The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले में 5 जवान शहीद; बिहार में VIP सुप्रीमो के पिता की हत्या; पूजा खेडकर की IAS ट्रेनिंग रद्द
[ad_1]
- हिंदी समाचार
- राष्ट्रीय
- दैनिक भास्कर समाचार सुर्खियाँ; बायजूस दिवालिया | मुकेश साहनी पिता की हत्या
3 घंटे पहलेलेखक: शुभांक शुक्ला, न्यूज ब्रीफ एडिटर
- कॉपी लिंक
नमस्कार,
कल की बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर से जुड़ी। आतंकियों की फायरिंग में कैप्टन समेत 5 जवान शहीद हो गए। उधर, बिहार में VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता की हत्या कर दी गई।
लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…
- दिल्ली हाईकोर्ट में शराब नीति केस में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई होगी। उन्होंने CBI की ओर से की गई गिरफ्तारी को चुनौती दी है।
अब कल की बड़ी खबरें…
1. जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला, कैप्टन समेत 5 जवान शहीद; 3 साल में 47 जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर में डोडा जिले के डेसा में आतंकियों की फायरिंग में सेना के कैप्टन समेत 4 जवान शहीद हो गए। एक पुलिसकर्मी की भी मौत हुई है। यानी कुल 5 लोगों की जान गई। राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस यहां सोमवार से ही सर्च ऑपरेशन चला रही थी। सर्चिंग के दौरान आतंकी फायरिंग करते हुए भागे। घना जंगल होने की वजह से वे बच निकले। सोमवार रात 9 बजे के आसपास फिर गोलीबारी हुई। इसमें 5 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
शहीद के परिवार का बयान: शहीद कैप्टन बृजेश थापा की मां नीलिमा ने कहा, ‘मुझे अपने बेटे के बलिदान पर गर्व है। अगर हम अपने बेटे को सीमा पर नहीं भेजेंगे, तो देश के लिए कौन लड़ेगा।’ वहीं, पिता कर्नल भुवनेश थापा (सेवानिवृत्त) ने कहा, ‘मुझे गर्व है कि मेरे बेटे ने देश और देश की सुरक्षा के लिए कुछ किया है। दुख की बात यह है कि हम उससे दोबारा नहीं मिल पाएंगे।’
3 साल में 47 जवान शहीद: पिछले एक महीने में जम्मू में लगातार 6 से 7 आतंकी हमले हुए। वहीं, 2021 के बाद से अकेले जम्मू में 22 आतंकी घटनाएं हो चुकी हैं। इन 3 साल में 47 जवान शहीद हुए और 23 नागरिकों की मौत हुई।
पूरी खबर यहां पढ़ें…
2. NEET पेपर लीक केस में 2 और गिरफ्तार, पटना से पकड़े गए पंकज पर पेपर चुराने का आरोप
NEET पेपर लीक मामले में CBI ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों के नाम पंकज और राजू हैं। पंकज को पटना और राजकुमार सिंह उर्फ राजू को झारखंड के हजारीबाग से पकड़ा गया है। पंकज पर NEET का पेपर चोरी करने का आरोप है। वहीं, राजू ने इसे आगे बढ़ाया। पंकज कुमार ने NTA के ट्रंक से पेपर चुराया था। इसके बाद पेपर को आगे बांटने के लिए दिया गया था। पंकज कुमार बोकारो का रहने वाला है।
CBI ने 12 लोगों को अरेस्ट किया: NEET मामले में गड़बड़ी को लेकर 38 याचिकाओं पर अगली सुनवाई अब 18 जुलाई को होगी। कोर्ट ने केंद्र सरकार और NTA के हलफनामे पर याचिकाकर्ताओं को जवाब देने के लिए समय दिया है। NEET-UG पेपर लीक केस में CBI अब तक 12 गिरफ्तारियां कर चुकी है। 7 राज्यों की पुलिस ने 45 आरोपियों को अरेस्ट किया है।
पूरी खबर यहां पढ़ें…
3. बिहार में VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता की हत्या, रिश्तेदार बोले- हत्याकांड में गांव वालों का हाथ

मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी का शव कमरे में बिस्तर के ऊपर मिला है। उनके दो बेटे और एक बेटी है, लेकिन वे गांव में बने घर में अकेले ही रहते थे।
बिहार में विकासशील इंसान पार्टी यानी VIP के सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या कर दी गई। घटना दरभंगा के जीरत गांव की है। इसकी जानकारी मिलने के बाद मुकेश मुंबई से दरभंगा पहुंचे। उन्होंने कहा कि उनके पिताजी को इतनी क्रूरता से मारा गया कि शब्दों में बयां करना मुश्किल है। उनका खून हमारे घर की दीवारों पर लगा हुआ है। निषाद समाज के लिए यह दिन ‘काला दिवस’ के रूप में जाना जाएगा।
रिश्तेदार का दावा- हत्याकांड में गांव के लोगों का हाथ: मुकेश सहनी के मामा ने दावा किया है कि इस हत्याकांड में गांव के लोगों का हाथ है। पुलिस ने बताया कि सहनी को धारदार हथियार से हमला करके मारा गया है। उनके घर का सामान भी बिखरा पड़ा मिला। पुलिस का मानना है कि चोरी का विरोध करने पर सहनी का मर्डर किए जाने की आशंका है। हत्या की जांच के लिए SIT बना दी गई है। दरभंगा के SP देहात इसे लीड करेंगे।
कौन हैं मुकेश सहनी? मुकेश विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख हैं। उनकी पार्टी चुनाव से पहले ही इंडिया ब्लॉक में शामिल हुई थी। उनकी पहचान ‘सन ऑफ मल्लाह’ की है। सहनी मूलतः (मल्लाह/ निषाद) की राजनीति करते हैं। बिहार में मल्लाहों की आबादी लगभग सात फीसदी है। सहनी इस समुदाय की संख्या करीब 14% बताते हैं। मुकेश सहनी का चुनावों से पहले तेजस्वी यादव के साथ एक वीडियो खूब वायरल हुआ था। इस वीडियो में दोनों हेलिकॉप्टर में मछली खा रहे थे। वीडियो को नवरात्र में शेयर करने की वजह से जमकर बवाल हुआ था।
पूरी खबर यहां पढ़ें…
4. पूजा की IAS ट्रेनिंग रद्द, एकेडमी बुलाया गया; खेडकर ने पुणे कलेक्टर पर केस किया, हैरेसमेंट का आरोप
UPSC में नियुक्ति को लेकर विवादों में घिरीं ट्रेनी IAS ऑफिसर पूजा खेडकर की ट्रेनिंग रद्द कर दी गई है। पूजा को 23 जुलाई तक मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एडमिनिस्ट्रेशन एकेडमी में रिपोर्ट करने को कहा गया है। जांच पूरी होने तक वह यहीं रहेंगी।
पूजा ने पुणे कलेक्टर पर केस किया: पूजा खेडकर ने पुणे के कलेक्टर सुहास दिवासे के खिलाफ हैरेसमेंट की शिकायत की है। पूजा के विवादों में घिरने के बाद पुणे कलेक्टर ने ही उनका ट्रांसफर वाशिम किया था। यह आरोप तब लगाया है, जब उन्हें ट्रेनिंग से वापस बुला लिया गया।
पूजा ने नाम और उम्र में भी धांधली की: पूजा की UPSC में गड़बड़ी के मामले में और भी खुलासे हुए हैं। सामने आया है कि पूजा ने UPSC के अटेम्प्ट बढ़ाने के लिए अपने नाम और उम्र में बदलाव किया था। सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल (CAT) में पूजा की तरफ से लगाए गए 2020 और 2023 के दो आवेदनों में पूजा के अलग-अलग नाम हैं। पूजा ने 2020 के आवेदन में अपना नाम ‘खेडकर पूजा दिलीपराव’ और उम्र 30 साल बताई थी। वहीं, 2023 में CAT के आवेदन में उन्होंने अपना नाम ‘पूजा मनोरमा दिलीप खेडकर’ और उम्र 31 साल बताई। सवाल उठाया जा रहा है कि तीन साल के अंतराल में उनकी उम्र एक ही साल कैसे बढ़ सकती है।
पूरी खबर यहां पढ़ें…
5. MP के गुना कलेक्ट्रेट में महिलाओं ने कपड़े उतारे, पुलिस कस्टडी में दूल्हे की मौत पर हंगामा

कलेक्ट्रेट में हंगामे के दौरान महिलाओं की पुलिस से झूमाझटकी हुई।
मध्य प्रदेश के गुना में पुलिस की कस्टडी में हुई पारदी युवक की मौत पर कलेक्ट्रेट में जमकर हंगामा हुआ। पारदी समाज की कुछ महिलाएं और परिजन कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्टर डॉ. सतेंद्र सिंह से मुलाकात की। इसके बाद महिलाएं बाहर आकर हंगामा करने लगीं। कुछ महिलाओं ने अपने कपड़े उतारने शुरू कर दिए। पुलिसकर्मियों से झूमाझटकी में महिलाओं की चूड़ियां टूट गईं। एक महिला के सिर से खून निकलने लगा। कलेक्टर ने कुछ महिलाओं को दोबारा बुलाकर उनकी बात सुनी। इसके बाद हंगामा शांत हो सका।
महिलाएं बोलीं- पुलिस ने देवा को मारा: महिलाओं का कहना है कि यह झूठ बोला जा रहा है कि देवा पारदी (25) की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई। इतनी कम उम्र के लड़के को अटैक कैसे आ सकता है? पुलिस ने उसके साथ मारपीट की। उसके चाचा के साथ भी मारपीट की गई है।’
शादी होने से पहले ही पुलिस ने देवा को हिरासत में लिया: गुना जिले की झांगर चौकी पुलिस ने देवा पारदी और उसके चाचा गंगाराम पारदी को 14 जुलाई को शाम 4.30 बजे पकड़ा था। इसी दिन देवा की बारात गुना शहर के गोकुल सिंह चक्क में जानी थी। रात में परिवार को देवा की मौत की सूचना मिली। पुलिस ने कहा कि देवा की हार्ट अटैक से मौत हुई। देवा और उसके चाचा को चोरी के मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था।
पूरी खबर यहां पढ़ें…
6. बायजूस के खिलाफ दिवालिया कार्रवाई शुरू होगी, NCLT ने BCCI की याचिका मंजूर की
नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने एडटेक कंपनी बायजूस के खिलाफ दिवालिया कार्रवाई शुरू करने के लिए BCCI की याचिका स्वीकार कर ली है। ये मामला भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी के लिए बायजूस और BCCI के बीच स्पॉन्सरशिप कॉन्ट्रैक्ट से जुड़ा है। BCCI ने 158 करोड़ रुपए की बकाया राशि वसूलने के लिए बायजूस की मूल कंपनी थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ पिछले साल याचिका दायर की थी। मामले की अगली सुनवाई 15 नवंबर होगी। हालांकि, खबर मिली है कि बायजूस मामला सुलझाने के लिए BCCI से बात कर रहा है।
बायजूस ने BCCI को नहीं दिए कॉन्ट्रैक्ट के ₹158.9 करोड़: पिछले साल जनवरी में बायजूस ने BCCI को 143 करोड़ रुपए की बैंक गारंटी भुनाने की अनुमति दी थी। वर्तमान में बायजूस पर 158.9 करोड़ रुपए बकाया हैं। 8 सितंबर 2023 को BCCI की ओर से NCLT में याचिका दायर की गई थी।
पूरी खबर यहां पढ़ें…
7. बांग्लादेश में नौकरी में आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस ने स्टूडेंट्स पर गोलियां चलाईं, 400 से ज्यादा घायल

यूनिवर्सिटीज के स्टूडेंट्स ने पत्थर और लाठियों से पुलिस पर हमला किया।
बांग्लादेश में सरकारी नौकरी में आरक्षण खत्म करने की मांग को लेकर देशभर में हिंसा फैल गई है। इसमें 400 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हिंसा तब और ज्यादा भड़क गई, जब पुलिस की कार्रवाई के दौरान रंगपुर बेगम रोकेया यूनिवर्सिटी के एक 22 साल के स्टूडेंट अबू सईद की मौत हो गई। यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स का कहना है कि पुलिस ने उस पर गोली चलाई थी। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने एक हफ्ते पहले नौकरी में आरक्षण पर रोक लगा दी थी, लेकिन प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इसे लागू नहीं किया है। हसीना सरकार का कहना है कि ये फैसला हमारे हाथों में है।
आरक्षण 56% से घटाकर 10% करने की मांग: प्रधानमंत्री शेख हसीना ने 2018 में नए आरक्षण नियम लागू किया था। इसमें स्वतंत्रता सेनानियों के बच्चों को नौकरी में 30%, पिछड़े जिलों के लिए 10%, महिलाओं के लिए 10%, अल्पसंख्यकों के लिए 5% और 1% विकलांगों को दिया गया है। इस लिहाज से सरकारी नौकरियों में 56% आरक्षण है। इसी के खिलाफ पूरे देश में प्रदर्शन हो रहा है। स्टूडेंट्स की मांग है कि आरक्षण 56% से घटाकर 10% किया जाए।
पूरी खबर यहां पढ़ें…
8. ट्रम्प पर हमला करने के लिए शूटर ने प्रैक्टिस की, फिर बंदूक की दुकान से गोलियां खरीदीं, FBI की जांच में खुलासा
ट्रम्प पर गोली चलने के 3 दिन बाद भी जांच एजेंसियां हमलावर थॉमस क्रूक्स की मंशा का पता नहीं लगा पाई हैं। वे अब थॉमस के हमले से पहले की एक्टिविटी और टाइमलाइन को ट्रैक कर रहे हैं। FBI को पता चला है कि ट्रम्प पर हमला करने से पहले थॉमस ने शूटिंग की प्रैक्टिस की थी। इसके बाद वह बंदूक की दुकान पर गया। यहां उसने हमले के लिए 50 राउंड गोलियां खरीदीं। FBI ने बताया है कि मैथ्यू ने इन्हीं गोलियों से 13 जुलाई की शाम 6 बजकर 13 मिनट पर ट्रम्प पर हमला किया।
FBI ने अब तक क्या- क्या किया: जांच एजेंसी को ट्रम्प पर हमले की वजह पता नहीं चल सकी है। FBI ने थॉमस की मंशा का पता लगाने के लिए उसका फोन चेक किया। उसकी कंप्यूटर सर्च हिस्ट्री खंगाली। बेडरूम की तलाशी ली। साथ ही परिवार और दोस्तों से भी पूछताछ की है।
पूरी खबर यहां पढ़ें…
9. UP के 20 जिलों में बाढ़, 30 गांव डूबे; बिहार के मुजफ्फरपुर में हालात सबसे ज्यादा खराब

उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में बाढ़ के हालात हैं। नेपाल बॉर्डर की नदियों के साथ ही गंगा भी उफान पर है। वाराणसी में गंगा का जलस्तर हर घंटे 5-10 सेंटीमीटर बढ़ रहा है। गोरखपुर में राप्ती नदी खतरे के निशान के पार बह रही है। सड़कों पर नाव चल रही है। 30 गांव डूब गए हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को CM योगी से बाढ़ की हालात को लेकर चर्चा भी की।
बिहार के कई इलाकों में बाढ़ के हालात: राज्य के मुजफ्फरपुर में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। कटरा प्रखंड में बागमती और लखनदेई नदी उफान पर है। बाढ़ के पानी से बकुची, पतारी, अंदामा, बसघट्टा, नवादा, गंगेया गांव की करीब 50 हजार से ऊपर की आबादी घिर गई है।
पूरी खबर यहां पढ़ें…
आज का कार्टून By मंसूर नकवी…

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…
- नेशनल: उत्तराखंड के ग्लेशियर में बाबा ने बनाया अवैध मंदिर: पवित्र कुंड को बना डाला स्विमिंग पूल, कहा- देवी ने सपने में दिया था आदेश (पढ़ें पूरी खबर)
- नेशनल: मुंबई हिट-एंड-रन केस, आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में: महिला को कार से कुचलकर मारा था; पिता ने भागने को कहा था (पढ़ें पूरी खबर)
- राजस्थान: अजमेर दरगाह के बाहर सिर तन से जुदा के नारे: 2 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, खादिम सहित सभी छह लोग बरी (पढ़ें पूरी खबर)
- नेशनल : बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई स्थगित: बेंच का निर्देश- सभी याचिकाकर्ता 2 हफ्ते में अपने काउंटर एफिडेविट दाखिल करें (पढ़ें पूरी खबर)
- स्पोर्ट्स: रोहित बोले-फाइनल में एक वक्त दिमाग सुन्न था: 30 गेंद पर 30 रन चाहिए थे; शांत रहे फिर दुनिया ने देखा क्या हुआ (पढ़ें पूरी खबर)
- सुप्रीम कोर्ट: पति को तलाक दिए बिना दूसरी शादी की:सुप्रीम कोर्ट का आदेश- 6 महीने दूसरा पति जेल में रहेगा, उसके बाद महिला कैद में होगी (पढ़ें पूरी खबर)
- एमपी: इंदौर में दिनदहाड़े बैंक में लूट:मास्क और रेनकोट पहने बदमाश ने किया हवाई फायर; कैशियर से बैग में रुपए भरवाकर फरार (पढ़ें पूरी खबर)

अब खबर हटके…
चोर ने मशहूर कवि के घर चोरी की, पछतावा होने पर सामान लौटाया

नारायण सुर्वे प्रसिद्ध मराठी कवि और सामाजिक कार्यकर्ता थे। उन्हीं के घर पर चोरी हुई थी। (फाइल फोटो)
मुंबई में एक चोर ने चोरी का सामान लौटा दिया है। उसने प्रसिद्ध कवि नारायण सुर्वे के घर से कीमती सामान चुराया था। अगले दिन चोर और सामान चुराने आया तो उसने नारायण सुर्वे की तस्वीर देखी। तब चोर को पता चला कि यह मशहूर कवि का घर है। इसके बाद चोर को पछतावा हुआ और उसने कीमती सामान वापस रख दिया। इसके बाद चोर ने लेटर लिखकर चोरी करने के लिए माफी मांगी। 16 अगस्त 2010 को मराठी कवि सुर्वे का 84 साल की उम्र में निधन हो गया था। पूरी खबर पढ़ें …
भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…




इन करेंट अफेयर्स के बारे में विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें…


आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





