बेबी शॉवर के बाद देवोलीना भट्टाचार्जी ने ‘बिग बॉस 18’ के 3 कंटेस्टेंट्स को दी नसीहत, चुम दरांग-करण पर कसा तंज

बेबी शॉवर के बाद देवोलीना भट्टाचार्जी ने ‘बिग बॉस 18’ के 3 कंटेस्टेंट्स को दी नसीहत, चुम दरांग-करण पर कसा तंज

[ad_1]

मुंबई। ‘बिग बॉस 18’ में खूब ड्रामा और हंगामा देखा जा रहा है. हाल के एपिसोड में घर के राशन को लेकर कंटेंस्टेंट्ल के बीच तनाव बढ़ गया, जिससे तीखी बहस हुई. हालांकि, जिस चीज ने दर्शकों का ध्यान खींचा, वह था अविनाश मिश्रा और करण वीर मेहरा के बीच का टकराव. विवाद के दौरान पर्सनल और भद्दी कमेंट्स करने के बाद अविनाश ने करण से माफी की मांग की. टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस की पूर्व प्रतियोगी देवोलीना भट्टाचार्जी ने अविनाश मिश्रा का सपोर्ट किया. देवोलीना प्रेग्नेंसी को एन्जॉय करते हुए ‘बिग बॉस 18’ को भी देख रही हैं और इस पर प्रतिक्रिया भी दे रही हैं.

देवोलीना भट्टाचार्जी ने करण वीर मेहरा पर उनके व्यवहार के लिए निशाना साधा. देवोलीना ने एक्स पर लिखा,”करण साहब को अपना इगो मसाज करने के लिए ईशा या एलिस चाहिए. मेरा कहने का मतलब है कि बिग बॉस के घर में लोगों को भड़काया जनाब ने, अविनाश की बहन को बीच में लाया जनाब ने और जब खाना मिल रहा है, तो बात करने से फिर से वह अलग दिशा में है. मेरा मतलब है बीमार है.”

देवोलीना भट्टाचार्जी का करणवीर मेहरा को नसीहत देने वाला ट्वीट.

वहीं, घर में चल रहे ड्रामे के बीच चुम दरांग और चाहत पांडे के बीच बहस हुई. चुम का चाहत से बर्तन छीनने के बाद टकराव बढ़ गया. देवोलीना ने सारा अरफीन खान और चुम दरांग की भी आलोचना की. उन्होंने लिखा,”सारा बिल्कुल भी कोच की तरह नहीं दिखती. चुम घृणित है. दाल चावल मिला तो नॉनवेज चाहिए. वो कहते हैं न उंगली दो तो गला पकड़ लेते हैं. सरल शब्दों में, पहले दिन से ही चाहत पांडे को अनावश्यक रूप से निशाना बनाया जा रहा है.”

Devoleena Slam Sara chum darang

देवोलीना भट्टाचार्जी ने चुम दरांग और सार पर साधा निशाना.

सलमान खान ने वीकेंड का वार में लगाई क्लास

‘बिग बॉस 18’ के लेटेस्ट प्रोमो में, सलमान खान को वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान अरफीन खान और शिल्पा शिरोडकर को चिल्लाते हुए देखा जा सकता है. सलमान ने उनकी क्लास लगाई. इस हफ्ते के लिए नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स तजिंदर सिंह बग्गा, मुस्कान बामने, रजत दलाल, अविनाश मिश्रा, चाहत पांडे, श्रुतिका अर्जुन, करण वीर मेहरा, शिल्पा शिरोडकर, हेमा शर्मा और एलिस कौशिक शामिल हैं.

टैग: बिग बॉस, देवोलीना भट्टाचार्जी, सलमान ख़ान, विशेष परियोजना

[ad_2]