महाराष्ट्र के पालघर में नाबालिग से साथ रेप: 42 साल के आरोपी पर पॉक्सो के तहत केस दर्ज, आरोपी पीड़ित का पड़ोसी

महाराष्ट्र के पालघर में नाबालिग से साथ रेप:  42 साल के आरोपी पर पॉक्सो के तहत केस दर्ज, आरोपी पीड़ित का पड़ोसी

[ad_1]

  • हिंदी समाचार
  • राष्ट्रीय
  • Maharashtra 12 Year Old Girl Rape Case; Rama Ganpat Bhoir | Palghar News

मुंबई25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र के पालघर में शनिवार को 12 साल की नाबालिग के साथ रेप का मामला सामने आया है। मामले में 42 साल के आरोपी राम गणपत भोईर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, शनिवार दोपहर को बच्ची जब घर पर अकेली थी, तब पड़ोसी भोईर ने उसके घर जा कर कथित तौर पर उसके साथ रेप किया।

नाबालिग के शोर मचाने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। बच्ची ने जब घटना के बारे में अपने माता-पिता को बताया तो उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 (रेप) और प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेन्स (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

महाराष्ट्र में यौन उत्पीड़न के मामले…

25 अगस्त, धाराशिव

धाराशिव में 15 साल की नाबालिग से रेप हुआ। आरोपी विजय घाडगे (25) लड़की को पहले से जनता था। उसने उसे अपने घर पर बुलाया और दुष्कर्म किया। उसके दो दोस्तों ने भी लड़की का यौन शोषण किया। पुलिस ने रविवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। मामले में मुख्य आरोपी अभी भी फरार है।

24 अगस्त, पालघर

पालघर में ही एक निजी स्कूल की कैंटीन में काम करने वाले एक नाबालिग ने 7 साल की छात्रा का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर 16 साल के आरोपी को हिरासत में ले लिया और उसे रिमांड होम भेज दिया गया है।

23 अगस्त, पुणे

पुणे ग्रामीण में 13 वर्षीय बच्ची का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 42 साल के टीचर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी नाबालिग को व्हाट्सअप पर अश्लील मैसेज भेजा करता था और उसे गलत तरीके से छुआ था। पुलिस ने आरोपी टीचर पर बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम (POCSO) के तहत केस दर्ज कर लिया गया था।

12 अगस्त, ठाणे ​​​​​​​

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर में 3 और 4 साल की 2 बच्चियों से एक निजी स्कूल में यौन शोषण की घटना सामने आई। आदर्श स्कूल में 23 साल के स्वीपर अक्षय शिंदे ने दोनों बच्चियों का यौन शोषण किया। घटना 12 और 13 अगस्त की है। इसके बाद लोगों ने स्कूल में तोड़फोड़ की थी और बदलापुर स्टेशन पर ट्रेनें रोक दी थीं।

यह खबर भी पढ़ें…

कोलकाता रेप-मर्डर केस, आरोपी संजय का पॉलीग्राफ टेस्ट शुरू, CBI ने पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के घर छापा मारा

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और मर्डर के आरोपी संजय का पॉलीग्राफ टेस्ट किया जा रहा है। CBI और सेंट्रल फॉरेंसिक टीम के मेंबर्स रविवार (25 अगस्त) को प्रेसीडेंसी जेल पहुंचे, यहां संजय बंद है। मेंबर्स संजय से सवाल कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें

खबरें और भी हैं…

[ad_2]