The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: बांग्लादेशी PM हसीना का इस्तीफा, देश छोड़ा; सुप्रीम कोर्ट बोला- कोचिंग सेंटर्स डेथ चैम्बर बने; भारतीय निवेशकों के ₹16 लाख करोड़ डूबे
[ad_1]
- हिंदी समाचार
- राष्ट्रीय
- दैनिक भास्कर समाचार सुर्खियाँ; बांग्लादेश में शेख हसीना का विरोध | शेयर बाजार में गिरावट
3 घंटे पहलेलेखक: शुभेंदु प्रताप भूमंडल, न्यूज ब्रीफ एडिटर
- कॉपी लिंक
नमस्कार,
कल की बड़ी खबर बांग्लादेश की रही, हिंसक प्रदर्शन के बाद 15 साल से सत्ता पर काबिज शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। एक खबर शेयर बाजार की रही, बाजार में गिरावट की वजह से निवेशकों को 16 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।
लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…
- UP के CM योगी आदित्यनाथ 2 दिन के दौरे पर अयोध्या पहुंचेंगे। राम मंदिर और हनुमानगढ़ी में दर्शन करेंगे और अयोध्या में विकास कार्यों का जायजा लेंगे।
- शिवसेना (UBT) चीफ उद्धव ठाकरे 3 दिन के दौरे पर दिल्ली पहुंचेंगे। वे I.N.D.I.A. ब्लॉक के नेताओं के साथ मुलाकात करेंगे। लोकसभा चुनाव के बाद उद्धव का यह पहला दिल्ली दौरा है।
अब कल की बड़ी खबरें…
1. बांग्लादेशी PM हसीना का इस्तीफा, देश छोड़ा; आर्मी ने कहा- सेना अंतरिम सरकार बनाएगी

शेख हसीना की यह फुटेज हेलिकॉप्टर में बैठने से पहले की है।
बांग्लादेश में 2 महीने से चल रहे आरक्षण विरोधी छात्रों के हिंसक आंदोलन के बाद प्रधानमंत्री शेख हसीना ने पद से इस्तीफा दे दिया। प्रदर्शनकारियों ने PM आवास में तोड़फोड़ और आगजनी की। उन्हें देश छोड़कर भागना पड़ा। वे C-130 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट से गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पहुंचीं। यहां NSA अजीत डोभाल ने उनसे मुलाकात की। हसीना लंदन, फिनलैंड या किसी और देश जा सकती हैं।
इस बीच, बांग्लादेश के आर्मी चीफ ने अंतरिम सरकार बनाने की बात कही है। राष्ट्रपति ने जेल में बंद पूर्व PM और विपक्षी नेता खालिदा जिया की रिहा करने का आदेश दिया। उन्हें 2018 में भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में 17 साल कारावास की सजा सुनाई गई थी। भारत ने बांग्लादेश जाने वाली सभी ट्रेनें रद्द कर दी हैं। एयर इंडिया ने विमान सेवा सस्पेंड कर दी है। भारत-बांग्लादेश 4 हजार किमी लंबा बॉर्डर साझा करते हैं।

हसीना के इस्तीफे की वजह: बांग्लादेश में 56% आरक्षण के विरोध में 1 जुलाई 2024 को छात्र आंदोलन शुरू हुआ, जो 15 जुलाई को हिंसक हो गया। इसमें 200 से ज्यादा लोग मारे गए। 21 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने आरक्षण को 56% से घटाकर 7% कर दिया। हसीना 25 जुलाई को मीरपुर-10 मेट्रो स्टेशन पहुंचीं, यहां हुई तोड़-फोड़ देख रो पड़ीं। हालांकि उन्होंने छात्रों की मौत पर कुछ नहीं कहा।
4 अगस्त को हजारों लोगों ने हसीना के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। एक ही दिन में 97 लोग मारे गए। PM हसीना ने कहा कि जो प्रदर्शन कर रहे हैं, वे छात्र नहीं आतंकी हैं। 5 अगस्त की सुबह प्रदर्शनकारियों ने ढाका की तरफ लॉन्ग मार्च शुरू किया। दोपहर में हसीना ने इस्तीफा दे दिया। हजारों प्रदर्शनकारियों ने PM आवास पर धावा बोला, सेना ने इन्हें नहीं रोका।
क्या बांग्लादेश में अल्पसंख्यक खतरे में हैं: 15 अगस्त 1975 को शेख हसीना के पिता और बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर्रहमान की हत्या हुई थी। इसके बाद जनरल जियाउर रहमान के नेतृत्व वाली सरकार ने चरमपंथी इस्लामी संगठनों को बढ़ावा दिया। तब हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा हुई थी।
2001 में जब बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) और जमात-ए-इस्लामी सत्ता में आई, तब भी हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा हुई। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक आमतौर पर हसीना की पार्टी अवामी लीग को वोट देते हैं। भास्कर ने 5 अगस्त की शाम ढाका के रमना काली मंदिर ट्रस्ट के सेक्रेटरी उत्तम कुमार दास से बात की। उन्होंने बताया, ‘हम लोग अभी सेफ हैं।’
पूरी खबर यहां पढ़ें…
2. अमेरिका में मंदी की आशंका से सेंसेक्स 2,222 अंक गिरा; मार्केट कैप ₹16 लाख करोड़ घटा
अमेरिका में मंदी की आशंका के चलते सोमवार को सेंसेक्स में 2.74% और निफ्टी में 2.68% की गिरावट रही। शेयर बाजार में बिकवाली से निवेशकों की पूंजी 16 लाख करोड़ रुपए घट गई। 5 अगस्त को BSE पर लिस्टेड कंपनियों का ओवरऑल मार्केट कैप ₹441 लाख करोड़ हो गया। शुक्रवार को यह लगभग ₹457 लाख करोड़ था।
2024 की दूसरी सबसे बड़ी गिरावट: इससे पहले लोकसभा चुनाव के नतीजों वाले दिन यानी, 4 जून को सेंसेक्स 4,389 अंक (5.74%) की गिरावट के साथ 72,079 के पर बंद हुआ था। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, US की जॉब ग्रोथ रेट काफी स्लो रही है। इससे मंदी की आशंका बन रही है।
बाजार में गिरावट की 5 वजहें…
- ईरान और इजराइल के बीच युद्ध की आशंका के कारण ग्लोबल मार्केट में नकारात्मक माहौल है, जिसका असर भारतीय शेयर बाजार में भी देखने को मिला है।
- पिछले कारोबारी दिन अमेरिकी बाजार में गिरावट रही। इसका असर दुनियाभर के बाजारों में दिख रहा है।
- वॉरेन बफे की कंपनी बर्कशायर हैथवे ने एपल में अपनी 50% हिस्सेदारी बेच दी है। अन्य बड़े निवेशक भी सेलिंग कर रहे हैं।
- भारतीय शेयर बाजार के मौजूदा वैल्यूएशन बढ़े हुए हैं। खासकर मिड और स्मॉल-कैप सेगमेंट में। बाजार में इस कारण अच्छा-खासा करेक्शन दिख सकता है।
- बैंक ऑफ जापान ने अपनी ब्याज दर 0% और 0.1% से बढ़ाकर 0.25% कर दी है। ये 15 सालों में सबसे ज्यादा है।
पूरी खबर यहां पढ़ें…
3. SC बोला- कोचिंग संस्थान डेथ चैम्बर बन चुके हैं, स्टूडेंट्स की जान खतरे में डाल रहे
दिल्ली के राउ IAS कोचिंग के बेसमेंट में 27 जुलाई को तीन स्टूडेंट्स की मौत हुई थी। इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उज्वल भुइयां की बेंच ने दिल्ली के कोचिंग सेंटर्स को डेथ चैम्बर बताया। बेंच ने कहा- कोचिंग सेंटर्स बच्चों की जिंदगी के साथ खेल रहे हैं। केंद्र और दिल्ली सरकार से पूछा कि कोचिंग सेंटर्स में क्या सेफ्टी के नियम लागू किए गए हैं?
कोचिंग सेंटर फेडरेशन पर जुर्माना: अदालत ने दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने पर कोचिंग सेंटर फेडरेशन के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया। हाईकोर्ट ने मुखर्जी नगर कोचिंग हादसे के बाद जिन कोचिंग सेंटर के पास फायर NOC नहीं है, उन्हें बंद करने का आदेश दिया था। कोचिंग फेडरेशन ने इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।
पूरी खबर यहां पढ़ें…
4. भारतीय महिला टीम टेबल टेनिस के क्वार्टर फाइनल में; अविनाश साबले स्टीपलचेज के फाइनल में पहुंचे

भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम पेरिस ओलिंपिक के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। टीम इंडिया ने राउंड ऑफ-16 मैच में रोमानिया को 3-2 से हराया। अब मनिका बत्रा, श्रीजा अकुला और अर्चना कामत की टीम 7 अगस्त को सेमीफाइनल खेलेगी। भारत के अविनाश साबले मेंस 3 हजार मीटर स्टीपलचेज इवेंट के राउंड-1 की हीट-2 में 5वें नंबर पर रहे। वे इस इवेंट के फाइनल में पहुंच गए हैं। फाइनल 8 अगस्त को दोपहर 1:13 बजे से होगा।
इन इवेंट्स में हारा भारत: भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन मेंस सिंगल्स का ब्रॉन्ज मेडल मैच मलेशिया के ली जी जिया से हार गए। पहलवान निशा दाहिया 68 kg कैटेगरी के क्वार्टर फाइनल में हार गईं। भारत को 12 साल बाद ओलिंपिक में बैडमिंटन में कोई मेडल नहीं मिला है। इससे पहले पीवी सिंधु ने 2020 में ब्रॉन्ज, 2016 में सिल्वर और साइना नेहवाल ने 2012 में ब्रॉन्ज जीता था। शूटर अनंत जीत सिंह और महेश्वरी चौहान की जोड़ी भी स्कीट मिक्स्ड टीम इवेंट में मेडल से चूक गई।
पूरी खबर यहां पढ़ें…
5. मानसून ट्रैकर: राजस्थान के 6 जिलों के स्कूलों में छुट्टी; हिमाचल में 87 सड़कें ब्लॉक

राजस्थान में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ के हालात हैं। भारी बारिश और बाढ़ की वजह से टोंक, बालोतरा, जैसलमेर, नागौर और पाली में 6 अगस्त को स्कूल बंद रहेंगे। इधर, मध्य प्रदेश में बारिश से छोटी-बड़ी नदियां उफान पर हैं। बरगी, बाणसागर जैसे 10 बड़े बांधों के गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। हिमाचल में लैंडस्लाइड और बाढ़ की वजह से 87 सड़कों को बंद किया गया है।

पूरी खबर यहां पढ़ें…
6. विपक्ष ने पूछा- सहारा ग्रुप के कितने निवेशकों को पैसा वापस मिला, वित्त मंत्री बोलीं- कोर्ट में जाकर पूछिए

सहारा बकाया पैसे के मामले में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जवाब दिया- आप सारे कागजात लाइए, हम पैसे देने के लिए तैयार हैं।
संसद के मानसून सत्र के 11वें दिन प्रश्नकाल के दौरान सीकर (राजस्थान) से CPI(M) सांसद अमरा राम ने पूछा कि सहारा ग्रुप में निवेश करने वाले कितने लोगों को पैसा वापस किया और कितना किया? इस पर वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि अभी तक ₹138 करोड़ वापस किए जा चुके हैं। अमरा ने दोबारा सवाल किया। इस बार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बोलीं- कोर्ट में जाकर पूछिए।
वित्त मंत्री बोलीं- सुप्रीम कोर्ट हमें सुपरवाइज कर रहा: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘हमारे ऊपर हाथ उठाने का कोई फायदा नहीं है। सरकार निर्णय नहीं कर सकती। कोई सदस्य बाहर जाकर यह न बोले कि सरकार पैसे नहीं दे रही है। सरकार हाथ जोड़कर बुला रही है कि लोग कागजात के साथ आएं। हम पैसा देने के लिए तैयार हैं। मामले की निगरानी सुप्रीम कोर्ट कर रहा है और सरकार भी सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर काम कर रही है।’
पूरी खबर यहां पढ़ें…
7. केजरीवाल की जमानत याचिका खारिज, हाईकोर्ट ने कहा- ऐसा नहीं लगता उनकी गिरफ्तारी बिना वजह हुई
दिल्ली हाईकोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की CBI की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी। साथ ही जमानत याचिका के लिए निचली अदालत जाने को कहा है। कोर्ट ने कहा कि यह नहीं कहा जा सकता कि CBI ने केजरीवाल को बिना किसी ठोस कारण के अरेस्ट किया था।
21 मार्च को अरेस्ट हुए थे: ED ने केजरीवाल को 21 मार्च को मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया था। हालांकि 12 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में जमानत दे दी थी, लेकिन CBI केस के चलते वह जेल में ही हैं। CBI ने केजरीवाल को 26 जून को गिरफ्तार किया था। केजरीवाल अब CBI की गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे।
पूरी खबर यहां पढ़ें…
आज का कार्टून By मंसूर नकवी…

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…
- नेशनल: जम्मू-कश्मीर में 5 आतंकवादी गिरफ्तार: अनंतनाग में 3 और पुलवामा में 2 आतंकी अरेस्ट; राजौरी, अखनूर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम (पढ़ें पूरी खबर)
- नेशनल: आर्टिकल 370 हटने के 5 साल पूरे: महबूबा का दावा- मुझे हाउस अरेस्ट किया गया; जम्मू से अमरनाथ यात्रा एक दिन के लिए रोकी (पढ़ें पूरी खबर)
- इंटरनेशनल: दावा- इजराइल पर हमला कर सकता है हिजबुल्लाह: अमेरिका ने G7 देशों से बात की; ईरान बोला- किसी भी कीमत पर पलटवार करेंगे (पढ़ें पूरी खबर)
- दिल्ली: MCD में सीधे पार्षद नियुक्त कर सकते हैं LG: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- पार्षदों को मनोनीत करने के लिए दिल्ली सरकार से सलाह जरूरी नहीं (पढ़ें पूरी खबर)
- पश्चिम बंगाल: जेल मंत्री अखिल गिरी का इस्तीफा: बोले- माफी नहीं मांगूगा, सब लोगों के लिए किया; महिला ऑफिसर से कहा था- डंडे से पीटूंगा (पढ़ें पूरी खबर)

अब खबर हटके…
सिर में जूं मिलने पर इमरजेंसी लैंडिंग, 12 घंटे लेट हुई फ्लाइट
एक महिला के सिर में जूं दिखने पर लॉस एंजिल्स से न्यूयॉर्क जा रही अमेरिकन एयरलाइंस फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। दरअसल, 2 लड़कियों ने एक महिला के सिर में जूं देखी और फ्लाइट अटेंडेड को जानकारी दी। इसके बाद फ्लाइट को डायवर्ट कर फीनिक्स ले जाया गया। फ्लाइट 12 घंटे लेट हुई और सभी पैसेंजर्स को होटल में ठहराया गया। अमेरिकन एयरलाइंस ने अपने स्टेटमेंट में कहा है कि मेडिकल इमरजेंसी की वजह से फ्लाइट डायवर्ट की गई थी।
भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…



इन करेंट अफेयर्स के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…


आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





