The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: महाकुंभ में एक दिन में रिकॉर्ड 4.64 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे, राहुल बोले- केजरीवाल छोटी कार से आए, शीशमहल में रहे
[ad_1]
- कोई समाचार नहीं
- राष्ट्रीय
- Dainik Bhaskar Morning News Brief; Baghpat Tragedy | IND Vs ENG 3rd T20 China DeepSeek AI
2 घंटे पहलेलेखक: शुभेंदु प्रताप भूमंडल, न्यूज ब्रीफ एडिटर
- कॉपी लिंक
नमस्कार,
बीते दिन महाकुंभ में श्रद्धालुओं की संख्या का रिकॉर्ड बना। वहीं राहुल गांधी ने दिल्ली चुनाव में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ BJP की शब्दावली का इस्तेमाल किया। महाकुंभ में आज क्या खास होगा, ये भी बताएंगे।
लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर-पूर्वी दिल्ली के यमुना खादर में रैली करेंगे। इलेक्शन शेड्यूल आने के बाद मोदी की यह पहली रैली है। इससे पहले उन्होंने 22 जनवरी को नमो ऐप के जरिए BJP कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था।
- कोलकाता रेप-मर्डर केस की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। पीड़ित परिवार ने मामले की दोबारा जांच की मांग की है।
- दिल्ली में बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी होगी। इसके साथ ही 76वें गणतंत्र दिवस का आधिकारिक तौर पर समापन हो जाएगा।
अब कल की बड़ी खबरें…
1. कुंभ में 1 दिन में रिकॉर्ड 4.64 करोड़ लोग पहुंचे, सिर्फ 2 घंटे में 70 लाख ने डुबकी लगाई

महाकुंभ की 3 तस्वीरें। पहली और दूसरी तस्वीर संगम तट और मेला क्षेत्र की है, जबकि तीसरी प्रयागराज रेलवे स्टेशन की।
प्रयागराज महाकुंभ में मंगलवार को 4.64 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे। महाकुंभ नगर एक बार फिर दुनिया का सबसे बड़ा शहर बना। इसने आबादी के लिहाज से दुनिया के सबसे बड़े शहर टोक्यो को भी पीछे छोड़ दिया। इससे पहले मकर संक्रांति पर 4.20 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे थे। 13 जनवरी से अब तक करीब 15 करोड़ लोग संगम में डुबकी लगा चुके हैं। मंगलवार को सिर्फ 2 घंटे में (शाम 4 से 6 बजे के बीच) 70 लाख लोगों ने स्नान किया।
आज दूसरा अमृत स्नान: आज मौनी अमावस्या पर महाकुंभ का दूसरा अमृत स्नान है, इसमें 10 करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। तीसरा अमृत स्नान 2 फरवरी को बसंत पंचमी पर होगा। 26 फरवरी तक चलने वाले महाकुंभ में 50 करोड़ लोगों के पहुंचने का अनुमान है। पूरी खबर यहां पढ़ें…
2. राहुल बोले- केजरीवाल मोदी से कांपते हैं; केजरीवाल ने पूछा- रॉबर्ट वाड्रा को क्लीन चिट कैसे मिली

राहुल गांधी पटपड़गंज से कांग्रेस कैंडिडेट अनिल चौधरी के समर्थन में रैली कर रहे थे। दिल्ली चुनाव में यह राहुल की यह दूसरी रैली थी।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली के पटपड़गंज में कहा-
केजरीवाल जब आए थे, उनके पास छोटी सी गाड़ी थी। आपने उनके घर की तस्वीर भी देख ली, वे ‘शीशमहल’ में रहते हैं। बाकी पार्टी वाले मोदी से डरें या न डरें, पता नहीं। लेकिन केजरीवाल जरूर कांप जाते हैं। जब दिल्ली में हिंसा हुई तो केजरीवाल कहीं नहीं दिखे। उन्होंने कहा था साफ राजनीति करूंगा और सबसे बड़ा शराब घोटाला कर दिया।

यह पहली बार है जब राहुल ने केजरीवाल के खिलाफ शीशमहल शब्द का इस्तेमाल किया है। BJP, केजरीवाल के घर को शीशमहल कहती आई है। उधर, चुनाव आयोग ने केजरीवाल से यमुना में जहर वाले दावे का सबूत मांगा, उन्हें आज शाम 8 बजे तक जवाब देना है। केजरीवाल ने 27 जनवरी को कहा था, ‘BJP की हरियाणा सरकार ने यमुना के पानी में जहर मिलाया है।’
केजरीवाल ने X पर राहुल को जवाब देते हुए लिखा –
आप और आपका परिवार नेशनल हेराल्ड जैसे ओपन एंड शट केस में अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं हुआ? रॉबर्ट वाड्रा को BJP से क्लीन चिट कैसे मिल गई? मोदी तो शराब घोटाले जैसा फर्जी केस बनाकर भी लोगों को जेल में डाल देते हैं। डर और बहादुरी पर ज्ञान ना ही दें तो अच्छा है। देश जानता है कौन कायर है और कौन बहादुर।

पूरी खबर यहां पढ़ें…
3. सैफ अटैक केस: पुलिस बोली- गिरफ्त में सही आरोपी, हम फिंगरप्रिंट्स की जांच कर रहे हैं एक्टर सैफ अली खान पर हमले को लेकर मुंबई पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किया गया शरीफुल इस्लाम ही सही आरोपी है। उसके फिंगरप्रिंट्स की फिलहाल जांच हो रही है। 16 जनवरी की रात 2 बजे सैफ पर उनके घर में हमला हुआ था। उन्हें हाथ, रीढ़ की हड्डी और पीठ पर चोटें आई थीं।
पश्चिम बंगाल से एक महिला की गिरफ्तारी: सैफ पर हमले के मामले में मुंबई पुलिस ने 27 जनवरी को पश्चिम बंगाल के नादिया जिले से एक महिला को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी शरीफुल ने जिस सिम का इस्तेमाल किया, वह महिला के नाम पर था। पूरी खबर यहां पढ़ें…
4. ट्रम्प की भारत-चीन पर टैरिफ लगाने की धमकी, कहा- ये देश हमारे प्रोडक्ट पर भारी टैरिफ लगा रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत, चीन और ब्राजील जैसे देशों पर हाई टैरिफ लगाने की धमकी दी। उन्होंने कहा –
चीन बहुत ज्यादा टैरिफ लगाता है। भारत, ब्राजील और बाकी देश भी ऐसा ही करते हैं। अब हम अमेरिका को सबसे पहले रखेंगे। वक्त आ गया है कि अमेरिका वापस उस सिस्टम को अपनाए जिसने उसे धनी और ताकतवर बनाया है।

भारत-अमेरिका के बीच बीते साल 118.2 अरब डॉलर का बाइलैटरल ट्रेड हुआ था। भारत ने 77.5 अरब डॉलर, जबकि अमेरिका ने 40.7 अरब डॉलर का सामान एक-दूसरे को बेचा था।

पूरी खबर यहां पढ़ें…
5. चीनी AI मॉडल की एंट्री से अमेरिकी मार्केट 3% गिरा, एनवीडिया की वैल्यू ₹51.31 लाख करोड़ घटी

चीन के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल डीपसीक की एंट्री से सोमवार को अमेरिकी टेक कंपनी एनवीडिया की वैल्यू करीब 600 अरब डॉलर (₹51.31 लाख करोड़) गिर गई। यह अमेरिकी इतिहास में किसी कंपनी में एक दिन में आई सबसे बड़ी गिरावट है। शेयरों में 17% की गिरावट के बाद एनवीडिया की वैल्यू 2.90 ट्रिलियन डॉलर (करीब ₹251 लाख करोड़) रह गई। अमेरिकन शेयर इंडेक्स नैस्डैक में भी 3.07% की गिरावट रही।
एनवीडिया की वैल्यू गिरने की वजह: डीपसीक ने अपना AI मॉडल सिर्फ 6 मिलियन डॉलर (₹51.94 करोड़) में डेवलप किया है। वहीं अमेरिका की एनवीडिया, माइक्रोसॉफ्ट, मेटा और गूगल जैसी कंपनियों ने हजारों करोड़ रुपए इन्वेस्ट कर AI मॉडल तैयार किए हैं। निवेशकों को लग रहा है कि एनवीडिया के शेयर्स ओवरवैल्यूड हैं। मार्केट कैप के हिसाब से एनवीडिया पहले सबसे बड़ी कंपनी थी। शेयर्स में गिरावट से यह एपल और माइक्रोसॉफ्ट के बाद तीसरे नंबर पर आ गई है। वहीं डीपसीक निजी स्वामित्व वाली कंपनी है, यानी निवेशक किसी भी एक्सचेंज पर कंपनी के शेयर नहीं खरीद सकते।
भारत-अमेरिका में रिकॉर्ड डाउनलोड्स: डीपसीक 10 जनवरी 2025 को वर्ल्डवाइड लॉन्च हुआ। इसने ओपन AI के ChatGPT और गूगल के Gemini को पीछे छोड़ दिया है। भारत और अमेरिका में एपल iOS पर डीपसीक सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला ऐप है। इसके एंड्रॉयड यूजर्स भी बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। डोनाल्ड ट्रम्प ने चीनी स्टार्टअप डीपसीक को लेकर कहा-
यह अमेरिका की टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री के लिए अलर्ट होने का समय है। यह झटका सिलिकॉन वैली के लिए पॉजिटिव भी हो सकता है क्योंकि इससे उसे कम कीमत में इनोवेशन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

पूरी खबर यहां पढ़ें…
6. दिल्ली दंगों के आरोपी को प्रचार के लिए पैरोल, SC की शर्त- 12 घंटे प्रचार कर जेल लौटना होगा

ताहिर हुसैन पर दिल्ली दंगों को लेकर 11 FIR हैं। ताहिर UAPA और मनी लॉन्ड्रिंग केस में भी हिरासत में हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद और दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन को चुनाव प्रचार के लिए 6 दिन की पैरोल दी है। ताहिर AIMIM के टिकट पर मुस्तफाबाद सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्हें दिन में 12 घंटे प्रचार की अनुमति होगी, इसके बाद जेल लौटना होगा।
हर दिन पुलिस खर्च के ₹2 लाख देने होंगे: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक, हुसैन को 29 जनवरी से 3 फरवरी तक दिन के समय (जेल मैनुअल के अनुसार 12 घंटे के लिए) चुनाव प्रचार के लिए रिहा किया जाएगा। हुसैन को सुरक्षा खर्च के तौर पर हर दिन ₹2.47 लाख देने होंगे। यानी 6 दिन में 14.82 लाख रुपए। पूरी खबर यहां पढ़ें…
7. जसप्रीत बुमराह ICC क्रिकेटर ऑफ द ईयर, अवॉर्ड जीतने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज ICC (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) ने जसप्रीत बुमराह को ‘क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2024’ चुना है। बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड, इंग्लैंड के जो रूट और हैरी ब्रूक को पीछे छोड़ा। बुमराह ये सम्मान पाने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज हैं। वह एक दिन पहले ‘टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ भी चुने गए थे।
5 साल बाद भारतीय को सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी: ICC क्रिकेटर ऑफ द ईयर को ‘सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी’ दी जाती है। यह अवॉर्ड वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर सर गारफील्ड सोबर्स के नाम पर है। 5 साल बाद किसी भारतीय यह अवॉर्ड मिला है। 2018 में आखिरी बार विराट कोहली ने इसे जीता था। बुमराह ‘सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी’ जीतने वाले 5वें भारतीय हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…
8. अंडर-19 टी-20 विमेंस वर्ल्ड कप में पहली बार शतक लगा: भारत की त्रिशा ने नाबाद 110 रन बनाए

जी त्रिशा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है।
भारत की जी त्रिशा अंडर-19 विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाली पहली बैटर बनीं। उन्होंने स्कॉटलैंड के खिलाफ सुपर-6 मुकाबले में 59 बॉल पर 110 रनों की पारी खेली और नाबाद रहीं। त्रिशा ने 3 विकेट भी लिए। उनके दोहरे प्रदर्शन के दम पर भारत ने 150 रन के अंतर से मैच जीता। भारतीय टीम ने 20 ओवर में एक विकेट पर 208 रन बनाए। जवाब में स्कॉटलैंड की टीम 58 रन पर ऑलआउट हो गई।
मैच के हाईलाइट्स: भारत से जी त्रिशा ने 110(13 चौके और 4 छक्के) रन बनाए। कमलिनी जी ने 51 रन और उपकप्तान सानिका चालके ने 29 रन बनाए। स्कॉटलैंड की कोई भी बल्लेबाज 15 रन से ज्यादा नहीं बना सकी। भारत से आयुशी शुक्ला ने 4 विकेट लिए, जबकि वैष्णवी शर्मा और जी त्रिशा ने 3-3 विकेट लिए। पूरी खबर यहां पढ़ें…
आज का कार्टून By चंद्रशेखर हाड़ा…

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…
- डिप्लोमा: PM मोदी फरवरी में अमेरिका जा सकते हैं: ट्रम्प बोले- अवैध अप्रवासियों के मुद्दे पर मोदी वही करेंगे जो सही होगा (पढ़ें पूरी खबर)
- स्पोर्ट्स: नेशनल गेम्स की शुरुआत, 2025 स्कूली बच्चों ने शंख बजाया: मोदी बोले- खिलाड़ी मुझे PM यानी प्रधानमंत्री नहीं परम मित्र मानते हैं (पढ़ें पूरी खबर)
- स्पोर्ट्स: इंग्लैंड ने भारत को 26 रन से तीसरा टी-20 हराया: ओवर्टन को 3 विकेट, डकेट ने फिफ्टी लगाई; वरुण चक्रवर्ती को 5 विकेट (पढ़ें पूरी खबर)
- नेशनल: भाजपा देश की सबसे अमीर पॉलिटिकल पार्टी: ₹7 हजार करोड़ से ज्यादा का बैंक बैलेंस और कैश; यह कांग्रेस से करीब साढ़े 8 गुना ज्यादा (पढ़ें पूरी खबर)
- मुंबई: डीजल-पेट्रोल गाड़ियों पर बैन की तैयारी: महाराष्ट्र सरकार ने स्टडी के लिए 7 मेंबर्स की कमेटी बनाई, 3 महीने में रिपोर्ट देगी (पढ़ें पूरी खबर)
- यूपी: बागपत में जैन धर्म के महोत्सव में हादसा, 7 मौतें: 65 फीट ऊंचाई पर मंच, जाने के लिए लकड़ी की सीढ़ियां; भीड़ बढ़ी तो ढह गईं (पढ़ें पूरी खबर)
- इंटरनेशनल: श्रीलंकाई नौसेना की गोलीबारी में 5 भारतीय मछुआरे घायल: भारत ने उच्चायुक्त को तलब किया, कहा- इस तरह के एक्शन बर्दाश्त नहीं (पढ़ें पूरी खबर)
- महाराष्ट्र: सोलापुर में GB सिंड्रोम के 9 नए केस, 1 मौत: मरीजों की संख्या 110 हुई, 17 वेंटिलेटर पर; शहर में 7 जगह पानी प्रदूषित मिला (पढ़ें पूरी खबर)

कुंभ मॉर्निंग ब्रीफ: मौनी अमावस्या पर इन घाटों पर आसानी से लगाएं डुबकी; आज महाकुंभ का दूसरा अमृत स्नान

महाकुंभ में आज मौनी अमावस्या पर दूसरा अमृत स्नान होगा। महाकुंभ रोज क्या हो रहा है और अगले दिन क्या होने वाला है, उससे जुड़ी सारी जरूरी जानकारी के लिए हर सुबह देखिए ‘कुंभ मॉर्निंग ब्रीफ’। पूरी जानकारी यहां मिलेगी…
अब खबर हटके…
ड्यूटी पर सोया पुलिस डॉग, बोनस नहीं मिला

एक पुलिस स्टेशन में हैंडलर ने फुजाई के साथ मीटिंग की और बताया गया कि उसे बोनस नहीं मिलेगा।
चीन में एक पुलिस डॉग को ड्यूटी पर सोने की वजह से बोनस नहीं दिया गया। बोनस में उसे खिलौने और फूल दिए जाने थे। मामला शेडोंग प्रांत के वीफैंग शहर का है। फुजाई ने 4 महीने की उम्र में पुलिस ट्रेनिंग बेस जॉइन किया था। उसे जनवरी 2024 में एक्सप्लोसिव डिटेक्शन टीम में शामिल किया गया।
भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…
- सेहतनामा- रोज 5 से 15 बार फार्टिंग करते इंसान: ये है स्वस्थ होने की निशानी, न होना बीमारी का संकेत, जानिए फार्टिंग का साइंस
- अखाड़ों की कहानी-6: किन्नर अखाड़े में LGBT संत: अरावन देव, जमदाग्नि से शादी, 3 दिन बाद विधवा, मुर्गे वाली माता की पूजा करते हैं
- महाकुंभ का कंप्लीट टूर: अब तक महाकुंभ नहीं आ पाए तो 3 मिनट के वीडियो में कीजिए पूरी कुंभ सिटी की सैर
- कौन है BJP नेता प्रणव चैंपियन, जिसने विधायक ऑफिस पर 50 गोलियां मारीं; मंत्री के डिनर में भी फायरिंग कर चुका
- ‘सैफ अली खान को लगी चोटें जानलेवा नहीं थीं’: डॉक्टर बोले- घाव मामूली, हॉस्पिटल ले गया ऑटोवाला बोला- पुलिस ने बयान नहीं लिया
- शराब में डूबे रहते थे बिग-बॉस विनर करण वीर: सारे दोस्त आगे बढ़ गए, सुशांत इनके जूनियर थे, उन्होंने राह दिखाई; अब असल पहचान मिली
- महाकुंभ में कैसे होती है पब्लिक की गिनती: पहली बार अंग्रेजों ने कराई थी, अफसर बोले- 100% सही आंकड़ा नहीं
- धीरेंद्र शास्त्री के साथ कुंभ-6: जानिए युवाओं को क्यों जाना चाहिए महाकुंभ, रील नहीं बल्कि रियल में क्या है खास मौका




इन करेंट अफेयर्स के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

वृष राशि वालों को नौकरी मे पदोन्नति मिल सकती है। मिथुन राशि वालों के रुके काम पूरे होंगे। जानिए आज का राशिफल…
आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





