The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: कोलकाता रेप पर राष्ट्रपति बोलीं- मैं भयभीत हूं; ममता का बयान- बंगाल जला तो UP-असम भी जलेंगे; चंपाई सोरेन ने JMM छोड़ी
[ad_1]
16 घंटे पहलेलेखक: शुभांक शुक्ला, न्यूज ब्रीफ एडिटर
- कॉपी लिंक
नमस्कार,
कल की बड़ी खबर कोलकाता रेप-मर्डर केस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बयान से जुड़ी रही। उन्होंने कहा कि मैं घटना को लेकर निराश और डरी हुई हूं। दूसरी बड़ी खबर झारखंड की राजनीति से जुड़ी रही। पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) से इस्तीफा दे दिया।
लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…
- दिल्ली में विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी।
- दिल्ली हाईकोर्ट में फर्जी दस्तावेज पर IAS की परीक्षा पास करने वाली पूजा खेडकर की जमानत याचिका पर सुनवाई होगी।
अब कल की बड़ी खबरें…
1. बंगाल में भाजपा नेता की कार पर फायरिंग; ममता बोलीं- बंगाल जला तो UP-बिहार-असम भी जलेंगे

तस्वीर उत्तर 24 परगना के भाटपारा की है। इसमें हमलावर भाजपा नेता प्रियंगु पांडे की कार पर फायरिंग करते दिख रहे हैं।
कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर केस में भाजपा ने 12 घंटे का बंगाल बंद बुलाया। बंद के दौरान कई जिलों में पुलिस और भाजपा समर्थकों के बीच झड़प हुई। नॉर्थ 24 परगना जिले के भाटपारा में भाजपा नेता प्रियंगु पांडे की कार पर फायरिंग हुई। भाजपा नेता ने बताया कि TMC के लगभग 50-60 लोगों ने हमला किया। गाड़ी पर 6-7 राउंड फायरिंग की और बम फेंके गए। ड्राइवर समेत दो लोगों को गोली लगी है।
ममता बोलीं- बंगाल की आग दिल्ली तक जाएगी: बंगाल बंद के दौरान हुए प्रदर्शन और आगजनी पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर राज्य में आग लगवाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अगर बंगाल में आग लगी तो असम से लेकर दिल्ली तक जाएगी और पीएम की कुर्सी गिर जाएगी।
कोलकाता रेप-मर्डर केस में राष्ट्रपति का बयान: कोलकाता रेप-मर्डर केस को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पहला बयान आया। उन्होंने कहा कि मैं घटना को लेकर निराश और डरी हुई हूं। ऐसी घटनाओं को भूल जाना समाज की खराब आदत है। उन्होंने आगे कहा कि जब स्टूडेंट्स, डॉक्टर्स और नागरिक कोलकाता में प्रोटेस्ट कर रहे थे, तो अपराधी दूसरी जगहों पर शिकार खोज रहे थे। कोई भी सभ्य समाज अपनी बेटियों और बहनों पर इस तरह के अत्याचारों की इजाजत नहीं दे सकता। देश के लोगों का गुस्सा जायज है, मैं भी गुस्से में हूं।
पूरी खबर यहां पढ़ें…
2. आरजी कर हॉस्पिटल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष की IMA मेंबरशिप सस्पेंड; केंद्र की राज्यों को चिट्ठी- अस्पतालों में नाइट पेट्रोलिंग हो
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुए रेप-मर्डर को लेकर देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष की सदस्यता सस्पेंड कर दी है। वहीं, केंद्र सरकार ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों और पुलिस प्रमुख (DGP) को लेटर लिखा है। इसमें कहा है कि अस्पताल में नाइट पेट्रोलिंग और आने-जाने वाले लोगों के एक्सेस को कंट्रोल करने की जरूरत है।
गोवा में डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए टास्क फोर्स का गठन: गोवा भारत का पहला ऐसा राज्य है, जहां अस्पतालों और डॉक्टर्स की सुरक्षा को लेकर टास्क फोर्स का गठन किया गया है। इसमें 27 सदस्य होंगे। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने यह जानकारी दी है।
पूरी खबर यहां पढ़ें…
3. J&K चुनाव- PDP की 17 कैंडिडेट की दूसरी लिस्ट जारी, महबूबा मुफ्ती चुनाव नहीं लड़ेंगी

जम्मू-कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने 17 सीटों पर प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इससे पहले 22 अगस्त को 8 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई थी। इसमें पार्टी प्रमुख महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा का नाम भी था। दूसरी लिस्ट जारी होने के कुछ देर बाद महबूबा ने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया। महबूबा इस साल हुए लोकसभा चुनाव में अनंतनाग से मैदान में थीं, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
3 चरणों में मतदान, 4 अक्टूबर को नतीजे: जम्मू-कश्मीर में 18 सितंबर को पहले चरण की वोटिंग होगी। 27 अगस्त को नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि थी। चुनाव आयोग के मुताबिक, सात जिलों के 24 विधानसभा क्षेत्रों में 279 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। सबसे ज्यादा अनंतनाग जिले में कुल 72 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया है। जम्मू-कश्मीर की 90 सीटों के लिए 18 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच 3 चरणों में मतदान होंगे। नतीजे 4 अक्टूबर 2024 को आएंगे। सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 46 है।
पूरी खबर यहां पढ़ें…
4. चंपाई सोरेन का झारखंड मुक्ति मोर्चा से इस्तीफा, 30 अगस्त को बीजेपी में शामिल होंगे

चंपाई सोरेन ने 28 अगस्त को दिल्ली में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। शिवराज झारखंड के चुनाव प्रभारी भी हैं।
झारखंड के पूर्व CM चंपाई सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि हमने जो भी फैसला लिया है, झारखंड के हित में लिया है। हम संघर्ष करने वाले व्यक्ति है, पीछे नहीं हटेंगे। पूर्व सीएम ने आगे कहा कि वे 30 अगस्त को बीजेपी में शामिल होंगे। पार्टी उन्हें जो भी दायित्व देगी, उसी हिसाब से काम करेंगे। दरअसल, 18 अगस्त को चंपाई ने एक चिट्ठी के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने CM पद से इस्तीफा लिए जाने के तरीके को आत्मसम्मान पर चोट बताया था।
चंपाई सोरेन की जासूसी का दावा: असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। सरमा ने कहा कि चंपाई सोरेन की जासूसी हो रही थी। दिल्ली पुलिस ने ऐसे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों को दिल्ली पुलिस ने अपनी कस्टडी में रखा है। असम के सीएम भाजपा की ओर से झारखंड के सह चुनाव प्रभारी भी हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें…
5. देश में जोधपुर-आगरा समेत 12 औद्योगिक स्मार्ट शहर बनेंगे, 10 राज्यों में 28 हजार करोड़ की स्कीम मंजूर

देश के 9 राज्यों में 12 औद्योगिक स्मार्ट शहर तैयार किए जाएंगे। इसके अलावा 10 राज्यों में 6 कॉरिडोर बनेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने इसकी मंजूरी दी। 12 औद्योगिक स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत 10 लाख लोगों को प्रत्यक्ष और 30 लाख लोगों को अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार मिलने की संभावना है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रोजेक्ट की कुल लागत 28,602 करोड़ होगी।
पूरी खबर यहां पढ़ें…
6. फ्रांस में टेलीग्राम CEO का केस कोर्ट को ट्रांसफर, UAE की राफेल डील सस्पेंड करने की खबर के बाद फैसला
फ्रांस में टेलीग्राम के CEO पावेल डुरोव का केस पुलिस हिरासत से कोर्ट को ट्रांसफर कर दिया गया है। अब इन्वेस्टिगेटिव जज तय करेगा कि उनके खिलाफ आपराधिक मामलों में जांच चलेगी या नहीं। इससे पहले कोर्ट ने डुरोव को 29 अगस्त तक पुलिस कस्टडी में रखने के आदेश दिए थे। फ्रांस में डुरोव पर टेलीग्राम के जरिए बाल यौन शोषण सामग्री को बढ़ावा देने, ड्रग ट्रैफिकिंग और संगठित अपराध से जुड़े 11 से ज्यादा केस दर्ज हैं। इसी सिलसिले में उन्हें 24 अगस्त को पेरिस में हिरासत में लिया गया था।
दावा- टेलीग्राम CEO की गिरफ्तारी से UAE नाराज: ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, डुरोव की गिरफ्तारी से UAE नाराज है। इसी वजह से उसने फ्रांस से 80 राफेल फाइटर जेट खरीदने की डील सस्पेंड कर दी है। UAE ने 2021 में फ्रांस की एरोस्पेस कंपनी डसॉल्ट के साथ 80 फाइटर जेट खरीदने का सौदा किया था। इनकी डिलीवरी 2027 तक होनी थी।
पूरी खबर यहां पढ़ें…
7. उत्तराखंड में 10 लड़कों ने 2 महिलाओं से छेड़छाड़ की, कार में सवार होकर रास्ता रोका

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया गया है।
उत्तराखंड के हल्द्वानी में दो महिलाओं के साथ 10 लड़कों के छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दिख रहा है कि लड़कियां रात में अपनी कार से घर जा रही थीं, तभी काले रंग की स्कॉर्पियो ने उनका रास्ता रोक रोकने की कोशिश की। कुछ देर बाद पास से दूसरी कार निकली, जिसके दोनों गेट पर दो लड़के लटके हुए थे और महिलाओं पर भद्दे कमेंट कर रहे थे।
लड़कियों को 25 मिनट तक परेशान किया गया: यह वीडियो प्राची जोशी नाम की यूजर ने शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि यह वीडियो हल्द्वानी की रहने वाली एक लड़की ने उन्हें भेजा है। प्राची ने उन दोनों लड़कियों का नाम नहीं बताया है, हालांकि उनके हवाले से पूरी घटना की जानकारी दी है। पोस्ट में लिखा है कि दोनों कारों में बैठे लड़के 25 मिनट तक लड़कियों को परेशान करते रहे।
पूरी खबर यहां पढ़ें…
8. कश्मीर में बादल फटने से 3 की मौत; गुजरात के 13 जिलों में 200mm बारिश, 18 जिलों में बाढ़

पहली तस्वीर वडोदरा की है। यहां कई गाड़ियां सड़कों पर डूब गईं। दूसरी तस्वीर जामनगर की है, जहां पुलिस पोस्ट बाढ़ में बह गई।
जम्मू-कश्मीर के रामबन में बादल फटने से 3 लोगों की मौत हो गई, 4 घायल हुए हैं। जिला प्रशासन ने मौके पर NDRF को रवाना किया है। उधर, गुजरात के 13 जिलों में पिछले 24 घंटे में 200 मिमी से ज्यादा बारिश हुई। 18 जिलों में बाढ़ के हालात हैं, 5 जिलों राजकोट, आणंद, मोरबी, खेड़ा, वडोदरा और द्वारका में सेना को तैनात किया गया है।
3 दिन में 15 मौतें: गुजरात में बाढ़-बारिश के चलते पिछले 3 दिनों में 15 लोगों की मौत हो गई। 23 हजार लोगों को रेस्क्यू किया गया है। 50 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। अहमदाबाद, राजकोट, बोटाद, आणंद, खेड़ा, महिसागर, कराच और मोरबी में प्राइमरी-सेकेंडरी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी कर दी गई है। सौराष्ट्र और कच्छ में आज बेहद भारी बारिश का अनुमान है।
पूरी खबर यहां पढ़ें…
आज का कार्टून By मंसूर नकवी…

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…
- नेशनल: शिवाजी की मूर्ति गिरने पर शरद बोले- ये गंभीर मामला: उद्धव बोले- भगत सिंह कोश्यारी की टोपी कभी नहीं उड़ी, मूर्ति हवा से कैसे गिरी (पढ़ें पूरी खबर)
- नेशनल: भागवत को Z+ से बढ़ाकर ASL सिक्योरिटी दी गई: शाह को भी यही सुरक्षा, इसमें केंद्रीय सुरक्षाबलों के साथ लोकल एजेंसीज के जुड़ने का प्रोटोकॉल (पढ़ें पूरी खबर)
- यूपी: मदरसे में छाप रहे थे 100-100 रुपए के नकली नोट: प्रयागराज में मौलवी ने खपाए 5 लाख, 4 आरोपियों में एक 8वीं तो दूसरा 10वीं पास (पढ़ें पूरी खबर)
- झारखंड: अब हेमंत सोरेन के करीबी को बेल: सुप्रीम कोर्ट बोली- PMLA के सेक्शन 45 में जमानत की 2 शर्तें, लेकिन ये आजादी नहीं छीन सकतीं (पढ़ें पूरी खबर)
- स्पोर्ट्स: राष्ट्रपति बोलीं- ओलिंपिक होस्ट करना चाहता है भारत: गेम्स में कबड्डी भी शामिल होना चाहिए; मोदी भी जता चुके मेजबानी की इच्छा (पढ़ें पूरी खबर)
- इंटरनेशनल: पाकिस्तान में सरकार के पास कैश की कमी: दफ्तरों में साफ-सफाई के खर्चे पर रोक, सरकारी विभागों की संख्या भी घटाई (पढ़ें पूरी खबर)
- इंटरनेशनल: सुनीता विलियम्स की मां बोलीं- बेटी के लिए परेशान नहीं: वह अनुभवी एस्ट्रोनॉट, जानती है क्या करना है; फरवरी 2025 में धरती पर लौटेंगी सुनीता (पढ़ें पूरी खबर)

अब खबर हटके…
अमेरिका में मिली अनोखी मछली, मुंह में है इंसानों जैसे दांत
अमेरिका की एक स्थानीय झील से एक मछुआरे को ऐसी अनोखी मछली मिली है, जिसके दांत एकदम इंसानों की तरह हैं। इस मछली का नाम पाकू है। इसे वाइल्डलाइफ म्यूजियम में रखा गया है। पाकू मछली को पहली बार 1980 के दशक में देखा गया था। यह एक शाकाहारी मछली है। चीजों को वह अपने अनोखे दांतों से आसानी से चबा लेती है।
भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…



इन करेंट अफेयर्स के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…


आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





