मिर्च हो हरी, टमाटर कुछ पीले, लाल…पत्नी ने पति को दी सब्जी खरीदने की मजेदार इंस्ट्रक्शन लिस्ट, वायरल पोस्ट देख होंगे हैरान

मिर्च हो हरी, टमाटर कुछ पीले, लाल…पत्नी ने पति को दी सब्जी खरीदने की मजेदार इंस्ट्रक्शन लिस्ट, वायरल पोस्ट देख होंगे हैरान

[ad_1]

सब्जी गाइड वायरल पोस्ट: हर घर में डेली दूध-सब्जी लाई जाती है. कुछ लोग सप्ताह भर की सब्जी एक बार में ही खरीद कर रख लेते हैं. अक्सर सब्जी-भाजी लाने के लिए पत्नियां अपने पतियों को मार्केट भेजती हैं, लेकिन कुछ हस्बेंड ऐसे होते हैं, जो बिना देख पुरानी, खराब सब्जी उठा कर ले आते हैं. ना मोल-भाव करते हैं और ना ही दाम पूछते हैं. ऐसे में बीवियां अपने पतियों के साथ खुद साथ जाती हैं सामान लाने या फिर पतियों को राशन, सब्जी खरीदने के सही तरीके, इंस्ट्रक्शन्स देती हैं.

ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें रिटायर्ड IFS ऑफिसर पति को उनकी पत्नी ने सब्जी खरीदने का सही तरीका बताया. इसके लिए वाइफ ने सब्जी की लंबी चौड़ी गाइड लिस्ट तैयार कर दी. देखते ही देखते सोशल मीडिया X पर ये पोस्ट वायरल हो गया. लिस्ट में ऑफिसर की पत्नी ने सब्जियों के नाम और उसे खरीदने के इंस्ट्रक्शन्स भी लिख डाले. ये लिस्ट बहुत ही मजेदार है.

रिटायर्ड आईएफएस ऑफिसर मोहन परगैन (Mohan Pargaien) ने इस सब्जी की अनोखी लिस्ट को सोशल मीडिया X पर शेयर किया था. ये पोस्ट तेजी से वायरल हो गई. लोग इस पर जमकर तरह-तरह के कमेंट्स भी करने लगे. मोहन परगैन ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, मार्केट से सब्जी लाने के लिए जा रहा था, तो मेरी पत्नी ने मुझे सब्जी खरीदने की ये गाइड लिस्ट दी और इसे इस्तेमाल करने के लिए कहा.

लिस्ट में लिख डाली सब्जियों की क्वालिटी
सब्जी कैसी हो, कितनी मात्रा में हो ये सभी चीजें इस लिस्ट में बेहद ही मजेदार और डीटेल तरीके में लिखा है. सब्जियों के नाम के सामने उसकी इमेज भी बनाई है. प्रत्येक सब्जियों के सामने प्रॉपर निर्देश दिया है. रिटायर्ड ऑफिसर पति ने इस लिस्ट को सोशल मीडिया पर शेयर किया है, ताकि अन्य पति भी सब्जी खरीदने का ये सही तरीका सीख-जान लें.

कैसी होनी चाहिए सब्जी
टोमैटो
-कुछ पीले, कुछ लाल
-बिना छेद वाले, ढीले ढाले न हों
-1.5 किलो

प्याज
-साइज छोटा
-आकार गोल
-1.5 किलो

मेथी
-कम हाइट वाली
-पत्तियां हरी
-1 बंडल

आलू
– मीडियम साइज
-नो आइज या ग्रीन कलर
-1 किलो

सबसे मजेदार बात तो ये है कि पत्नी ने हरी मिर्च के बारे में लिखा है कि ये बिल्कुल हरी और सीधी होनी चाहिए. इमेज बनाने के पीछे बीवी का उद्देश्य ये है कि अगर पति पढ़कर ना समझ पाए तो कम से कम तस्वीर देखकर जान ले कौन सी सब्जी है. यदि आप भी खराब सब्जी खरीद लाते हैं और पत्नी की डांट सुनने से बचना चाहते हैं तो इस वेजिटेबल गाइड लिस्ट को सेव करके जरूर रख लें, ताकि किसी भी लड़ाई-झगड़े की संभावना ही ना बने.

यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स
इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने बेहद मजेदार कमेंट्स किए हैं. एक यूजर ने लिखा है कि वो पहले सेना में थीं क्या? दूसरे ने लिखा ऐसा लग रहा है जैसे कि कोई धार्मिक किताब हो, जिसे किसी स्कॉलर ने लिखी है. एक यूजर ने लिखा, अब मैं भी जान गई हूं कि सब्जीवाले से भाजी कैसे खरीदनी चाहिए. एक ने लिखा, ड्रॉइंग किल्ड इट.

इसे भी पढ़ें: सपने में नहीं देखा होगा ऐसा मिट्टी का घर, अंदर का नजारा देख उड़ जाएंगे होश, ठहरने के लिए जाना होगा ऋषिकेश से नजदीक इस जगह

टैग: पति और पत्नी, जीवन शैली, फोटो वायरल, सोशल मीडिया, सोशल मीडिया वायरल

[ad_2]