The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ- केजरीवाल 177 दिन बाद जेल से छूटे: ज्ञानवापी तहखाने की छत पर नमाज होती रहेगी; एक दिन में सोना ₹1243 महंगा हुआ
[ad_1]
- हिंदी समाचार
- राष्ट्रीय
- Dainik Bhaskar Morning News Brief; Arvind Kejriwal Bail | Mandi Masjid Vivad Protest
4 घंटे पहलेलेखक: शुभांक शुक्ला, न्यूज ब्रीफ एडिटर
- कॉपी लिंक
नमस्कार,
कल की बड़ी खबर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जमानत से जुड़ी रही। वे 177 दिन बाद जेल से बाहर आए। दूसरी बड़ी खबर सोने की कीमत से जुड़ी रही। एक दिन में इसके दाम 1243 रुपए बढ़ गए।
लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू-कश्मीर के डोडा और हरियाणा के कुरुक्षेत्र में जनसभा करेंगे।
- हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा।
अब कल की बड़ी खबरें…
1. केजरीवाल 177 दिन बाद जेल से बाहर, कहा- सच्चा था इसलिए भगवान ने साथ दिया

दिल्ली के सीएम केजरीवाल को जमानत मिलने के बाद की तस्वीरें।
दिल्ली शराब नीति से जुड़े CBI केस में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी। हालांकि, कोर्ट ने CBI की गिरफ्तारी को वैध ठहराया है और जमानत की शर्तें तय की हैं। केजरीवाल किसी भी सरकारी फाइल में साइन नहीं कर सकेंगे। साथ ही उन्हें 10 लाख रुपए का बेल बॉन्ड भरने को कहा गया है। कोर्ट ने केजरीवाल से कहा कि जरूरत पड़ने पर वे ट्रायल कोर्ट में पेश होंगे और जांच में सहयोग करेंगे। जेल से बाहर निकलने के बाद केजरीवाल ने कहा, ‘मैं सही था, इसलिए भगवान ने मेरा साथ दिया। जेल से बाहर आकर मेरी ताकत 100 गुना बढ़ गई है।’
कोर्ट ने CBI को अपनी छवि बदलने को कहा: सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ED मामले में जमानत मिलने के बावजूद केजरीवाल को जेल में रखना न्याय का मजाक उड़ाना होगा। गिरफ्तारी की ताकत का इस्तेमाल बहुत सोच-समझकर किया जाना चाहिए। CBI को निष्पक्ष दिखना चाहिए और हर संभव प्रयास किया जाना चाहिए ताकि गिरफ्तारी में मनमानी न हो। CBI को पिंजरे के तोते वाली छवि से बाहर आना चाहिए।
शराब नीति केस की वजह से जेल में बंद थे: केजरीवाल के खिलाफ ED और CBI ने केस दर्ज किया है। ED ने उन्हें 21 मार्च को अरेस्ट किया था। बाद में 26 जून को CBI ने उन्हें जेल से ही हिरासत में ले लिया था। ED मामले में उन्हें सुप्रीम कोर्ट से 12 जुलाई को जमानत मिली थी। लेकिन CBI केस में वे जेल में बंद थे।
पूरी खबर यहां पढ़ें…
2. कोलकाता रेप-मर्डर केस में जूनियर डॉक्टरों की राष्ट्रपति-PM को चिट्ठी, दखल की मांग की
कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर से हुए रेप-मर्डर के खिलाफ जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन 35वें दिन भी जारी रहा। डॉक्टरों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मामले में दखल देने की मांग की है। उन्होंने लेटर लिखकर कहा कि हम चाहते हैं कि ट्रेनी डॉक्टर को न्याय मिले। आपका दखल हमें अंधेरे से बाहर निकलने में मदद करेगा।
आरोपी संजय के नार्को टेस्ट की परमिशन नहीं मिली: जांच एजेंसी CBI को रेप-मर्डर के आरोपी संजय रॉय के नार्को टेस्ट की इजाजत नहीं मिली। इसके लिए एजेंसी ने कोलकाता की कोर्ट में पिटीशन दायर की थी। अफसर ने बताया कि जब जज ने संजय से नार्को टेस्ट के बारे में पूछा तो वह राजी नहीं हुआ।
CM ममता ने कहा था- मैं इस्तीफा देने को तैयार: ममता सरकार और डॉक्टरों के बीच 12 सितंबर को तीसरी बार चर्चा नहीं हो सकी। CM ममता ने सचिवालय नबन्ना में दो घंटे इंतजार किया, लेकिन डॉक्टर मीटिंग के लाइव टेलीकास्ट की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद ममता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मैं इस देश और दुनिया के लोगों से माफी मांगती हूं, जो उनका (डॉक्टरों) समर्थन कर रहे हैं, कृपया अपना समर्थन दें। मुझे समस्या नहीं है। अगर लोग चाहते हैं तो मैं इस्तीफा देने को तैयार हूं।
पूरी खबर यहां पढ़ें…
3. मंडी में मस्जिद की 2 अवैध मंजिल तोड़ने का आदेश, कोर्ट ने 30 दिन का समय दिया

हिमाचल के मंडी शहर स्थित एक मस्जिद की दो अवैध मंजिलें 30 दिन में गिरानी होंगी। नगर निगम आयुक्त एचएस राणा की कोर्ट ने यह फैसला सुनाया। तीस साल पुरानी 3 मंजिला यह मस्जिद शहर के जेल रोड पर है। मामले को लेकर कोर्ट में जब सुनवाई चल रही थी, तब हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया। उन्हें रोकने के लिए पुलिस वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। प्रदर्शनकारियों ने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया।
शिमला में मस्जिद को लेकर विवाद जारी: शिमला की पांच मंजिला संजौली मस्जिद को लेकर भी विवाद बना हुआ है। आरोप है कि मस्जिद की 3 मंजिल अवैध हैं। इसके खिलाफ यहां भी स्थानीय लोग पिछले 15 दिन से प्रदर्शन कर रहे हैं। नगर निगम 35 बार अवैध निर्माण तोड़ने का नोटिस दे चुका है।
पूरी खबर यहां पढ़ें…
4. ज्ञानवापी तहखाने की छत पर नमाज होती रहेगी, हिंदू पक्ष ने इसे रोकने की मांग की थी
वाराणसी के ज्ञानवापी के व्यास तहखाने की छत पर नमाजियों की एंट्री पर रोक नहीं लगेगी। हिंदू संगठन ने उनकी एंट्री पर रोक लगाने के लिए जिला कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया। कोर्ट ने तहखाने की मरम्मत कराने का आदेश देने से भी इनकार कर दिया। हालांकि, व्यास तहखाने में चल रही पूजा जारी रहेगी। अब हिंदू पक्ष मरम्मत की मांग को लेकर जिला कोर्ट में अपील करेगा।
हिंदू पक्ष की दलील: हिंदू पक्ष ने याचिका में मांग की थी कि व्यास तहखाना बहुत पुराना है। छत कमजोर है और इससे पानी टपकता है। तहखाने के पिलर भी कमजोर हैं। नमाजियों के इकट्ठा होने से छत को नुकसान हो रहा है। ऐसे में तहखाने की मरम्मत कराई जाए। साथ ही नमाजियों को व्यास तहखाने की छत पर जाने से रोका जाए।
पूरी खबर यहां पढ़ें…
5. कश्मीर के किश्तवाड़ में एनकाउंटर, सेना के 2 जवान शहीद, 2 और जवान घायल, सुरक्षाबलों ने जैश के तीन आतंकियों को घेरा

जम्मू कश्मीर में चुनाव के चलते सुरक्षाबलों को अलर्ट पर रखा गया है।
जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद हो गए। दो अन्य घायल भी हैं। यहां तीन आतंकियों को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है। मुठभेड़ अभी चल रही है। इलाके में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया। तभी मुठभेड़ हुई।
दो दिन पहले दो आतंकी मारे गए: उधमपुर में दो दिन पहले सुरक्षाबलों से एनकाउंटर में 2 आतंकी मारे गए थे। दरअसल, 18 सितंबर को जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव की पहले फेज की वोटिंग होनी है। इससे सात दिन पहले उधमपर में एनकाउंटर और सीजफायर का उल्लघंन हुआ है। लिहाजा सुरक्षाबलों को अलर्ट पर रखा गया है।
पूरी खबर यहां पढ़ें…
6. विनेश फोगाट मामले में पूर्व सॉलिसिटर जनरल साल्वे बोले- हम CAS के फैसले को स्विस कोर्ट में चुनौती देना चाहते थे
रेसलर विनेश फोगाट के पेरिस ओलिंपिक में भारतीय दल के कोई मदद न करने के आरोप पर देश के पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे मीडिया के सामने आए हैं। एक न्यूज चैनल से बातचीत करते हुए साल्वे ने कहा कि खेल कोर्ट (CAS) के फैसले को वह स्विस कोर्ट में चैलेंज करना चाहते थे। लेकिन इस बारे में विनेश ने अपने वकीलों के जरिए आगे कोई कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। साल्वे ने खेल कोर्ट में सिल्वर मेडल के लिए विनेश के पक्ष में पैरवी की थी। साल्वे का बयान अहम क्यों है: कुछ दिन पहले विनेश फोगाट ने एक इंटरव्यू में कहा था कि पेरिस ओलिंपिक में डिस्क्वालिफाई होने के बाद उन्हें कोई मदद नहीं मिली। खेल कोर्ट में भी उन्होंने खुद ही केस किया था। भारतीय दल ने तो उन्हें इसके बारे में बताया तक नहीं था। दरअसल, विनेश फोगाट ओलिंपिक में 100 ग्राम बढ़े वजन की वजह से फाइनल मुकाबले से बाहर हो गई थी। इसके बाद उन्हें बिना मेडल लौटना पड़ा।
पूरी खबर यहां पढ़ें…
7. सोना एक दिन में 1,243 रुपए महंगा हुआ, ₹73,044 प्रति दस ग्राम पर पहुंचा

सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। शुक्रवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,243 रुपए बढ़कर 73,044 रुपए पर आ गया। गुरुवार को इसके दाम 71,801 रुपए प्रति दस ग्राम थे। वहीं, एक किलो चांदी 2,912 रुपए बढ़कर 86,100 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले गुरुवार को चांदी 83,188 रुपए प्रति किलो पर थी। इस साल सोने के दाम 9,692 रुपए बढ़ चुके। वहीं, चांदी की कीमत में 12, 705 की बढ़ोतरी आई है।
2023 में 8 हजार रुपए से ज्यादा महंगा हुआ था सोना: साल 2023 की शुरुआत में सोना 54,867 रुपए प्रति ग्राम पर था जो 31 दिसंबर को 63,246 रुपए प्रति ग्राम पर पहुंच गया था। यानी साल 2023 में इसकी कीमत में 8,379 रुपए (16%) की तेजी आई। वहीं चांदी भी 68,092 रुपए से बढ़कर 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी।
पूरी खबर यहां पढ़ें…
आज का कार्टून By मंसूर नकवी…
कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…
- नेशनल: अयोध्या राम मंदिर का शिखर 120 दिन में तैयार होगा: अगले 6 महीने में बन जाएगा राम मंदिर; जयपुर में तैयार हुईं सप्त मंदिर की मूर्तियां (पढ़ें पूरी खबर)
- नेशनल: मणिपुर के 5 जिलों में ब्रॉडबैंड इंटरनेट से बैन हटा: मोबाइल इंटरनेट पर 15 सितंबर तक प्रतिबंध; छात्रों के प्रदर्शन के बाद सरकार का फैसला (पढ़ें पूरी खबर)
- नेशनल: दिल्ली के पॉश इलाके में जिम मालिक की हत्या: शूटर ने सड़क किनारे 6-8 गोलियां मारीं; लॉरेंस गैंग के रोहित गोदारा ने जिम्मेदारी ली (पढ़ें पूरी खबर)
- बिजनेस: हिंडनबर्ग का आरोप-स्विस बैंकों में अडाणी के ₹2600 करोड़ फ्रीज: अडाणी ग्रुप बोला- सारे दावे झूठे, यह हमारी मार्केट वैल्यू गिराने की कोशिश (पढ़ें पूरी खबर)
- स्पोर्ट्स: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेश टीम घोषित: प्रदर्शनकारी छात्र की हत्या के आरोपी ऑलराउंडर शाकिब को मौका; पहला मुकाबला 19 से (पढ़ें पूरी खबर)
- इंटरनेशनल: जयशंकर बोले-1984 में हाईजैक हुए प्लेन में मेरे पिता थे: मैं हाईजैकर्स से डील कर रहा था, मां से कहा अभी घर नहीं आउंगा (पढ़ें पूरी खबर)
- इंटरनेशनल: चीन ने रिटायरमेंट एज बढ़ाई, घटती जनसंख्या के चलते फैसला: पुरुष 63 और महिलाएं 58 की उम्र तक काम करेंगी; 2025 से नियम लागू (पढ़ें पूरी खबर)
- इंटरनेशनल: रूस में दागी जा सकती हैं NATO देशों की मिसाइलें: अमेरिका में बाइडेन-ब्रिटिश PM के बीच बैठक; पुतिन बोले- हम जवाब देने को तैयार (पढ़ें पूरी खबर)

अब खबर हटके…
14वीं सदी की बाइबिल की 57 करोड़ रुपए में नीलामी

14वीं सदी की यह दुर्लभ बाइबल 800 पन्नों की है।
स्पेन में 14वीं सदी की एक दुर्लभ बाइबल की नीलामी 57 करोड़ रुपए में हुई है। इस बाइबल के सुनहरे और रंगीन पन्नों में यहूदी, ईसाई और इस्लामी कलात्मक परंपराओं को बताया गया है। इसे न्यूयॉर्क स्थित सोथबी नीलामी घर में बेचा गया। इसी साल अप्रैल में दुनिया की सबसे पुरानी किताबों में से एक क्रॉस्बी-शोयेन कोडेक्स की 32 करोड़ रुपए में नीलामी हुई थी।
भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…



इन इवेंट्स के बार में विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…


आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





