The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: महाकुंभ- प्रयागराज में 4 फरवरी तक वाहनों की नो-एंट्री; अंडर-19 विमेंस T20- भारत लगातार दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन
[ad_1]
2 घंटे पहलेलेखक: शुभेंदु प्रताप भूमंडल, न्यूज ब्रीफ एडिटर
- कॉपी लिंक
नमस्कार,
कल की बड़ी खबर प्रयागराज महाकुंभ की रही। मेला प्रशासन ने वसंत पंचमी स्नान को लेकर गाइडलाइन जारी की है। एक खबर दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान हो रही बयानबाजी की रही।
लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…
- आज संसद के बजट सत्र का तीसरा दिन है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर चर्चा होगी।
- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ दाखिल याचिका पर बिहार की मुजफ्फरपुर कोर्ट में सुनवाई होगी। उन पर कुंभ स्नान को लेकर विवादित बयान देने का आरोप है।
अब कल की बड़ी खबरें…
1. प्रयागराज में 4 फरवरी तक वाहनों की नो-एंट्री, रेलवे स्टेशनों पर आने-जाने के रास्ते वन-वे किए

वसंत पंचमी स्नान को देखते हुए प्रयागराज शहर और मेला क्षेत्र में 2 से 4 फरवरी तक वाहनों की एंट्री बंद कर दी गई है। VVIP पास भी रद्द कर दिए गए हैं। श्रद्धालुओं को अपने वाहन शहर के बाहर पार्किंग में खड़े करने होंगे। यहां से शटल बस से या पैदल घाटों तक पहुंच सकेंगे। प्रयागराज के सभी रेलवे स्टेशनों पर वन-वे व्यवस्था लागू कर दी गई है। एक साइड से श्रद्धालु आएंगे तो दूसरी साइड से निकासी होगी।
आज तीसरा अमृत स्नान: आज महाकुंभ का तीसरा और आखिरी अमृत स्नान है। दो और विशेष स्नान 12 फरवरी (माघी पूर्णिमा) और 26 फरवरी (महाशिवरात्रि) को हैं। महाकुंभ में 2 फरवरी रात 8 बजे तक 1.29 करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान किया। 13 जनवरी से अब तक 34.90 करोड़ से ज्यादा लोग संगम में डुबकी लगा चुके हैं। उधर, महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सुरक्षा की मांग वाली याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। पूरी खबर यहां पढ़ें…
2. दिल्ली चुनाव: मोदी बोले- वोटिंग से पहले झाड़ू के तिनके बिखरे, केजरीवाल बोले- AAP ऐतिहासिक जीत की तरफ बढ़ रही

दिल्ली के आरके पुरम में एक रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुखौटे पहनी BJP की महिला कार्यकर्ता।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के आरके पुरम में चुनावी रैली की। उन्होंने कहा, ‘दिल्ली में वोटिंग से पहले ही झाड़ू के तिनके बिखर रहे हैं। आपदा के लीडर्स उसे छोड़कर जा रहे हैं।’ वहीं AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘AAP की एक आंधी में BJP की सीटें दिन-ब-दिन कम हो रही है, AAP ऐतिहासिक जीत की तरफ बढ़ रही है।’ केजरीवाल ने चुनाव आयोग की तुलना कुंभकरण से करते हुए X पर लिखा-
रामायण में लिखा है कि कुंभकरण 6 महीने सोता था और फिर 6 महीने जागता था। चुनाव आयोग तो शायद जागता ही नहीं है।

5 फरवरी को वोटिंग, 8 को नतीजे: दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों पर में 5 फरवरी को वोटिंग होगी। 8 फरवरी को नतीजे आएंगे। 70 विधानसभा सीटों के लिए कुल 699 उम्मीदवार मैदान में हैं। विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है। पूरी खबर यहां पढ़ें…
3. भारत ने 150 रन से जीता पांचवां टी-20, अभिषेक शर्मा की सेंचुरी; इंग्लैंड को 4-1 से सीरीज हराई

भारत ने इंग्लैंड को पांचवां टी-20 150 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। साथ ही सीरीज भी 4-1 से जीत ली। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड ने बॉलिंग चुनी। भारत ने अभिषेक शर्मा की सेंचुरी के दम पर 9 विकेट खोकर 247 रन बना दिए। जवाब में इंग्लिश टीम 10.3 ओवर में 97 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
मैच के हाईलाइट्स: अभिषेक शर्मा ने 135 रन बनाए, यह किसी भारतीय प्लेयर का सबसे बड़ा टी-20 स्कोर रहा। उन्होंने बॉलिंग में 2 विकेट भी लिए। मोहम्मद शमी ने 3 विकेट लिए। शिवम दुबे और वरुण चक्रवर्ती को भी 2-2 विकेट मिले। इंग्लैंड से फिल सॉल्ट ने 55 रन बनाए, वहीं ब्रायडन कार्स ने 3 विकेट लिए। पूरी खबर यहां पढ़ें…
4. अंडर-19 विमेंस वर्ल्ड चैंपियन बनी टीम इंडिया, साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराया

चैंपियन ट्रॉफी के साथ भारतीय टीम। 2023 में हुए पहले टूर्नामेंट को भी भारत ने जीता था।
भारतीय विमेंस टीम ने लगातार दूसरी बार अंडर-19 टी-20 वर्ल्ड कप जीता। टीम ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराया। सा. अफ्रीका 20 ओवर में 82 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। भारत ने 11.2 ओवर में 1 विकेट पर जीत का टारगेट हासिल कर लिया। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट जी त्रिषा ने 33 बॉल पर 44 रन बनाए, 3 विकेट भी लिए। जी कमलिनी 8 रन बनाकर आउट हुईं। सानिका चाल्के ने नाबाद 26 रन बनाए। पूरी खबर यहां पढ़ें…
5. MP के श्रद्धालुओं की बस गुजरात में खाई में गिरी, 5 की मौत; त्र्यंबकेश्वर से द्वारका जा रहे थे

यह तस्वीर हादसे के बाद की है। बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
गुजरात के डांग जिले में तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक प्राइवेट बस गहरी खाई में गिर गई। हादसे में मध्य प्रदेश के 5 लोगों की मौत हो गई। 16 गंभीर रूप से घायल हैं। बस महाराष्ट्र के त्र्यंबकेश्वर से 48 तीर्थयात्रियों को लेकर गुजरात के द्वारका जा रही थी।
23 दिसंबर को निकले थे श्रद्धालु: शिवपुरी, गुना और अशोकनगर जिलों से श्रद्धालुओं का दल 23 दिसंबर को धार्मिक यात्रा पर निकला था। ये लोग यूपी, महाराष्ट्र और गुजरात के अलग-अलग तीर्थ स्थलों की यात्रा कर रहे थे। कुल 4 बसों में से एक बस हादसे का शिकार हो गई। पूरी खबर यहां पढ़ें…
6. कोलकाता के मेडिकल कॉलेज की छात्रा का सुसाइड, डेडबॉडी फंदे से लटकी मिली कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज की एक स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। 20 साल की MBBS सेकेंड ईयर की छात्रा का शव फंदे से लटका मिला। उसके कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि वह डिप्रेशन से जूझ रही थी। छात्रा की मां भी इसी अस्पताल में डॉक्टर हैं।
आरजी कर हॉस्पिटल का विवादों से पुराना नाता: इस हॉस्पिटल में कई मेडिकल स्टूडेंट्स, प्रोफेसर तो कभी हाउस स्टाफ की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो चुकी है। यहां 2016 में एक प्रोफेसर ने सुसाइड कर लिया था। आरजी कर हॉस्पिटल में 8-9 अगस्त 2024 की रात ट्रेनी डॉक्टर का रेप-मर्डर हुआ था। मामले में दोषी संजय रॉय को उम्रकैद (मरते दम तक जेल) की सजा सुनाई गई है।
7. कनाडा ने भी US पर 25% टैरिफ लगाया; अमेरिका ने एक दिन पहले चीन, मेक्सिको और कनाडा पर टैरिफ लगाया था कनाडा ने अमेरिका पर 25% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है, वहीं मेक्सिको ने जवाबी कार्रवाई की बात कही है। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 1 फरवरी को कनाडा और मेक्सिको पर 25% और चीन पर एक्स्ट्रा 10% टैरिफ का ऐलान किया था। 28 जनवरी को ट्रम्प ने भारत पर भी हाई टैरिफ लगाने की धमकी दी थी। हालांकि नए टैरिफ में भारत का नाम नहीं है। ट्रम्प ब्रिक्स देशों पर 100% टैरिफ लगाने की धमकी दे चुके हैं।
भारत पर भी टैरिफ का खतरा: ट्रम्प भारत की तरफ से अमेरिकी प्रोडक्ट्स पर बहुत ज्यादा टैरिफ लगाने की शिकायत कर चुके हैं। ऐसे में भारत पर भी टैरिफ का खतरा बना हुआ था। 2023 में अमेरिका को चीन से 317 अरब डॉलर, मेक्सिको से 200 अरब डॉलर और कनाडा से 153 अरब डॉलर का व्यापार घाटा हुआ था। जबकि अमेरिका के व्यापार घाटे में भारत की हिस्सेदारी सिर्फ 3.2% यानी 36 अरब डॉलर रही। अमेरिका को जिन देशों से सबसे ज्यादा व्यापार घाटा होता है उस लिस्ट में भारत 9वें नंबर है। पूरी खबर यहां पढ़ें…
आज का कार्टून By मंसूर नकवी…

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…
- हेल्थ: जम्मू-कश्मीर में रहस्यमयी मौतें-AIIMS दिल्ली की टीम राजौरी पहुंची: 11 मरीजों से बात की, क्लीनिकल हिस्ट्री निकाली; अब तक 17 की मौत हुई (पढ़ें पूरी खबर)
- नेशनल: मोदी बोले- भारत-इंडोनेशिया का रिश्ता राम और बुद्ध का: हम हजारों साल के इतिहास से जुड़े; वर्चुअली जकार्ता के महाकुंभभिषेकम में शामिल हुए (पढ़ें पूरी खबर)
- हेल्थ: GB सिंड्रोम से महाराष्ट्र में अबतक 5 मौतें: असम में 17 साल की लड़की की जान गई; पश्चिम बंगाल में GBS से 3 मौत का दावा (पढ़ें पूरी खबर)
- वक्फ संशोधन बिल: JPC मेंबर ने राय बदलने का आरोप लगाया: बिना परमिशन असहमति नोट एडिट किया; पूछा- आखिर हमें चुप क्यों कराया जा रहा (पढ़ें पूरी खबर)
- इंटरनेशनल: DR कांगो में भारतीयों को सुरक्षित जगह जाने की सलाह: इमरजेंसी प्लान तैयार रखने का निर्देश; यहां सेना और विद्रोहियों में हिंसा हुई थी (पढ़ें पूरी खबर)
- इंटरनेशनल: नेतन्याहू ने ऐयाल जामिर को सेना प्रमुख बनाया: 6 मार्च को पद संभालेंगे; सेना से मेजर जनरल के तौर पर रिटायर्ड हुए थे (पढ़ें पूरी खबर)

कुंभ मॉर्निंग ब्रीफ: श्रद्धालुओं के स्वागत में जुटा प्रयागराज, संगम से रेलवे स्टेशन तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

प्रशासन की ओर से भी कुंभ मेला क्षेत्र से लेकर रेलवे स्टेशनों तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। महाकुंभ में रोज क्या हो रहा है और अगले दिन क्या होने वाला है, उससे जुड़ी सारी जरूरी जानकारी के लिए हर सुबह देखिए ‘कुंभ मॉर्निंग ब्रीफ’। पूरी जानकारी यहां मिलेगी…
अब खबर हटके…
ट्रम्प के ज्यादा बोलने से स्टेनोग्राफर परेशान

ट्रम्प ने 8 साल पहले पहला कार्यभार संभाला था, तब उन्होंने पहले हफ्ते में 33,571 शब्द कहे थे। इतने शब्द बोलने में उन्हें 3 घंटे 41 मिनट लगे थे। यानी दूसरे कार्यकाल में ट्रम्प बहुत ज्यादा बोल रहे हैं।
डोनाल्ड ट्रम्प के राष्ट्रपति बनने के बाद व्हाइट हाउस के स्टेनोग्राफर्स की परेशानी बढ़ गई है। ट्रम्प सार्वजनिक भाषणों में इतना ज्यादा बोल रहे हैं कि उनके बयान को नोट करने में स्टेनोग्राफर्स की हालत खराब हो रही है। ट्रम्प ने राष्ट्रपति बनने के बाद 7 दिन में 81,235 शब्द बोले हैं। इतने शब्द कहने में उन्हें 7 घंटे 44 मिनट लगे। पढ़ें पूरी खबर…
भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…
- बीयर बार मालिक से लेकर रेप के आरोपी बने महामंडलेश्वर: अखाड़ों में पावरफुल पद; प्रोटोकॉल तक मिलता है, इसलिए क्रेज
- ओल्ड टैक्स रिजीम को मौत का इंजेक्शन, सरकार क्यों चाहती है लोग ज्यादा पैसे खर्च करें; क्या इससे नुकसान होगा
- संडे जज्बात-मेरे मरीज कहते हैं भूत से उनके फिजिकल रिलेशन: मुझे देखकर नजर चुराते हैं, इंसानी रिश्ते जानवरों जैसे
- मॉडल जास्मिन फिऑर, जिसकी नग्न लाश सूटकेट में मिली: हत्या से पहले दांत और नाखून निकाले, कुछ दिनों बाद पति की लाश होटल रूम में मिली
- जरूरत की खबर- नकली नोट कैसे पहचानें: शक होने पर चेक करें ये 5 चीजें, फेक करेंसी मिले तो तुरंत करें पुलिस में शिकायत
- बजट 2025- एक्सपर्ट एनालिसिस: 12 लाख तक टैक्स नहीं, फिर 10% स्लैब क्यों; 1 लाख करोड़ का घाटा उठाकर भी फायदे में सरकार
- VIP सीट: क्या जंगपुरा में BJP के सामने फंस गए हैं सिसोदिया: पिछले AAP MLA से लोग नाराज, बोले- सड़कें टूटी-सीवर जाम, कोई काम नहीं किया
- VIP इंटरव्यू: ‘जीते तो बांग्लादेशी-रोहिंग्या के लिए दिल्ली में डिटेंशन सेंटर्स बनवाएंगे’:बिधूड़ी बोले- महिलाओं पर सब कमेंट करते हैं, सिर्फ मुझसे सवाल क्यों
- अखाड़ों की कहानी-10: सिखों के उदासीन अखाड़े में शिव की आराधना:सेना के जवान कर रहे अखाड़े की सुरक्षा, यहां के नागा वस्त्रधारी



वृष राशि वालों को बिजनेस में बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं। मिथुन राशि के सरकारी नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा दिन है। जानिए आज का राशिफल…
आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





