भास्कर अपडेट्स: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दोनों तरफ से फायरिंग जारी

भास्कर अपडेट्स:  जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दोनों तरफ से फायरिंग जारी

[ad_1]

12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिला के निहामा क्षेत्र में सोमवार (3 जून) की सुबह आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ चल रही है। दोनों तरफ से फायरिंग जारी है। घटना को लेकर और जानकारी आना बाकी है।

आज की अन्य बड़ी खबरें…
जापान के इशिकावा प्रान्त में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.9; सुनामी का अलर्ट नहीं

जापान के इशिकावा प्रान्त में सोमवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.9 मापी गई। हालांकि, सुनामी का अलर्ट अभी जारी नहीं किया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर अंदर था।

इससे पहले 1 अप्रैल को भी जापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया था। उससे पहले जनवरी में जापान में 7.5 तीव्रता का भूकंप आया था। इसमें 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। इस दौरान कई इमारतें क्षतिग्रस्त हुई थीं।

जम्मू के अखनूर में यात्रियों से भरी बस पलटी, 2 लोगों की मौत; 16 घायल

जम्मू के अखनूर में रविवार को एक बस के पलट गई। इसमें सवार दो यात्रियों की मौत हो गई और 16 घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि मरने वालों की पहचान केवल कुमार और वी भगत के रूप में हुई है। ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया था, जिसके कारण हादसा हुआ।

[ad_2]