादिया, समय रैना पर मुंबई में FIR, इंदौर में शिकायत: ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो बैन करने की मांग, अमित शाह को लेटर लिखा (पढ़ें पूरी खबर)
- पॉलिटिक्स: कर्नाटक BJP अध्यक्ष को हटाने की मांग, पार्टी का इनकार: येदियुरप्पा के बेटे हैं विजयेंद्र; भाजपा ने शिकायतकर्ता विधायकों-नेताओं को ही नोटिस दिया (पढ़ें पूरी खबर)
- बिजनेस: मस्क का ₹84 हजार करोड़ में OpenAI खरीदने का ऑफर: कंपनी CEO ऑल्टमैन बोले- नो थैंक यू, ट्विटर बेचना हो तो बताइए (पढ़ें पूरी खबर)
- इंटरनेशनल: ट्रम्प ने विदेशों में भ्रष्टाचार विरोधी कानून स्थगित किया: विदेशी अधिकारियों को रिश्वत देने वाले अमेरिकियों पर मुकदमा रोकने का आदेश (पढ़ें पूरी खबर)
- इंटरनेशनल: ट्रम्प की धमकी- हमास शनिवार तक सभी बंधक रिहा करे:नहीं तो गाजा में सब बर्बाद हो जाएगा; हमास बोला- धमकी का कोई मतलब नहीं (पढ़ें पूरी खबर)
- इंटरनेशनल: शेख हसीना के घर हिंसा करने वाले 1300 लोग गिरफ्तार: बांग्लादेश सरकार ने चलाया ऑपरेशन डेविल हंट; उपद्रवियों पर एक्शन की तैयारी (पढ़ें पूरी खबर)

अब खबर हटके…
3 साल के भैंसे की ऊंचाई 6 फीट से ज्यादा

थाईलैंड के 3 साल के भैंसे की ऊंचाई 6 फीट 8 इंच है। किंग कॉन्ग नाम के इस भैंसे को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह मिली है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मुताबिक, किंग कॉन्ग की हाइट एक सामान्य भैंसे से करीब 20 इंच ज्यादा है।
भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…
- महाकुंभ में डुबकी के लिए मनमानी वसूली: संगम पहुंचाने का 2 से 5 हजार ले रहे नाव वाले; दरोगा बोला- पैसे नहीं तो पैदल जाओ
- महाकुंभ- धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष-3: लिंग की नस तोड़ सभी इच्छाएं त्यागते हैं साधु, मगर रोज पूजा-पाठ के लिए पैसा भी है जरूरी
- कुंभ में बिछड़ों को मिला रहा भारत सेवा दल: 1946 के कुंभ में हुई थी शुरुआत, इस बार डिजिटल केंद्र के साथ तालमेल कर दे रहा सेवाएं
- UP-बिहार बॉर्डर पर शराब तस्करी में नौकरी से ज्यादा पैसा: गंगा-घाघरा के किनारे स्टार्टअप बना शराब तस्करी, सरकार की कमाई 8 गुना बढ़ी
- हिंदू जमीन-जायदाद मुस्लिम को क्यों नहीं बेच सकते, गुजरात का डिस्टर्ब्ड एरिया एक्ट क्या है, क्यों प्रशासन ने प्रॉपर्टी सील की?
- जो आजादी के लिए जेल गया, उसे आतंकी बताकर मारा: पत्नी बोलीं- डेडबॉडी तक नहीं मिली, पंजाब पुलिस के 58 फेक एनकाउंटर्स
- स्पॉटलाइट-हसीना ने भारत से मैसेज भेजा तो तबाह किया घर: क्या कभी बांग्लादेश लौट पाएंगी शेख हसीना, ऑपरेशन डेविल हंट क्या है
- जरूरत की खबर- पब्लिक Wi-Fi का इस्तेमाल न करें: मोबाइल हैक और पर्सनल डेटा चोरी हो सकता है, एक्सपर्ट से जानें कैसे रहें सेफ




वृष राशि वालों के लिए आर्थिक मामले में फायदेमंद दिन है। मीन राशि के लोगों को करियर में नए मौके मिल सकते हैं। जानिए आज का राशिफल…
आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





