मगध, प्रयागराज एक्सप्रेस और.. नई दिल्ली स्टेशन पर मची भगदड़ पर क्या बोली रेलवे

मगध, प्रयागराज एक्सप्रेस और.. नई दिल्ली स्टेशन पर मची भगदड़ पर क्या बोली रेलवे

[ad_1]

अधिक पढ़ें

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन स्टैम्पेड लाइव अपडेट: महाकुंभ मेले के लिए प्रयागराज जा रही ट्रेन में सवार होने की जल्‍दबाजी के चक्‍कर में नई दिल्‍ली रेलवे स्‍टेशन पर शनिवार रात अचानक भगदड़ मच गई. इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 18 तक जा पहुंची है. इनमें 10 महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं. यह हादसा प्‍लेटफॉर्म नंबर-14-16 पर देखने को मिला.

नई दिल्‍ली रेलवे स्‍टेशन पर भगदड़ के मामले में गृह मंत्री अमित शाह पहले अपने घर पर ही रेल मंत्री अश्विनी वेष्‍णव से मिले. इसके बाद उन्‍होंने दिल्‍ली के एलजी उपराज्‍यपाल और दिल्‍ली पुलिस कमिश्‍नर को फोन मिलाया.

इस हादसे पर रेलवे की तरफ से अपनी सफाई दी गई है. उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) हिमांशु शेखर ने बताया, ‘मगध एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म संख्या 14 पर खड़ी थी. इसके प्रस्थान के बाद प्रयागराज एक्सप्रेस के आगमन का समय था. यह एक लोकप्रिय ट्रेन होने के कारण, प्लेटफॉर्म संख्या 14 पर बड़ी संख्या में यात्री एकत्रित हो गए थे. भीड़ को देखते हुए, प्लेटफॉर्म संख्या 12 से एक विशेष ट्रेन के प्रस्थान की घोषणा की गई. इस ट्रेन में सीट पाने के लिए प्लेटफॉर्म संख्या 14 से कई यात्री वहां भागे, जिससे अफरातफरी मच गई. इसी दौरान यह घटना घटी.’

इस मामले में रेलवे की तरफ से मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया गया है. वहीं गंभीर रूप से घायलों को ढ़ाई लाख और मामूली रूप से चोटिल हुए लोगों को एक लाख की सहायता राशि दी जाएगी.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार रात को नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ जैसी स्थिति में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की और कहा कि अधिकारी इससे प्रभावित सभी लोगों की सहायता में जुटे हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ (जैसी स्थिति) से व्यथित हूं. मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है. मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्दी ठीक हो जाएं. उन्होंने कहा कि अधिकारी इस स्थिति से प्रभावित सभी लोगों की सहायता कर रहे हैं.

[ad_2]