मंडी के अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सर आशीष चौधरी परिणयसूत्र में बंधे: इंटरनेशनल खिलाड़ी इमुनागांबी से रचाई शादी, वर्ल्ड चैम्पियनशिप में पदक जीतना लक्ष्य – Sundarnagar News

मंडी के अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सर आशीष चौधरी परिणयसूत्र में बंधे:  इंटरनेशनल खिलाड़ी इमुनागांबी से रचाई शादी, वर्ल्ड चैम्पियनशिप में पदक जीतना लक्ष्य – Sundarnagar News

[ad_1]

मंडी जिला के अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग खिलाड़ी आशीष चौधरी मणिपुर की इमुनागांबी के साथ परिणयसूत्र में बंध गए। करीब 3 सालों तक एक दूसरे को जानने के बाद उन्होंने क्षेत्र के भौण स्थित शीतला माता मंदिर में पवित्र अग्नि के फेरे लेकर सदा के लिए एक दूसरे का हाथ

.

टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले आशीष चौधरी की पत्नी इमुनागांबी भी एक अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर हैं। मणिपुर की राजधानी इंफाल की रहने वाली इमुनागांबी अभी तक चार बार नेशनल चैंपियन, दो बार नेशनल गेम्स चैंपियन होने के साथ कामनवेल्थ खेलों की रजत पदक विजेता भी हैं।

इसके अतिरिक्त वह एशियन गेम्स में भी भारतीय बॉक्सिंग टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। आशीष चौधरी ने बताया कि कुछ दिनों के बाद वह वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप की तैयारियों में जुट जाएंगे। ओलिंपिक में मेडल लाने का पिता स्वर्गीय भगत राम डोगरा का सपना वह वर्ल्ड चैम्पियनशिप में पदक जीतकर पूरा करेंगे।

[ad_2]