The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: जम्मू में आतंकी हमला, 5 जवान शहीद; SC ने NEET पेपर लीक वाले सेंटर्स की जानकारी मांगी; मोदी का पुतिन के साथ डिनर
[ad_1]
- Hindi News
- National
- Dainik Bhaskar News Headlines; Mumbai Rainfall Alert | PM Modi Russia Visit
1 घंटे पहलेलेखक: अभिषेक तिवारी, न्यूज ब्रीफ एडिटर
- कॉपी लिंक
नमस्कार,
कल की बड़ी खबर NEET पेपर लीक को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की रही। कोर्ट ने NTA से पेपर लीक वाले सेंटर्स की जानकारी मांगी है। वहीं दूसरी खबर जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले की है। आतंकियों ने घात लगाकर सेना की गाड़ी पर हमला किया। 5 जवान शहीद हो गए।
लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…
1. PM मोदी का रूस दौरे का दूसरा दिन है। वे 8 जुलाई को पहुंचे थे। PM आज 22वें भारत-रूस वार्षिक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
2. मनी लॉड्रिंग मामले में सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। आज फैसला आ सकता है।
अब कल की बड़ी खबरें…
1. SC ने माना- NEET-UG का पेपर लीक हुआ, पेपर लीक वाले सेंटर्स की जानकारी मांगी

मेडिकल एंट्रेस परीक्षा NEET-2024 विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में 8 जुलाई को 2 घंटे 20 मिनट तक सुनवाई हुई। अदालत ने NTA से कहा कि, पेपर जहां-जहां लीक हुआ उन सेंटर्स की जानकारी दें। साथ ही गड़बड़ी से फायदा उठाने वाले कैंडिडेट्स के बारे में भी बताएं। CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा, ये साफ है कि पेपर लीक हुआ है। सवाल ये है कि इसका दायरा कितना बड़ा है। ये समझना जरूरी है कि पेपर लीक कितना व्यापक है? सिर्फ दो लोगों की गड़बड़ी की वजह से पूरा एग्जाम कैंसिल नहीं किया जा सकता।
38 याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई: NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट 38 याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई कर रहा है। इनमें से 34 याचिकाएं स्टूडेंट्स, टीचर्स और कोचिंग इंस्टीट्यूट्स ने, जबकि 4 याचिकाएं नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने लगाई हैं। सुप्रीम कोर्ट ने CBI को निर्देश दिया कि एजेंसी NEET UG पेपर लीक मामले में अब तक हुई जांच की एक रिपोर्ट कोर्ट के सामने पेश करे।
NEET को लेकर विवाद क्या है: इस साल 5 मई को NEET परीक्षा हुई थी। 571 शहरों के 4,750 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 24 लाख अभ्यर्थी इसमें शामिल हुए थे, लेकिन यह परीक्षा पहले ही विवादों में आ गई थी। पेपर लीक और 1563 स्टूडेंट्स को ग्रेस मार्क देने के बाद कई छात्रों ने धांधली और गड़बड़ी का आरोप लगाया। इसे लेकर कई शहरों में विरोध प्रदर्शन हुए। विपक्षी दलों ने संसद में यह मुद्दा उठाया।
पूरी खबर यहां पढ़ें…
2. कठुआ में सेना के वाहन पर आतंकी हमला, 5 जवान शहीद, 5 घायल; ग्रेनेड से हमला हुआ

आतंकियों ने सेना के इस वाहन पर हमला किया। पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम मचहेड़ी क्षेत्र में तलाशी ले रही थी, जब आतंकियों ने उन पर फायरिंग की।
जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में आतंकियों ने सेना के वाहन पर हमला किया। इसमें 5 जवान शहीद हो गए, 5 घायल हैं। वाहन पर ग्रेनेड से हमला किया गया। घटना लोहि मल्हार ब्लॉक के मचहेड़ी क्षेत्र के बडनोटा गांव की है। आतंकियों ने सेना पर यह हमला तब किया जब पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम सर्च ऑपरेशन चला रही थी।
2 महीने में सेना के वाहन पर दूसरा आतंकी हमला: इससे पहले 4 मई को पुंछ के शाहसितार इलाके में एयरफोर्स के काफिले पर हमला हुआ था, जिसमें कॉर्पोरल विक्की पहाड़े शहीद हो गए थे और 4 अन्य जवान घायल हो गए थे। आतंकियों ने सुरक्षाबलों के दो वाहनों पर भारी फायरिंग की। दोनों गाड़ियां सनाई टॉप जा रही थीं।
जून में 7 घटनाओं में 9 आतंकी मारे गए: जून में सेना ने सात अलग-अलग एनकाउंटर में कुल 9 आतंकियों को मार गिराया है। डोडा जिले के गंडोह इलाके में 26 जून को सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया था। 22 जून को उरी में 2 आतंकी मारे गए थे। वहीं 19 जून को हादीपोरा में दो आतंकी और 17 जून को बांदीपोरा में एक LeT कमांडर ढेर हुआ था। 11 जून को कठुआ में एक आतंकी मारा गया था।
पूरी खबर यहां पढ़ें…
3. मुंबई में 6 घंटे में 300 mm बारिश हुई: 50 फ्लाइट्स, 5 ट्रेन कैंसिल; स्कूल-कॉलेज बंद

मुंबई में रविवार देर रात 1 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक छह घंटे करीब 300 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। तेज बारिश के चलते मुंबई एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी भी घटी। रात 2:22 बजे से सुबह 11 बजे तक की 50 फ्लाइट्स को कैंसिल करना पड़ा। उधर रेलवे ने बताया कि ट्रैक पर पानी भरने के कारण मुंबई डिवीजन की 5 ट्रेन कैंसिल कर दी गईं। मुंबई में BMC ने सरकारी और प्राइवेट स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए।
देशभर में मौसम का असर…
1. हिमाचल प्रदेश: भारी बारिश और लैंडस्लाइड के कारण 76 सड़कें बंद हो गई हैं। 69 वाटर सप्लाई स्कीम और 34 इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई स्कीम भी बाधित हुई हैं। राज्य में 1 जुलाई से 7 जुलाई के बीच 72.1 मिमी बारिश हुई है। यह इस अवधि की सामान्य बारिश से 66% ज्यादा है।
2. उत्तराखंड: राज्य में चार दिन से जारी बारिश के चलते गंगा, अलकनंदा, भागीरथी, सारदा, मंदाकिनी और कोसी नदी खतरे के निशान पर बह रही हैं। ऋषिकेश में गंगा नदी का स्तर 339.15 मीटर है, जो खतरे के निशान के बेहद करीब है। मौसम विभाग के अनुसार 1 जून से अब तक उत्तराखंड में 276.8 मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य कोटा 259 मिमी है। हरिद्वार और ऋषिकेश में 600 श्रद्धालु फंस गए हैं।
3. पश्चिम बंगाल: हिमालय की तराई वाले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं। जलपाईगुड़ी में शनिवार सुबह 8:30 बजे से रविवार सुबह 8:30 बजे के बीच 166 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि बागडोगरा में 103 मिमी बारिश हुई।
4. असम: असम में बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है। रविवार को बाढ़ में आठ और लोगों की जान चली गई। इससे इस साल की बाढ़, लैंडस्लाइड और तूफान में मरने वालों की संख्या बढ़कर 78 हो गई है। काजीरंगा नेशनल पार्क में 128 जानवर जान गंवा चुके हैं। 28 जिलों के 3,446 गांवों में 22.74 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें…
4. PM मोदी 5 साल बाद रूस पहुंचे, दो दिन रहेंगे; पुतिन के साथ प्राइवेट डिनर किया

मोदी ने पुतिन से कहा, ‘आपने मुझे अपने घर पर निमंत्रित किया। आज की शाम हम साथ में गप्प मारे, इसलिए आपने ये तय किया। मुझे घर पर बुलाने के लिए मैं आपका बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं।’
PM मोदी 5 साल बाद रूस गए हैं। मॉस्को में वनुकोवो-2 इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उनका स्वागत गार्ड ऑफ ऑनर के साथ किया गया। इस दौरान रूसी सेना ने भारतीय राष्ट्रगान की धुन बजाई। इसके बाद PM मोदी कार्लटन होटल पहुंचे जहां पर भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका स्वागत किया। इससे बाद मोदी ने पुतिन के साथ प्राइवेट डिनर किया।
यूक्रेन जंग के बाद मोदी का पहला रूस दौरा: रूस और यूक्रेन के बीच जंग के बाद पीएम मोदी पहली बार रूस दौरे पर गए हैं। इससे पहले वे 2019 में रूस गए थे। तब वे 20वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने व्लादिवोस्तोक गए थे। हालांकि तब वो मॉस्को नहीं गए थे। मोदी 9 साल बाद मॉस्को पहुंचे हैं। मोदी और व्लादिमिर पुतिन की आखिरी मुलाकात 2022 में उज्बेकिस्तान की राजधानी समरकंद में SCO समिट के दौरान हुई थी। पुतिन 2023 में भारत में हुए जी-20 सम्मेलन के लिए नहीं आए थे।
पूरी खबर यहां पढ़ें…
5. सुप्रीम कोर्ट का निर्देश- सरकार पीरियड लीव पर पॉलिसी बनाए, ये सरकारी नीति से जुड़ा मामला

सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को पीरियड लीव की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने कहा कि यह मामला अदालत में तय करने के लिए नहीं है, बल्कि सरकारी नीति से जुड़ा मामला है। कोर्ट ने कहा कि हमारी तरफ से महिलाओं को पीरियड लीव देने का फैसला महिलाओं के लिए हानिकारक होगा क्योंकि कंपनियां महिलाओं को नौकरी देने से बचेंगीं।
कोर्ट ने कहा- महिलाओं को काम से दूर कर दिया जाएगा: कोर्ट ने याचिकाकर्ता से पूछा कि यह लीव औरतों को काम करने के लिए कैसे प्रोत्साहित करेगी। ऐसी लीव मंजूर होने से महिलाओं को काम से अलग कर दिया जाएगा। हम नहीं चाहते महिलाओं के साथ ऐसा हो। क्योंकि यह मामला अन्य राज्यों की नीतियों से संबंधित समस्याएं उठाता है, इसलिए कोर्ट के पास इस मामले में दखल देने की कोई वजह ही नहीं है।
कोर्ट बोली- सरकार नीति बनाए: हालांकि, कोर्ट ने याचिकाकर्ता को इजाजत दी कि वह महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सेक्रेटरी और एडिशनल सॉलिसिटर ऐश्वर्य भाटी के पास जाएं। कोर्ट ने कहा कि हम महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सेक्रेटरी से निवेदन करते हैं कि वे नीतियों के स्तर पर इस मामले को देखें और इससे संबंधित सभी स्टेकहोल्डर्स से चर्चा करने के बाद पॉलिसी बनाने के बारे में सोचें।
पूरी खबर यहां पढ़ें…
6. 53 साल बाद पुरी की रथ यात्रा 2 दिन चली, गुंडिचा मंदिर में आज रात रथों पर ही रहेंगे भगवान

रथ यात्रा में दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई है। भगदड़ की वजह से करीब 130 लोग घायल हुए हैं।
53 साल बाद पुरी की रथ यात्रा दो दिनों तक चली। 8 जुलाई को यात्रा का दूसरा दिन था। भगवान बलभद्र, सुभद्रा और जगन्नाथ के रथ गुंडिचा मंदिर पहुंचे। 9 जुलाई को भगवान मंदिर में प्रवेश करेंगे। अगले 7 दिनों तक तीनों रथ यहीं रहेंगे। 11 जुलाई को हेरापंचमी मनेगी। मान्यता है कि इस दिन लक्ष्मी जी भगवान से मिलने आती हैं। 15 जुलाई, सोमवार को तीनों भगवान अपने रथों में बैठकर मंदिर लौटेंगे। भगवान के मंदिर लौटने वाली यात्रा को बहुड़ा यात्रा कहा जाता है।
इस साल रथ यात्रा दो दिन क्यों?
पहली वजह: तिथियां घटने की वजह से ऐसा हुआ। दरअसल, हर साल ज्येष्ठ महीने की पूर्णिमा पर भगवान जगन्नाथ को स्नान करवाया जाता है। इसके बाद वे बीमार हो जाते हैं और आषाढ़ कृष्ण पक्ष के 15 दिनों तक बीमार रहते हैं। इस साल तिथियां घटने से आषाढ़ कृष्ण पक्ष में 15 नहीं, 13 ही दिन थे। इस वजह से भगवान के ठीक होने का 16वां दिन द्वितीया पर था। इसी तिथि पर रथ यात्रा भी निकाली जाती है।
दूसरी वजह: 7 जुलाई को भगवान के ठीक होने के बाद की पूजन विधियां दिनभर चलीं। इसी दिन रथ यात्रा निकलना जरूरी था। इस वजह से 7 जुलाई की शाम को ही रथ यात्रा शुरू की गई। यात्रा सूर्यास्त तक ही निकाली जाती है। इसलिए 7 जुलाई को रथ सिर्फ 5 मीटर ही खींचा गया था। फिर अगले दिन यात्रा निकली।
पूरी खबर यहां पढ़ें…
7. टी-20 वर्ल्ड चैंपियन रोहित-कोहली समेत 15 प्लेयर्स को 5-5 करोड़ मिलेंगे, कोच द्रविड़ को ढाई करोड़

BCCI ने टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम को 125 करोड़ रुपए कैश प्राइज दिया है। 125 करोड़ रुपए में से 15 खिलाड़ियों को 5-5 करोड़ रुपए मिलेंगे, जिनमें तीन ऐसे खिलाड़ी भी शामिल हैं जिन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। चार रिजर्व खिलाड़ी बल्लेबाज रिंकू सिंह और शुभमन गिल, तेज गेंदबाज आवेश खान और खलील अहमद को भी 1-1 करोड़ रुपए मिलेंगे।
कोचिंग स्टाफ के चार मेंबर्स को 2.5-2.5 करोड़: मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के साथ-साथ बाकी कोचिंग स्टाफ बैटिंग कोच विक्रम राठौर, फील्डिंग कोच टी दिलीप, बॉलिंग कोच पारस महाम्ब्रे को 2.5-2.5 करोड़ रुपये मिलेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, बाकी बैकरूम स्टाफ को भी इनाम दिया जाएगा।
दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप जीता भारत: टीम इंडिया ने 29 जून को टी-20 वर्ल्ड कप जीता। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में 17 साल बाद चैंपियन बनी है। इससे पहले 2007 में खिताब जीता था। इतना ही नहीं, भारत ने 11 साल के ICC ट्रॉफी के सूखे को खत्म किया है। बारबाडोस के मैदान पर भारत ने फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराया।
पूरी खबर यहां पढ़ें…
आज का कार्टून By मंसूर नकवी…

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…
1. नेशनल: घर की अलमारी में आतंकियों का बंकर, देखें VIDEO: सुरक्षाबलों ने ढूंढ निकाला; कुलगाम में मारे गए 4 आतंकी यहीं छिपते थे (पढ़ें पूरी खबर)
2. पॉलिटिक्स: हेमंत कैबिनेट में चंपाई-रामेश्वर समेत 11 ने ली शपथ: विधानसभा में सीएम ने फ्लोर टेस्ट पास किया, पक्ष में 45, विपक्ष में एक भी वोट नहीं पड़ा (पढ़ें पूरी खबर)
3. नेशनल: संदेशखाली केस-CBI जांच के खिलाफ ममता सरकार की याचिका खारिज: सुप्रीम कोर्ट बोला- बंगाल सरकार ने महीनों तक कोई एक्शन नहीं लिया (पढ़ें पूरी खबर)
4. नेशनल: मुंबई हिट एंड रन केस, शिवसेना नेता को जमानत: ड्राइवर एक दिन की पुलिस कस्टडी में; एक्सीडेंट से पहले पब से निकलता दिखा आरोपी (पढ़ें पूरी खबर)
5. नेशनल: राहुल गांधी बोले- मुझे नहीं लगता मणिपुर के हालात सुधरेंगे: ग्राउंड लेवल पर कोई इम्प्रूवमेंट नहीं; PM मोदी एक-दो दिन का वक्त निकालकर यहां आएं (पढ़ें पूरी खबर)
6. इंटरनेशनल: चीनी सेना ने लद्दाख के पास हथियार इकट्ठा किए: सैटेलाइट तस्वीर से खुलासा; बंकर बनाए, इलाके में बख्तरबंद गाड़ियां भी मौजूद (पढ़ें पूरी खबर)
7. विवाद: पुलिस ने X से महुआ के पोस्ट की डिटेल मांगी: NCW चीफ पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, फिर पोस्ट डिलीट कर दिया (पढ़ें पूरी खबर)
8. क्रिकेट: रोहित-कोहली, बुमराह को श्रीलंका दौरे से मिल सकता है आराम: वर्ल्ड चैंपियन टीम के सीनियर खिलाड़ियों को रेस्ट देना चाहता है BCCI (पढ़ें पूरी खबर)

अब खबर हटके…
सिंगापुर में झींगुर, टिड्डे सहित 16 प्रजाति के कीड़ों को खाने की इजाजत

सिंगापुर की फूड एजेंसी ने टेस्टिंग में पाया कि, इन कीड़ों को खाने से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है।
सिंगापुर फूड एजेंसी ने झींगुर, टिड्डे सहित 16 प्रजाति के कीड़ों को खाने की इजाजत दे दी है। इन कीड़ों को वहां के रेस्टोरेंट में खाने के साथ परोसा जा सकेगा। स्थानीय रेस्टोरेंट मालिकों ने बताया कि, रोजाना उनके पास कीड़ों वाली डिश के लिए 8-10 कॉल आते हैं। जब ये कीड़े मेन्यू कार्ड में शामिल हो जाएंगे। तो इनकम में करीब 30 परसेंट इजाफा होगा। 2 साल पहले यूरोप में पीले रंग के ग्रब कीड़े को खाने के लिए सुरक्षित मान लिया गया था। वहां इस कीड़े का इस्तेमाल अब बिस्किट, पास्ता और ब्रेड बनाने वाले आटे में हो रहा है।
भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…
1. 2023 में भी लीक हुआ था NEET का पेपर: आरोपी बोला- लेट मिला इसलिए नहीं बांट पाए, 2024 में सक्सेसफुल हुए
2. अंतरिक्ष में धीमे बढ़ती है उम्र: एक दिन में 16 बार सूर्योदय; स्पेस स्टेशन की कहानी, जहां फंसीं सुनीता विलियम्स
3. रूस ने नेहरू को गिफ्ट की थी गाय: अमेरिका से बचाने के लिए मिसाइलें भी भेजी; 21 तस्वीरों में रूस-भारत की दोस्ती
4. पॉजिटिव स्टोरी- नमक बेचकर 1.5 करोड़ का बिजनेस: नौकरी छोड़कर 150 रुपए से शुरुआत की; पापा ने घर से निकाल दिया था
5. 21 की उम्र में नीतू ने छोड़ दीं फिल्में: शादी से पहले तीन शिफ्ट में पूरी की थी शूटिंग, ऋषि कपूर के कहने पर स्टारडम से बनाई दूरी
6. स्पॉटलाइट- मच्छर इंसान का खून क्यों पीते हैं: मच्छरों को कैसे पड़ी खून चूसने की आदत, क्या संभव है इनका सफाया
7. जरूरत की खबर- मानसून में न लगाएं कॉन्टैक्ट लेंस: बारिश में इससे इन्फेक्शन का खतरा, पहनते समय इन बातों का ध्यान जरूर रखें
8. सेहतनामा- केरल के त्रिशूर में स्वाइन फीवर के मामले: ये स्वाइन फ्लू से अलग कैसे; इंसानों में जानवरों-पक्षियों से कौन सी बीमारियां फैलती हैं




इन करेंट अफेयर्स के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…


आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





