The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: केंद्र बोला- टीम इंडिया पाकिस्तान नहीं जाएगी; ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र तो सोशल मीडिया नहीं चला सकेंगे
[ad_1]
1 दिन पहलेलेखक: शुभेंदु प्रताप भूमंडल, न्यूज ब्रीफ एडिटर
- कॉपी लिंक
नमस्कार,
कल की बड़ी खबर पाकिस्तान में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी की रही, केंद्र सरकार ने साफ कहा है कि भारतीय टीम किसी भी हाल में पाकिस्तान नहीं जाएगी। एक खबर ऑस्ट्रेलिया के उस कानून की रही, जिसके तहत 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी गई है।
लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा दौरे पर जाएंगे। भुवनेश्वर के BJP दफ्तर में मीटिंग करेंगे।
- दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मीटिंग होगी। झारखंड, महाराष्ट्र और हरियाणा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा होगी।
अब कल की बड़ी खबरें…
1. पाकिस्तान नहीं जाएगी टीम इंडिया, सरकार ने BCCI से कहा- ICC की मीटिंग में अपनी बात रखें

तस्वीरें BCCI सचिव जय शाह और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी की हैं।
केंद्र सरकार ने BCCI से साफ कह दिया है कि चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया पाकिस्तान नहीं जाएगी। BCCI सूत्र के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अगर हाइब्रिड मॉडल के लिए नहीं माना तो भारत टूर्नामेंट नहीं खेलेगा। ICC ने आज मीटिंग बुलाई है, जिसमें वेन्यू को लेकर फाइनल फैसला लिया जाएगा। सरकार ने BCCI से कहा है कि वह मजबूती से अपना पक्ष रखे। चैंपियंस ट्रॉफी अगले साल फरवरी में शुरू होगी।
PCB नहीं माना तो भारत टूर्नामेंट के लिए तैयार: भारत सरकार ने कहा है कि अगर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने चैंपियंस ट्रॉफी करवाने से मना किया तो भारत इसकी मेजबानी करेगा। अगर ICC ने भारत को मेजबानी सौंपी तो सरकार की ओर से पूरा सपोर्ट मिलेगा। इतना ही नहीं, चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए भारत आने वाली टीमों के प्लेयर्स को वीजा मिलने में भी दिक्कत नहीं आएगी।
16 साल से पाकिस्तान नहीं गई टीम इंडिया: टीम इंडिया ने 2007 के बाद से पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है। 2008 में मुंबई पर आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान में क्रिकेट खेलने से मना कर दिया। तब से दोनों टीमें ICC और ACC के टूर्नामेंट में ही खेलती हैं। 2013 के बाद से दोनों टीमें 13 वनडे और 8 टी-20 मैच न्यूट्रल वेन्यू पर खेल चुकी हैं। हालांकि पाकिस्तान की टीम पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत आई थी। पूरी खबर यहां पढ़ें…
2. प्रियंका ने लोकसभा में सांसद पद की शपथ ली; लोकसभा और राज्यसभा में अडाणी मुद्दे पर हंगामा

प्रियंका गांधी ने हिंदी में सांसद पद की शपथ ली। वे केरल की प्रसिद्ध ‘कसावु’ साड़ी पहनकर पहुंची थीं। इस पर गोल्डन बॉर्डर होता है, जिसे असली सोने के धागे से तैयार किया जाता है।
संसद के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन प्रियंका गांधी ने लोकसभा में सांसद पद की शपथ ली। प्रियंका के साथ मां सोनिया और राहुल गांधी भी संसद पहुंचे। लोकसभा और राज्यसभा में अडाणी मुद्दे पर हंगामा हुआ। दोनों सदनों की कार्यवाही पहले दोपहर 12 बजे तक, फिर पूरे दिन के स्थगित कर दी गई।
अब गांधी परिवार में 3 सांसद: संसद में पहली बार गांधी परिवार के 3 सदस्य हैं। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल यूपी के रायबरेली से और प्रियंका केरल के वायनाड से सांसद हैं। जबकि सोनिया राजस्थान से राज्यसभा सदस्य हैं। प्रियंका ने वायनाड लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में 4 लाख 10 हजार वोटों से जीत दर्ज की थी। वह पहली बार सांसद चुनी गई हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…
3. हेमंत सोरेन झारखंड के CM बने; मंच पर राहुल, केजरीवाल समेत विपक्ष के नेता मौजूद रहे

JMM लीडर हेमंत सोरेन को गवर्नर संतोष गंगवार ने झारखंड के CM पद की शपथ दिलाई। वे चौथी बार मुख्यमंत्री बने हैं। मंत्रिमंडल विस्तार बाद में होगा। समारोह में राहुल गांधी, प. बंगाल की CM ममता बनर्जी, सपा चीफ अखिलेश यादव, RJD नेता तेजस्वी यादव समेत INDIA ब्लॉक के कई लीडर्स मौजूद रहे।
इससे पहले 3 बार कब शपथ ली: हेमंत जुलाई 2013 में पहली बार CM बने थे। दिसंबर 2014 तक पद पर रहे। 2019 में JMM, कांग्रेस और राजद ने मिलकर 47 सीटें हासिल कीं और हेमंत CM बने। 31 जनवरी 2024 को जमीन घोटाले में गिरफ्तारी हुए। उनकी जगह 2 फरवरी को JMM के चंपाई सोरेन को CM बनाया गया। 5 महीने बाद हेमंत को जमानत मिली। 3 जुलाई को चंपाई ने इस्तीफा दिया। 4 जुलाई को हेमंत ने तीसरी बार CM पद की शपथ ली थी। पूरी खबर यहां पढ़ें…
4. PM मोदी को जान से मारने की धमकी; महिला हिरासत में, मानसिक रूप से अस्वस्थ निकली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी दी गई। 34 साल की महिला ने मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर धमकी दी थी। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में पता चला कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ है। उसने शरारत में फोन किया था।
मोदी को 6 साल में तीन धमकियां मिलीं: 2023 में हरियाणा के एक शख्स ने वीडियो वायरल करते हुए मोदी को गोली मारने की धमकी दी थी। 2022 में जेवियर नाम के एक शख्स ने केरल भाजपा अध्यक्ष के. सुरेंद्रन को भेजे खत में मोदी को जान से मारने की धमकी दी थी। इससे पहले 2018 में महाराष्ट्र के मोहम्मद अलाउद्दीन खान नाम के शख्स ने फेसबुक पेज पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी दी थी। पूरी खबर यहां पढ़ें…
5. आर्मी चीफ बोले-सेना में कुकी-मैतेई साथ काम करते हैं, मणिपुर में शांति बहाली में बड़ा रोल

पुणे की सावित्रीबाई फुले यूनिवर्सिटी में डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस और स्ट्रैटजिक स्टडीज के कार्यक्रम में लेक्चर देते आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी।
मणिपुर हिंसा के बीच आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा है कि सेना कुकी और मैतेई समाज के लोगों को एकजुट करने का काम कर रही है। जनरल द्विवेदी ने कहा, ‘रिटायर्ड जवान कुकी-मैतेई के बीच शांति स्थापित करने के लिए काम कर रहे हैं।’ दरअसल, मणिपुर में कई बार शांति बहाली के लिए कुकी और मैतेई समाज के एक्स-सर्विसमेन की रैलियां हुई हैं।
13 दिन बाद जिरीबाम में खुलेंगे स्कूल: हिंसा के 13 बाद आज से इंफाल वैली में 16 दिन से बंद स्कूल-कॉलेज फिर से खुल जाएंगे। दरअसल, जिरीबाम में 16 नवंबर को 3 बच्चों और 3 महिलाओं का शव मिलने के बाद इंफाल वैली के जिलों के स्कूल बंद कर दिए गए थे। पूरी खबर यहां पढ़ें…
6. ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम्र उम्र के लिए सोशल मीडिया बैन, ऐसा करने वाला पहला देश ऑस्ट्रेलियाई संसद ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाने वाला बिल पास किया है। अब बच्चे फेसबुक-इंस्टाग्राम, टिकटॉक और एक्स जैसे प्लेटफॉर्म्स पर अकाउंट नहीं बना पाएंगे। अगर बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पाए गए तो कंपनियों पर करीब 278 करोड़ रुपए तक जुर्माना लग सकता है। ऑस्ट्रेलिया ऐसा कानून बनाने वाला पहला देश है।
मेटा ने विरोध किया: फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा ने कहा कि यह फैसला जल्दबाजी में लिया गया है। यह बिल 27 नवंबर को संसद के निचले सदन और 28 नवंबर को ऊपरी सदन से पास हुआ। यह जल्द ही कानून बन जाएगा। एज लिमिट कैसे लागू होगी, ये तय करने के लिए प्लेटफॉर्म्स को एक साल का समय दिया गया है।
7. बांग्लादेश इस्कॉन ने चिन्मय प्रभु को सभी पदों से हटाया, इस्कॉन पर बैन लगाने से कोर्ट का इनकार

चिन्मय प्रभु को देशद्रोह और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में 25 नवंबर को अरेस्ट किया गया था। वे बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा के मामलों को प्रमुखता से उठा रहे थे। (फाइल)
बांग्लादेश इस्कॉन ने चिन्मय प्रभु को सभी पदों से हटा दिया। संगठन के जनरल सेक्रेटरी चारू चंद्र दास ब्रह्मचारी ने अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी गतिविधियों का इस्कॉन से कोई ताल्लुक नहीं है। इससे पहले दोपहर में ढाका हाईकोर्ट ने इस्कॉन पर बैन लगाने की मांग को खारिज कर दिया।
बांग्लादेश इस्कॉन मामले पर मोदी-जयशंकर की मुलाकात: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बांग्लादेश में इस्कॉन मामले को लेकर PM मोदी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से बातचीत की है। विदेश मंत्री ने उन्हें वहां के हालात की जानकारी दी। बांग्लादेश की पूर्व PM शेख हसीना ने चिन्मय की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए अंतरिम सरकार से उन्हें तुरंत रिहा करने के लिए कहा है। पूरी खबर यहां पढ़ें…
आज का कार्टून By मंसूर नकवी…

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…
- नेशनल: सुप्रीम कोर्ट बोला-दिल्ली में 2 दिसंबर तक लागू रहेगा GRAP-4: स्कूलों को नियमों में छूट रहेगी; प्रतिबंध लागू करवाने में चूके अधिकारियों पर कार्रवाई हो (पढ़ें पूरी खबर)
- डिफेंस: इंडियन नेवी ने K-4 बैलिस्टिक मिसाइल की सफल टेस्टिंग की: 3,500 किलोमीटर रेंज, INS अरिघात से लॉन्चिंग; यह भारत की दूसरी न्यूक्लियर सबमरीन (पढ़ें पूरी खबर)
- नेशनल: सुप्रीम कोर्ट ने यासीन मलिक को नोटिस भेजा: केस जम्मू से नई दिल्ली ट्रांसफर करने से जुड़ा; सरकार बोली- फिजिकल पेशी की जरूरत नहीं (पढ़ें पूरी खबर)
- नेशनल: संभल हिंसा की SIT जांच के लिए हाईकोर्ट में याचिका: सपा सांसद रामगोपाल बोले- छोटे-छोटे जज देश में आग लगवाना चाहते हैं; हिंसा से जुड़ा AUDIO सामने आया (पढ़ें पूरी खबर)
- नेशनल: दिल्ली के प्रशांत विहार में धमाका, एक शख्स घायल: फोरेंसिक-NSG की टीम पहुंची; मौके पर सफेद पाउडर जैसी चीज मिली (पढ़ें पूरी खबर)
- इंटरनेशनल: रूस ने यूक्रेन पर 188 मिसाइलें-ड्रोन दागे: दावा- एनर्जी ठिकानों को निशाना बनाया, 10 लाख लोग बिना बिजली 0 डिग्री तापमान में रहने को मजबूर (पढ़ें पूरी खबर)
- स्पोर्ट्स: पहले टेस्ट में श्रीलंका 42 रन पर ऑलआउट: 5 बैटर जीरो पर आउट; साउथ अफ्रीका से मार्को यानसन ने 7 विकेट लिए (पढ़ें पूरी खबर)
- इंटरनेशनल: सीरिया में विद्रोही गुट का मिलिट्री बेस पर कब्जा: हथियार और वाहन छीने, 89 लोगों की मौत; अलकायदा के फिर हावी होने का डर (पढ़ें पूरी खबर)

अब खबर हटके…
जेल से छूटा कैदी, खुशी के मारे करने लगा ब्रेक डांस

यूपी के कन्नौज में संविधान दिवस के मौके पर एक कैदी को रिहा किया गया। खुशी के मारे वह जेल गेट पर ही ब्रेक डांस करने लगा। शिवा नाम के कैदी को नशीले पदार्थ बेचने के आरोप में 1 साल की सजा हुई थी। वह 9 महीने की सजा काटकर जेल से निकला।
भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…




इन करेंट अफेयर्स के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

मेष राशि के नौकरीपेशा लोगों के भाग्योदय के योग हैं। वृष राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, जानिए आज का राशिफल
आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





