मैच से पहले कोहली-जडेजा ने बुमराह की मिमिक्री की: जायसवाल ने जाकिर का कैच पकड़ा, पंत के कहने पर रोहित ने रिव्यू लिया; मोमेंट्स&रिकॉर्ड्स

मैच से पहले कोहली-जडेजा ने बुमराह की मिमिक्री की:  जायसवाल ने जाकिर का कैच पकड़ा, पंत के कहने पर रोहित ने रिव्यू लिया; मोमेंट्स&रिकॉर्ड्स

[ad_1]

स्पोर्ट्स डेस्क4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भारत और बांग्लादेश के बीच कानपुर में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन बारिश की वजह से मात्र 35 ओवर का खेल हो पाया। बारिश न रुकने की वजह से अंपायर्स ने जल्दी स्टंप्स कर दिया। बांग्लादेश ने 3 विकेट खोकर 107 रन बना लिए हैं।

दिन का खेल शुरू होने से पहले जसप्रीत बुमराह के सामने विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ने उनकी मिमिक्री की। यशस्वी जायसवाल ने बांग्लादेशी ओपनर जाकिर हसन का डाइविंग कैच पकड़ा। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने विकेटकीपर ऋषभ पंत के कहने पर रिव्यू लिया।

कानपुर टेस्ट में पहले दिन के मोमेंट्स और रिकॉर्ड्स…

1. मैच से पहले जडेजा-कोहली ने की बुमराह की एक्टिंग

जसप्रीत बुमराह के सामने कोहली और जडेजा ने उनकी मिमिक्री की।

जसप्रीत बुमराह के सामने कोहली और जडेजा ने उनकी मिमिक्री की।

बारिश की वजह से मैच देरी से शुरू हुआ। इसी बीच टीम मीटिंग से पहले विराट कोहली और रवींद्र जडेजा बुमराह के सामने ही उनके बॉलिंग एक्शन की कॉपी करने लगे। यहां विराट कोहली उनका रन-अप बताते भी दिखे।

2. यशस्वी जायसवाल ने पकड़ा डाइविंग कैच

जायसवाल ने आगे की तरफ डाइव लगाकर शानदार कैच पकड़ा।

जायसवाल ने आगे की तरफ डाइव लगाकर शानदार कैच पकड़ा।

नौवें ओवर में बांग्लादेश ने पहला विकेट गंवा दिया। आकाश दीप ने जाकिर हसन को यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराया। हसन गुड लेंथ की बॉल को रोकना चाहते थे, लेकिन स्विंग के कारण बॉल एज लेकर गली में जायसवाल के पास चली गई। जायसवाल ने आगे की तरफ डाइव करते हुए शानदार कैच पकड़ा।

3. LBW की अपील, अंपायर ने नकारा; DRS पर आउट

रोहित शर्मा के DRS पर भारत को विकेट मिला।

रोहित शर्मा के DRS पर भारत को विकेट मिला।

बांग्लादेश ने 29 रन पर दूसरा विकेट गंवाया। शादमान इस्लाम 24 रन बनाकर LBW आउट हुए। 13वें ओवर में आकाशदीप की पहली बॉल शादमान के पैड पर लगी। वे ऑफ स्टंप के बाहर से अंदर आती बॉल को लेग पर खेलना चाहते थे, लेकिन चूक गए। फील्ड अंपायर के अपील नकारने पर रोहित शर्मा ने DRS लिया और रिप्ले देखने के बाद थर्ड अंपायर ने फैसला पलट दिया।

​​​​​​4. भारत ने रिव्यू गंवाया

पंत के कहने पर रोहित ने रिव्यू लिया।

पंत के कहने पर रोहित ने रिव्यू लिया।

बांग्लादेशी पारी के 14वें ओवर में भारत ने DRS गंवा दिया। यहां सिराज की गुड लेंथ बॉल कप्तान शांतो के पैड पर लगी। शांतो बॉल को लेग साइड पर फ्लिक करना चाहते थे। सिराज ने जोरदार अपील की। अंपायर ने नॉटआउट दिया। भारतीय कप्तान रोहित DRS लेने को तैयार नहीं थे, लेकिन विकेटकीपर पंत ने उन्हें कन्वेंस किया। रिप्ले देखने के बाद पता चला की बॉल आउटसाइड लेग पिच हुई थी। अंपायर के नॉटआउट का फैसला बरकरार रहा और भारत ने अपना एक DRS गंवा दिया।

5. बारिश की वजह से पहले दिन स्टंप्स जल्दी

बारिश की वजह से 2 बार खेल रुका।

बारिश की वजह से 2 बार खेल रुका।

दूसरे टेस्ट के पहले से कानपुर में लगातार बारिश हो रही थी, जिस वजह से मौसम विभाग ने भी बारिश का हाई अलर्ट बताया था। शुक्रवार को मैच देरी से शुरू हुआ। 9:30 शुरू होने वाले मैच में एक घंटा की देरी हुई। इसके बाद लंच के समय पर भी तेज बारिश हुई। जिसके बाद गेम शुरू किया गया। लेकिन 35वें ओवर के बाद ही फिर से बारिश आ गई। जिससे मैच को वहीं रोकना पड़ा। इसके एक घंटे करीब दोपहर 3 बजे अम्पायर्स ने पहले दिन का स्टंप्स कर दिया।

अब रिकॉर्ड्स…

1. एशिया में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट एशिया में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने के मामले में रविचंद्रन अश्विन ने अनिल कुंबले को पीछे कर दिया है। उनके अब 420 विकेट हो गए हैं। उन्होंने आज बांग्लादेशी कप्तान नजमुल हुसैन शांतो को LBW आउट किया। पहले नंबर पर 612 विकेट के साथ मुथैया मुरलीधरन हैं। दूसरे पर अश्विन जबकि तीसरे पर 419 विकेट के साथ अनिल कुंबले हैं।

2. टेस्ट में बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा बॉल खेलने के बाद शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज बांग्लादेश के ओपनर जाकिर हसन शुक्रवार को 24 बॉल खेलने के बाद बिना कोई रन बनाए आउट हो गए। पहले नंबर पर मंजूरल इस्लाम हैं, जिन्होंने 2002 में 41 बॉल खेलने के बाद कोई रन नहीं बनाया था।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]