The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
माइकल जैक्सन से मिलता चाहते थे एआर रहमान: टीम ने हफ्तेभर बाद जवाब दिया, तो इनकार कर बोले- अब ऑस्कर जीतने के बाद ही उनसे मिलूंगा
[ad_1]
4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
ऑस्कर विनर सिंगर एआर रहमान ने हाल ही में बताया है कि उन्होंने माइकल जैक्सन से मिलने का ऑफर ठुकरा दिया था। पहले वो खुद माइकल से मिलना चाहते थे, लेकिन जब एक हफ्ते तक उनकी टीम ने जवाब नहीं दिया, तो नाराज होकर ए आर रहमान ने उनसे मिलने से इनकार कर दिया। हालांकि जब वो ऑस्कर जीते तो माइकल जैक्सन ने उन्हें अपने घर बुलाया था। एआर रहमान ने ये भी बताया है कि वो फिल्म एथिरन (रोबोट) में माइकल के साथ गाना गाने वाले थे, लेकिन उनकी मौत के चलते ऐसा नहीं हो सका।
हाल ही में फ्री मलेशिया टाइम्स के यूट्यूब चैनल पर एआर रहमान का एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें उन्होंने माइकल से मुलाकात करने और ऑस्कर जीतने पर बात की है। एआर रहमान ने कहा है, ‘साल 2009 की शुरुआत में मैं लॉस एंजिलिस, यूएसए में था। वहां मेरी मुलाकात माइकल जैक्सन के मैनेजर से हुई थी। मैंने उनसे पूछा कि क्या मैं माइकल जैक्सन से मिल सकता हूं। जवाब में उन्होंने कहा, हां, क्यों नहीं, हम ईमेल भेजेंगे। पहले हफ्ते में उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया। मैं बस शांत था, मैंने सोचा कोई बात नहीं।’
आगे एआर रहमान ने कहा, ‘उसके बाद नॉमिनेशन आ गए। मुझे ऑस्कर में नॉमिनेट किया गया था। इसके बाद मेरे पास ईमेल आया। उसमें लिखा गया था कि माइकल जैक्सन आपसे मिलना चाहते हैं। लेकिन मैंने कहा, अब मैं उनसे नहीं मिलना चाहता। तो मैंने कहा कि मैं ऑस्कर जीतता हूं तब ही उनसे मिलूंगा, वरना नहीं मिलूंगा। मुझे यकीन था कि मैं ही ऑस्कर जीतने वाला हूं।’

ए आर रहमान को स्लमडॉग मिलेनियर के गाने जय हो के लिए ऑस्कर मिला था।
ऑस्कर जीतने के बाद माइकल ने मिलने बुलाया था
एआर रहमान ने माइकल से मुलाकात पर कहा, ‘ऑस्कर जीतने के अगले दिन मैं उनसे मिलने गया। हम उनके लॉस एंजिलिस स्थित घर में मिले थे। मेरे ड्राइवर ने मुझे उनके घर तक छोड़ा था। शाम के करीब साढ़े 6 बजे थे, सूरज डूब रहा था और फिर किसी ने ग्लव्स पहने हुए दरवाजा खोला। मैं बहुत खुश था क्योंकि मैंने 2 ऑस्कर जीते थे। मैं सातवें आसमान में था। उनके साथ हुई मुलाकात अच्छी थी।’
माइकल जैक्सन से हुई मुलाकात पर ए आर रहमान ने बताया है कि उन्होंने गाने की तारीफ करते हुए म्यूजिक पर चर्चा की थी। माइकल जैक्सन ने उन्हें अपने बच्चों से भी मिलवाया था। माइकल ने उनसे कहा था कि वो जब भी डांस करते हैं तो दिल से करते हैं। फिर उन्होंने एआर रहमान को कुछ डांस मूव्स भी दिखाए थे। एआर रहमान की मानें तो ये उनके लिए कभी न भूलने वाली याद थी।
रोबोट के गाने में माइकल को साइन करना चाहते थे मेकर्स
एआर रहमान जब भारत लौटे तो वो उस समय फिल्म एथिरन (रोबोट) में काम कर रहे थे। उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर शंकर को माइकल जैक्सन से हुई मुलाकात का किस्सा बताया। इस पर शंकर ने उनसे कहा था कि तुम माइकल जैक्सन के साथ गाना क्यों नहीं गाते। इस पर एआर रहमान ने हैरानी के साथ शंकर से पूछा, माइकल जैक्सन तमिल गाना गाएंगे?
कुछ समय बाद ए आर रहमान ने माइकल जैक्सन को कॉल कर साथ गाने का ऑफर दिया। जवाब में माइकल ने हामी भरी थी, लेकिन अफसोस की गाना बनने से पहले ही 25 जून 2009 को उनका निधन हो गया।
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





