The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
‘मैं रातों-रात पतली हो जाती But… ऐश्वर्या राय बच्चन ने प्रेग्नेंसी के बाद क्यों नहीं घटाया वजन?
[ad_1]
ऐश्वर्या राय बच्चन अपने गर्भावस्था के वजन पर: ‘अरे अब तो तुम्हारा बच्चा साल भर का हो गया है, अभी तक तुम्हारा वजन कम नहीं हुआ…’ प्रेग्नेंसी के बाद वजन कम करना हर महिला के लिए उतना आसान नहीं होता. कई बार ये Pregnancy Weight एक ऐसी परेशानी बन जाता है, जिसके चलते महिलाएं डिप्रेशन तक में चली जाती हैं. बच्चा पैदा होने के बाद फिर से अपना पुराना शरीर पाना जैसे कई महिलाओं का सपना होता है, लेकिन ऐसा हो नहीं पाता. प्रेग्नेंसी के बाद वजन कम करने का प्रेशर जितना आसपास के लोगों से मिलता है, उससे कहीं ज्यादा ये प्रेशर सोशल मीडिया पर नजर आता है. जहां कई ऐसे अकाउंट हैं, जिनपर आपको ‘सुपरफिट मम्मियां’ नजर आती हैं. सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा, आलिया भट्ट जैसी एक्ट्रेसेस का महीनों में गायब हुआ प्रेग्नेंसी वेट भी कई महिलाओं को हैरान करता है. लेकिन इसके उलट मिस वर्ल्ड रह चुकीं बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन जब बेटी अराध्या के जन्म के कई महीनों बाद भी पतली नहीं हुईं तो उन्हें काफी कुछ झेलना पड़ा था.
‘सुंदर दिखना तो उनका काम है…’
अराध्या के जन्म के बाद जब ऐश्वर्या कान्स फिल्म फेस्टिवल में रेड कारपेट पर बढ़े हुए वजन के साथ दिखीं तो एक इंटनेशनल अखबार की हेडलाइन थी, ‘It is her DUTY to look good and FIT’ (ये उनका काम है कि वो देखने में सुंदर और फिट नजर आएं’). लेकिन इस सारे प्रेशर से दूर ऐश्वर्या ने अपनी जर्नी खुद चुनी. अक्टूबर 2012 में AljaZeera को दिए अपने एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने इसपर खुलकर बात की कि आखिर उन्होंने प्रेग्नेंसी के बाद तुरंत अपना वजन क्यों नहीं घटाया. इंटरव्यू लेने वाले फेमस जर्नलिस्ट डेविड फॉरेस्ट ने ऐश्वर्या से पूछा कि आपके वजन को लेकर इतनी हेडलाइनें बन रही हैं, ये सब क्यों है?’ इस पर ऐश्वर्या ने हंसते हुए कहा, ‘मैं भी नहीं समझ पा रही कि इसके बारे में इतनी बातें क्यों हो रही हैं? क्योंकि मुझे तो लगता है कि इसके बारे में बात भी नहीं होनी चाहिए क्योंकि ये इतना जरूरी नहीं है.’
पति अभिषेक बच्चन और बेटी अराध्या के साथ ऐश्वर्या राय.
मेरा शरीर जो भी था, सब नेचुरल था: ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या अपने प्रेग्नेंसी वेट पर बात करते हुए कहती हैं, ‘मेरे केस में बात करें तो ये सब नॉर्मल था. मेरे शरीर ने नेचुरली ये आकार लिया था अब चाहे वजन बढ़ना हो या शरीर में वॉटर रिटेंशन हो, जो भी था सब नेचुरल था. मैं अपने शरीर में पूरी तरह कंफर्टेबल थी और इसलिए जो मैं थी मैं वो रही. जब मुझे मेरे बच्चे से थोड़ा समय मिला, मैं घर से बाहर आई. मुझे नहीं लगता था ये इतनी बड़ी बात है (वजन) इसलिए मैंने इसे कभी छिपाया नहीं या इसके बारे में कभी कुछ किया नहीं. आज के जमाने में सबकुछ हो जाता है. साइंस ने इतनी अद्वितीय प्रगति कर ली है जो हम जानते हैं और अगर मैं इसे रातों-रात घटना चाहती तो भी कर सकती थी. लेकिन मैंने उसे नहीं चुना और ये बात सबके सामने है. क्योंकि मुझे मेरे वजन से कोई दिक्कत नहीं थी. क्योंकि मैं अपनी बच्ची के साथ असली जिंदगी जीने में लगी थी.’
ऐश्वर्या राय इन दिनों अपनी बेटी अराध्या के साथ रह रही हैं. तस्वीर में वह अपनी मां के साथ दिख रही हैं. (फोटो साभार: Instagram@aishwaryaraibachchan_arb)
ऐश्वर्या आगे कहती हैं, ‘मुझे इससे बस यही सीखने को मिला कि बहुत सी औरतों ने मुझे आकर कहा कि शुक्रिया, आपकी वजह से हमें अपने शरीर में कंफर्टेबल होने की प्रेरणा मिली. क्योंकि इस फेज में हमेशा ये कहा जाता था कि आपको अपने शरीर पर काम करना चाहिए, इस वजन के साथ लोगों के सामने नहीं आना चाहिए. हालांकि ये मेरा कोई मिशन नहीं था कि मुझे कोई झंडा उठाना है, बस मैं रीयल रहना चाह रही थी.’
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया






