The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: दिल्ली के परिवहन मंत्री ने AAP छोड़ी; मणिपुर सरकार बोली- केंद्र AFSPA हटाए; केएल राहुल पर्थ टेस्ट में ओपनिंग कर सकते हैं
[ad_1]
- हिंदी समाचार
- राष्ट्रीय
- Dainik Bhaskar Morning News Brief; AAP Kailash Gahlot Resign | Manipur Violence
25 मिनट पहलेलेखक: शुभेंदु प्रताप भूमंडल, न्यूज ब्रीफ एडिटर
- कॉपी लिंक
नमस्कार,
कल की बड़ी खबर दिल्ली से रही, राज्य के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने पद और आम आदमी पार्टी (AAP) से इस्तीफा दे दिया। एक खबर मणिपुर की रही, यहां राज्य सरकार ने केंद्र से सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम (AFSPA) वापस लेने को कहा है।
लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…
- दिल्ली में प्रदूषण रोकने के लिए उपाय लागू करने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G20 समिट में हिस्सा लेने के लिए ब्राजील पहुचेंगे।
- श्रीलंका में नई कैबिनेट राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके की मौजूदगी में शपथ लेगी।
अब कल की बड़ी खबरें…
1. मणिपुर हिंसा- राज्य सरकार ने AFSPA हटाने को कहा; अमित शाह ने सुरक्षा व्यवस्था पर मीटिंग की

मणिपुर में 3 महिला और 3 बच्चों के शव मिलने के बाद से हिंसक प्रदर्शन जारी है।
मणिपुर में जारी हिंसा के बीच राज्य सरकार ने केंद्र से AFSPA वापस लेने को कहा है। केंद्र ने 14 नवंबर को 5 जिलों के 6 इलाकों में AFSPA लगाया था। इसके तहत सुरक्षाबल अशांति फैलाने वाले किसी भी शख्स पर गोली चला सकते हैं। उधर, गृह मंत्री अमित शाह नागपुर की 4 रैलियां रद्द कर दिल्ली पहुंचे। उन्होंने मणिपुर की सुरक्षा व्यवस्था पर मीटिंग की।
NPP ने BJP से समर्थन वापस लिया: मणिपुर की नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) ने BJP से समर्थन वापस ले लिया है। 60 सदस्यों वाली मणिपुर विधानसभा में NPP के 7 सदस्य हैं। BJP के पास 32 सदस्य हैं। बहुमत का आंकड़ा 31 है, ऐसे में सरकार को फिलहाल खतरा नहीं है। उधर, कुछ मंत्रियों सहित BJP के 19 विधायकों ने CM बीरेन सिंह को हटाने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) को पत्र लिखा है। सूत्रों के मुताबिक, अगले दो-तीन दिन में हालात और बिगड़े तो राज्य में राष्ट्रपति शासन लग सकता है। पूरी खबर यहां पढ़ें…
2. दिल्ली के परिवहन मंत्री गहलोत ने AAP छोड़ी, केजरीवाल को लिखा- पार्टी ने वादे पूरे नहीं किए दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने पद और आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अरविंद केजरीवाल को लेटर लिखा, जिसमें यमुना की सफाई के मुद्दे पर AAP की आलोचना की। गहलोत ने कहा कि पार्टी ने केंद्र से लड़ाई करने में बहुत वक्त बर्बाद किया। जनता से किए वादे पूरे नहीं किए। वहीं दिल्ली की CM आतिशी ने इसे BJP का षड्यंत्र बताया।
CM पद की रेस में थे कैलाश गहलोत: जेल से छूटने के बाद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद नए CM की रेस में कैलाश गहलोत का भी नाम था। हालांकि पार्टी ने आतिशी को मुख्यमंत्री चुना। कैलाश गहलोत ने 2015 में AAP जॉइन की थी। वे 2017 में कैबिनेट मंत्री बने। दिल्ली शराब घोटाले में कैलाश गहलोत का भी नाम आया था। ED उनसे पूछताछ कर चुकी है। पूरी खबर यहां पढ़ें…
3. केएल राहुल पर्थ टेस्ट में ओपनिंग कर सकते हैं; चोटिल गिल पहले टेस्ट से बाहर, रोहित भी नहीं खेलेंगे

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया हाल ही में पिता बने हैं, वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में नहीं खेलेंगे। केएल राहुल पर्थ टेस्ट में ओपनिंग कर सकते हैं। चोटिल होने के 2 दिन बाद राहुल ने वाका में प्रैक्टिस शुरू कर दी है। वहीं उंगली में चोट की वजह से शुभमन गिल पहला टेस्ट नहीं खेलेंगे। भारतीय टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई है।

पूरी खबर यहां पढ़ें…
4. महाराष्ट्र में वोटिंग से 2 दिन पहले शिंदे बोले- मैं CM की रेस में नहीं, अगला मुख्यमंत्री महायुति का ही होगा महाराष्ट्र में वोटिंग से 2 दिन पहले CM एकनाथ शिंदे ने कहा,’ मैं CM पद की रेस में नहीं हैं, लेकिन यह तय है कि CM महायुति का ही होगा।’ 15 नवंबर को महाराष्ट्र के डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस ने भी खुद को लेकर ऐसी ही बात कही थी। शिंदे ने कहा, ‘बालासाहेब ठाकरे कहते थे कि मैं अपनी पार्टी को कभी भी कांग्रेस नहीं बनने दूंगा, लेकिन उद्धव खुद के स्वार्थ और मुख्यमंत्री बनने के लिए कांग्रेस के साथ चले गए।’
20 नवंबर को वोटिंग: महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के लिए सिंगल फेज में 20 नवंबर वोटिंग होगी। नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। महायुति में शामिल BJP 148, शिवसेना (शिंदे) 80 और NCP अजित 53 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पूरी खबर यहां पढ़ें…
5. मोदी को नाइजीरिया का दूसरा सर्वोच्च सम्मान मिला, बोले- ये दोनों देशों के बीच मित्रता को समर्पित

PM नरेंद्र मोदी को ‘द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर’ सम्मान से नवाजते नाइजीरिया के राष्ट्रपति।
नाइजीरिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूसरे सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान ‘द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर’ से नवाजा। मोदी ने कहा, ‘मैं इस सम्मान को विनम्रता और आदर भाव से स्वीकार करता हूं। इसे 140 करोड़ भारतीयों और भारत-नाइजीरिया की गहरी मित्रता को समर्पित करता हूं।’ मोदी ने राष्ट्रपति बोला अहमद टीनूबू के साथ द्विपक्षीय बैठक की। 17 साल बाद कोई भारतीय PM नाइजीरिया पहुंचा है।
मोदी से पहले एलिजाबेथ को ये सम्मान मिला था: PM मोदी नाइजीरिया का दूसरा सर्वोच्च सम्मान पाने वाले दूसरे विदेशी शख्स हैं। उनसे पहले ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ को 1969 में यह सम्मान दिया गया था। यह PM मोदी को मिलने वाला 17वां अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड है। पूरी खबर यहां पढ़ें…
6. झांसी में एक और नवजात की मौत, अब तक 11 जानें गईं, DM बोले- बीमार था, जला नहीं था झांसी अग्निकांड में एक और नवजात की मौत हो गई है। उसे गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज के स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट (SNCU) से रेस्क्यू किया गया था। अब तक मरने वाले बच्चों की संख्या 11 हो गई है। DM अविनाश कुमार ने कहा, ‘नवजात की मौत बीमारी की वजह से हुई है। वह जला नहीं था।’
सरकार ने जांच कमेटी बदली: सरकार ने हादसे की जांच के बीच कमेटी बदल दी है। पहले जांच की जिम्मेदारी झांसी के मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे को दी गई थी। अब मेडिकल एंड हेल्थ डिपार्टमेंट की डायरेक्टर किंजल सिंह की निगरानी में जांच होगी। हालांकि कमेटी क्यों बदली गई, इसे लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। पूरी खबर यहां पढ़ें…
5. इजराइली PM नेतन्याहू के घर पर हमला, एक महीने के भीतर दूसरी बार निशाना बनाया गया

सीजेरिया में नेतन्याहू के निजी आवास पर फ्लेयर्स दागे गए। नेतन्याहू और उनका परिवार घर पर नहीं था।
इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के सीजेरिया स्थित घर पर फिर से हमला हुआ। उनके घर की तरफ 2 फ्लेयर्स (आग के गोले) दागे गए, जो घर के आंगन में गिरे। हमला किसने किया, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है। इससे पहले 19 अक्टूबर को हिजबुल्लाह ने नेतन्याहू के घर पर ड्रोन अटैक किया था।
ये हमला रोक न पाने की वजह: सिक्योरिटी एक्सपर्ट का मानना है कि इजराइल लंबी दूरी की मिसाइल मार गिराता है, लेकिन कम दूरी के रॉकेट या ड्रोन को पकड़ने में सुरक्षा सिस्टम नाकाम साबित हो रहा है। पिछली बार जब नेतन्याहू के घर पर ड्रोन से हमला हुआ था, तब सिर्फ एक ड्रोन को मार गिराने के लिए इजराइल को 4 लड़ाकू विमान और एक मिसाइल छोड़ने पड़े थे। पूरी खबर यहां पढ़ें…
आज का कार्टून By मंसूर नकवी…

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…
- नेशनल: PM ने गोधरा-कांड पर बनी फिल्म की तारीफ की: साबरमती रिपोर्ट पर कहा- सच सामने आना अच्छी बात, झूठी धारणा सिर्फ कुछ वक्त रहती है (पढ़ें पूरी खबर)
- नेशनल: राहुल गांधी के बाद शरद पवार के बैग की चेकिंग: EC ने हेलिकॉप्टर की भी जांच की; 8 दिन में शाह समेत 11 बड़े नेताओं की जांच हुई (पढ़ें पूरी खबर)
- क्राइम: अमरावती में नवनीत राणा पर भीड़ का हमला: पूर्व सांसद का आरोप- हमलावरों ने धार्मिक नारे लगाए, कुर्सियां फेंकी; 45 लोगों पर केस दर्ज (पढ़ें पूरी खबर)
- नेशनल: पन्नू मर्डर साजिश का आरोपी बोला- मेरी जान को खतरा: कोर्ट में कहा- पहचान उजागर हुई, पेशी से छूट मिले; FBI ने जारी किया था फोटो (पढ़ें पूरी खबर)
- इंटरनेशनल: दावा- ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई ने बेटे को गद्दी सौंपी: बीमारी की वजह से पद छोड़ा, 55 साल के मुजतबा का खुफिया एजेंसी में दबदबा (पढ़ें पूरी खबर)
- स्पोर्ट्स: विंडीज का घर में सबसे बड़ा रन चेज: चौथे टी-20 में इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया, लुईस और होप ने अर्धशतक जमाए (पढ़ें पूरी खबर)
- इंटरनेशनल: बोइंग ने 400 एम्प्लॉइज को भेजा छंटनी का नोटिस: वित्तीय संकट से गुजर रही कंपनी, लगभग 17,000 जॉब कटौती की योजना (पढ़ें पूरी खबर)

अब खबर हटके…
अपनी ही शोकसभा में पहुंचा शख्स, परिवार ने कुछ दिन पहले अंतिम संस्कार किया था

43 साल के बृजेश की तस्वीर। अब पुलिस के सामने बड़ा सवाल ये है कि जिस शव का बृजेश समझकर अंतिम संस्कार किया गया वह किसका था।
गुजरात के मेहसाणा में एक शख्स अपनी ही शोकसभा में पहुंचा। 43 साल के बृजेश 27 अक्टूबर से लापता थे। परिजन ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। इस बीच साबरमती ब्रिज के पास एक शव मिला। पुलिस शिनाख्त में परिवार ने माना कि डिकम्पोज हो चुका शव बृजेश का है। अंतिम संस्कार के बाद 14 नवंबर को शोक सभा रखी गई थी, जिसमें बृजेश पहुंच गए।
भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…



मेष राशि वालों को बिजनेस में फायदा होने की संभावना है। सिंह राशि वालों के लिए फायदेमंद दिन है, जानिए आज का राशिफल
आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





