The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर, लोग नाराज, संसद में मुद्दा उठेगा; राजस्थान BJP अध्यक्ष के सामने नेताओं ने एक-दूसरे को थप्पड़ जड़े
[ad_1]
8 घंटे पहलेलेखक: शुभेंदु प्रताप भूमंडल, न्यूज ब्रीफ एडिटर
- कॉपी लिंक
नमस्कार,
कल की बड़ी खबर चैंपियंस ट्रॉफी से जुड़ी रही, मेजबान पाकिस्तान के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद वहां की संसद में ये मुद्दा उठेगा। एक खबर तमिलनाडु CM एमके स्टालिन के बयान की रही, उन्होंने कहा कि हिंदी की वजह से UP-बिहार की 25 भाषाएं खत्म हो गईं।
लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…
- PM मोदी दिल्ली में ‘जहान-ए-खुसरो 2025’ में शामिल होंगे। यह सूफी संगीत, कविता और नृत्य को समर्पित अंतरराष्ट्रीय महोत्सव है। मोदी पहली बार इसमें शरीक होंगे।
- चैंपियंस ट्रॉफी में अफगानिस्तान Vs ऑस्ट्रेलिया। मैच रावलपिंडी में दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा। जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी।
- यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात करेंगे। दोनों देशों के बीच रेयर अर्थ मटेरियल को लेकर डील होगी।
अब कल की बड़ी खबरें…
1. चैम्पियंस ट्रॉफी से बाहर होने पर PAK में हंगामा, PM शहबाज संसद में मुद्दा उठाएंगे

पाकिस्तान की टीम 23 फरवरी को भारत के खिलाफ 6 विकेट से हार गई थी।
मेजबान पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी से एक भी मैच जीते बिना बाहर हो गया है। टीम के खराब प्रदर्शन की वजह से पाकिस्तान में हंगामा हो रहा है। PM शहबाज शरीफ के एडवाइजर राणा सनाउल्लाह ने बताया कि PM इस मामले पर कैबिनेट और संसद में चर्चा करेंगे। पाकिस्तान को 29 साल बाद ICC टूर्नामेंट की मेजबानी मिली थी। इससे पहले 1996 में भारत के साथ मिलकर पाकिस्तान ने वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी की थी।
पॉइंट्स टेबल में सिर्फ एक अंक मिले: ग्रुप ए की पॉइंट्स टेबल में पाकिस्तान के पास महज एक अंक है। बांग्लादेश के खिलाफ टीम का आखिरी मुकाबला रावलपिंडी में बारिश के कारण रद्द हो गया है, जिसके बाद दोनों टीमों को एक-एक अंक दिया गया। पाकिस्तान को पहले मैच में न्यूजीलैंड और दूसरे में भारत ने हराया था। भारत और न्यूजीलैंड की टीमें 4-4 अंक लेकर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…
2. तमिलनाडु CM बोले- हिंदी ने 25 भाषाओं को खत्म किया, UP-बिहार कभी हिंदी क्षेत्र नहीं थे तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन का कहना है कि जबरन हिंदी थोपने से 100 साल में 25 नॉर्थ इंडियन भाषाएं खत्म हो गईं। स्टालिन ने X पर लिखा, ‘UP और बिहार कभी भी हिंदी क्षेत्र नहीं थे। भोजपुरी, मैथिली, अवधी, ब्रज, बुंदेली समेत 25 भाषाएं अब अस्तित्व के लिए हांफ रही हैं।’ BJP ने स्टालिन के बयान को मूर्खतापूर्ण बताया।
हिंदी को लेकर हालिया विवाद की वजह: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 15 फरवरी को कहा था, ‘जब तक तमिलनाडु अपने यहां नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP) लागू नहीं करेगा, उसे समग्र शिक्षा मिशन के लिए ₹2400 करोड़ का फंड नहीं मिलेगा।’ इसके बाद तमिलनाडु ने केंद्र पर हिंदी थोपने का आरोप लगाया। दरअसल, NEP 2020 के तहत, स्टूडेंट्स को 3 भाषाएं सीखनी होंगी, लेकिन किसी भाषा को अनिवार्य नहीं किया गया है। राज्यों और स्कूलों को यह तय करने की आजादी है कि वे कौन-सी 3 भाषाएं पढ़ाना चाहते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें… 3. महाकुंभ का समापन, योगी ने सफाईकर्मियों के साथ खाना खाया; मोदी बोले- कोई कमी रही हो तो माफ करना

महाकुंभ में CM योगी ने सफाईकर्मियों के साथ भोजन किया। महाकुंभ के दौरान सबसे बड़े सफाई अभियान का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना था।
CM योगी महाकुंभ के समापन कार्यक्रम में शामिल होने प्रयागराज पहुंचे। उन्होंने अरैल घाट पर झाड़ू लगाई, गंगा से कचरा निकाला और गंगा पूजन भी किया। योगी ने सफाईकर्मियों के साथ खाना खाया। वहीं PM मोदी ने महाकुंभ पर ब्लॉग लिखा। इसमें उन्होंने कहा कि इतना विशाल आयोजन आसान नहीं था। श्रद्धालुओं की सेवा में कोई कमी रह गई हो, तो मैं जनता से क्षमा प्रार्थी हूं।
योगी के तीन बड़े ऐलान
- स्वच्छता कर्मियों को 10 हजार बोनस मिलेगा। जिन स्वच्छता कर्मियों को 8 से 11 हजार रुपए महीने के मिलते थे, अप्रैल से बढ़कर 16 हजार मिलेंगे। 5 लाख का बीमा होगा।
- नाविकों का रजिस्ट्रेशन होगा। 5 लाख का बीमा होगा। गरीब नाविकों को नाव खरीदने के लिए पैसा दिया जाएगा।
- महाकुंभ में ड्यूटी देने वाले 75 हजार जवानों को हफ्ते भर की छुट्टी मिलेगी। 10 हजार रुपए स्पेशल बोनस दिया जाएगा। महाकुंभ सेवा मेडल से सम्मानित किया जाएगा।
पूरी खबर यहां पढ़ें…
4. ममता बोलीं- BJP फर्जी वोटरों की मदद से दिल्ली जीती, बंगाल में भी यही चाल चलेंगे पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने कहा, ‘BJP ने दिल्ली और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव फर्जी वोटों के जरिए जीता। इसमें चुनाव आयोग ने मदद की। BJP बंगाल में भी यही करना चाहती थी। मैं इसे लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ आंदोलन करूंगी।’ ममता ने कहा कि भाजपा नेताओं ने EC दफ्तर में बैठकर ऑनलाइन फर्जी वोटर लिस्ट बनाया है। ज्यादातर वोटर गुजरात और हरियाणा से हैं।
बंगाल में 2026 में विधानसभा चुनाव: पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों पर 2026 में चुनाव होंगे। TMC ने इस बार 215 सीट जीतने का लक्ष्य रखा है। 2021 विधानसभा चुनाव में TMC ने 213 सीटें जीती थीं। भाजपा को 77 सीटें हासिल हुई थीं। पूरी खबर यहां पढ़ें…
5. AAP विधायकों को विधानसभा जाने से रोका गया, निलंबन के खिलाफ AAP विधायकों का 6 घंटे प्रदर्शन

नेता विपक्ष आतिशी का AAP विधायकों के साथ प्रदर्शन।
दिल्ली विधानसभा सत्र के तीसरे दिन AAP विधायकों को विधानसभा में जाने से रोका गया। नेता विपक्ष आतिशी ने कहा, ‘देश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है। विधानसभा से सस्पेंड होने का मतलब यह नहीं कि हमें परिसर में जाने से रोक दिया जाए, वहां हमारा दफ्तर है।’ इसके बाद AAP के 22 विधायकों ने 6 घंटे से ज्यादा समय तक विधानसभा परिसर के बाहर प्रदर्शन किया।
राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा: AAP ने यह मुद्दा राष्ट्रपति के सामने उठाने के लिए शुक्रवार को मिलने का समय मांगा है। 25 फरवरी को LG के अभिभाषण के दौरान AAP विधायकों ने नारेबाजी की थी। इसके बाद स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने 22 विधायकों में से 21 को 3 दिन के लिए निलंबित कर दिया था। पूरी खबर यहां पढ़ें…
6. राजस्थान BJP अध्यक्ष के सामने 2 नेताओं में हाथापाई, दूसरे नेताओं ने अलग किया

जयपुर भाजपा कार्यालय में पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष फरीदुद्दीन जैकी और पूर्व महामंत्री जावेद कुरैशी भिड़ गए।
राजस्थान के जयपुर में BJP प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के सामने पार्टी के दो पदाधिकारी भिड़ गए। अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक शुरू होने से पहले पूर्व उपाध्यक्ष ने पूर्व महामंत्री को थप्पड़ जड़ दिया। दोनों मंच पर ही 40 सेकंड हाथापाई करते रहे। बाद में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें अलग किया। बैठक के बाद मोर्चे की ओर से मदन राठौड़ का सम्मान कार्यक्रम भी रखा गया था। पूरी खबर यहां पढ़ें…
7. वक्फ संशोधन बिल में 14 बदलावों को मंजूरी, 10 मार्च से होने वाले संसद सत्र में बिल पेश हो सकता है केंद्रीय कैबिनेट ने वक्फ संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी है। इसे 10 मार्च से 4 अप्रैल के तक चलने वाले बजट सेशन में पेश किया जा सकता है। जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (JPC) की रिपोर्ट के आधार पर बिल का नया ड्राफ्ट तैयार हुआ है। हालांकि इसमें NDA सांसदों के 14 संशोधनों को स्वीकार किया गया है, जबकि विपक्ष के संशोधन खारिज कर दिए गए हैं। बजट सत्र के पहले चरण में 13 फरवरी को वक्फ बिल पर JPC की रिपोर्ट संसद में पेश हुई थी। विपक्ष ने रिपोर्ट को फर्जी बताया था। इसके बाद संसद में हंगामा भी हुआ था।

पूरी खबर यहां पढ़ें…
आज का कार्टून By चंद्रशेखर हाड़ा…

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…
- तेलंगाना टनल हादसा: डरे मजदूर काम छोड़ रहे: SP बोले- 8 लोग आज मिलेंगे कह नहीं सकता; 5वें दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी (पढ़ें पूरी खबर)
- स्पोर्ट्स: सितंबर में फिर भिड़ सकते हैं भारत-पाकिस्तान: एशिया कप में दोनों के बीच 3 टी-20 मैच संभव; न्यूट्रल वेन्यू पर मुकाबले (पढ़ें पूरी खबर)
- इंटरनेशनल: भारत बोला- पाकिस्तान एक नाकाम देश: दान के पैसों पर जिंदा रहता है, UN में दिए इनके भाषण में पाखंड की बू आती है (पढ़ें पूरी खबर)
- मंदिर-मस्जिद विवाद: संभल की जामा मस्जिद का सर्वे करने पहुंची ASI टीम: हाईकोर्ट में कल देनी है रिपोर्ट; हिंदू पक्ष रंगाई-पुताई का विरोध कर रहा (पढ़ें पूरी खबर)
- मध्य प्रदेश: भोपाल का जहरीला कचरा पीथमपुर में ही जलेगा: सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार, पहला ट्रायल चालू; फैक्ट्री के पास 24 थानों का फोर्स तैनात (पढ़ें पूरी खबर)
- कंट्रोवर्सी: सैम पित्रोदा बोले- भारत में मेरी प्रॉपर्टी नहीं: राजीव-मनमोहन सरकार में सैलरी नहीं ली; भाजपा नेता का दावा- 150 करोड़ की जमीन पर कब्जा किया (पढ़ें पूरी खबर)
- लाइफ-साइंस: अमेरिका की प्राइवेट कंपनी का मून मिशन लॉन्च: स्पेसएक्स के रॉकेट का इस्तेमाल किया; मस्क की कंपनी का इस साल तीसरा मून मिशन (पढ़ें पूरी खबर)

अब खबर हटके…
अमेरिकी कंपनी ने बनाई डॉग्स की उम्र बढ़ाने वाली दवा, इंसानों के लिए भी काम आ सकती है एक अमेरिकी कंपनी लॉयल ने डॉग्स की उम्र बढ़ाने वाली दवा बनाई है। इसे साल के अंत तक अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) से मंजूरी मिल सकती है। यह दवा 10 साल या उससे ज्यादा उम्र के डॉग्स को दी जाएगी। अगर यह असरदार साबित होती है, तो इंसानों के लिए भी मददगार साबित हो सकती है।
भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…




मेष राशि वालों का रुका काम पूरा होगा और वृष राशि के लोगों को बिजनेस में फायदा हो सकता है। जानिए आज का राशिफल…
आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





