मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा के घर ED का छापा, महाराष्ट्र-यूपी में 15 जगहों पर सर्च ऑपरेशन

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा के घर ED का छापा, महाराष्ट्र-यूपी में 15 जगहों पर सर्च ऑपरेशन

[ad_1]

मुंबई। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा के घर ईडी का छापा. शिल्पा के पति के आवास सहित कई लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई. जांच एजेंसी द्वारा 15 लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है. महाराष्ट्र सहित उत्तरप्रदेश के कई शहरों में सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, यह रेड मोबाइल ऐप के जरिए अश्लील कंटेंट बनाने और उसके डिस्ट्रीब्यूशन पर बैन लगने वाले मामले से भी जुड़ी है. इस मामले में मुंबई पुलिस ने पहले राज कुंद्रा को गिरफ्तार भी किया था.

इस मामले में राज कुंद्रा को साल 2021 में मुंबई पुलिस ने गिरफ़्तार किया था और बाद में ज़मानत दे दी थी. इन दिनों वह अजय भारद्वाज से जुड़े बिटकॉइन धोखाधड़ी से संबंधित एक अलग मनी लॉन्ड्रिंग जांच के दायरे में हैं. ईडी शिल्पा के जुहू वाले बंगले को जांच करने के लिए कब्जे में ले रखा है.

पहले प्रकाशित : 29 नवंबर, 2024, 11:11 IST

[ad_2]