The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
महाकुंभ- प्रयागराज में 24 फरवरी को बोर्ड एग्जाम नहीं: आज जेपी नड्डा आएंगे; वीकेंड पर फिर भीड़; लोगों को 10KM पैदल चलना पड़ रहा
[ad_1]
- कोई समाचार नहीं
- Mahakumbh
- Mahakumbh LIVE | Prayagraj Kumbh Mela Shahi Snan Photo Video Update; Naga Sadhu Yogi Adityanath Kumbh Traffic Railway Station
प्रयागराज9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
महाकुंभ का आज 41वां दिन है। मेला खत्म होने में 4 दिन और बचे हैं। सीएम योगी आज नौ घंटे महाकुंभ में रहेंगे। महाशिवरात्रि स्नान की तैयारियां देखेंगे। अरैल के त्रिवेणी गेस्ट हाउस में केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को रिसीव करेंगे। नड्डा संगम में स्नान करेंगे।
शनिवार सुबह 8 बजे तक 33.10 लाख श्रद्धालुओं ने संगम स्नान किया। अब तक करीब 59.64 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। आखिरी वीकेंड पर प्रयागराज में एंट्री पॉइंट से लेकर शहर के अंदर तक भीषण जाम लगा है। लोगों को 500 मीटर की दूरी तय करने में करीब दो से तीन घंटे का समय लग रहा है।

शुक्रवार को 1.28 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम स्नान किया था।
प्रयागराज पहुंचने वाली गाड़ियों को संगम से 10km पहले रोका जा रहा है। उसके बाद की दूरी लोगों को पैदल ही तय करनी पड़ रही है।
इस बीच शहर में जाम की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने फैसला लिया है कि 24 फरवरी को 10वीं-12वीं के बोर्ड एग्जाम नहीं कराए जाएंगे। इस दिन का एग्जाम 9 मार्च को कराया जाएगा।
भीड़ के चलते प्रयागराज में स्कूलों में 8वीं तक की कक्षाएं ऑनलाइन लगेंगी। प्रयागराज में रजिस्टर्ड (UP- 70) गाड़ियों को ही शहर में एंट्री दी जा रही है।
महाकुंभ के अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे दिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
45 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
प्रयागराज रेलवे स्टेशन से संगम जाने वालों की उमड़ी भीड़
02:34 पूर्वाह्न22 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
आज योगी 9 घंटे प्रयागराज में रहेंगे, महाशिवरात्रि की तैयारियां देखेंगे

महाकुंभ की तैयारियों के सिलसिले में योगी अक्टूबर से 16 फरवरी तक 16 बार प्रयागराज आ चुके हैं। आज उनका 17वां प्रयागराज दौरा है।
महाशिवरात्रि के मुख्य स्नान के साथ 26 फरवरी को महाकुंभ का समापन होगा। श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ेगी। ऐसे में लोगों की सुरक्षा और व्यवस्था की तैयारियां देखने आज CM योगी आएंगे। वे यहां दोपहर करीब 1 बजे पहुंचेंगे। रात 9 बजे प्रयागराज से रवाना होंगे। इसी बीच वे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे। कुंभ कॉन्क्लेव में शामिल होंगे। इसके बाद करीब 3 बजे वह जेपी नड्डा के साथ संगम में स्नान करेंगे। बड़े हनुमान मंदिर और अक्षयवट में दर्शन-पूजन करेंगे। फिर अरैल और वहां से बमरौली एयरपोर्ट जाएंगे। वहीं जेपी नड्डा को विदाई देंगे। रात करीब 9 बजे वे लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
02:22 बजे22 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
महाकुंभ मेले से अपडेट दे रहे रिपोर्टर विकास श्रीवास्तव
01:23 बजे22 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
महाशिवरात्रि के लिए बढ़ाई गई इमरजेंसी हेल्थ सर्विस

एसआरएन में आईसीयू बेड की संख्या बढ़ाकर 147 कर दी गई है।
26 फरवरी को महाशिवरात्रि है। इस दिन महाकुंभ का आखिरी स्नान है। उसी दिन महाकुंभ का समापन हो जाएगा। प्रशासन को अंदेशा है कि भारी भीड़ आएगी। सीएम के निर्देश पर स्वरूप रानी नेहरू (SRN) अस्पताल में इमरजेंसी सर्विस बढ़ा दी गई है। ICU बेड की संख्या बढ़ाकर 147 कर दी गई है। पहले यहां ICU के 52 बेड थे।
01:21 बजे22 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
महाकुंभ के चलते प्रयागराज में 24 फरवरी को 10वीं-12वीं की परीक्षा टली

माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने कहा- महाकुंभ के चलते प्रयागराज में होने वाली 24 फरवरी की यूपी बोर्ड की परीक्षा को टाल दिया गया है। इस दिन का पेपर 9 मार्च को कराया जाएगा। 24 फरवरी को पहली पाली में हाई स्कूल के हिंदी और इंटरमीडिएट के सैन्य विज्ञान की परीक्षा होनी थी। दूसरी पाली में हाईस्कूल के हेल्थ केयर और इंटरमीडिएट की हिंदी की परीक्षा होनी थी।
01:21 बजे22 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
महाकुंभ में पुलिस ने 14 खटारा बसों को किया सीज

नैनी थाना पुलिस ने सड़क किनारे खड़ी खटारा बसों को सीज किया है। यातायात नियमों के उल्लंघन में 14 बस को सीज किया है।
01:20 बजे22 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
महाकुंभ का अपमान हिंदुस्तान नहीं सहेगा- सुवेंदु अधिकारी

पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने स्नान किया। मां गंगा को चुनरी चढ़ाई।
महाकुंभ पहुंचे पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने कहा- यह सब सीएम योगी के नेतृत्व और पीएम मोदी के मार्गदर्शन में संभव हुआ है। महाकुंभ का अपमान हिंदुस्तान नहीं सहेगा। बंगाल की हिंदू जनता अगले विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी को अच्छी तरह सबक सिखाएगी।
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





