The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
बलूचिस्तान में मंत्री के घर पर ग्रेनेड से हमला: BLA विद्रोहियों ने 3 ठिकानों को निशाना बनाया, पुलिस चौकी से हथियार लूटे
[ad_1]
इस्लामाबाद1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
बलोच विद्रोहियों ने डिप्टी कमिश्नर के घर पर भी ग्रेनेड से हमला किया। फाइल-फोटो
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में शुक्रवार को हथियारबंद विद्रोहियों ने 3 हमले किए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले हमले में विद्रोहियों ने बलूचिस्तान के वित्त मंत्री शोएब नौशेरवानी के कारान में स्थित घर पर हैंड ग्रेनेड दागे। दूसरी घटना में कलात के डिप्टी कमिश्नर के घर पर ग्रेनेड फेंके गए। हमले में एक पुलिस गार्ड गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
तीसरा हमला मसतुंग की पुलिस चौकी पर किया गया। विद्रोहियों यहां से हथियार, वायरलैस सेट और मोटरसाइकिल लूट ले गए। साथ ही पास ही में स्थित एक सीमेंट फैक्ट्री को भी आग के हवाले कर दिया।
पुलिस के अनुसार गुरुवार को विद्रोहियों ने खुजदार में एक बैंक और पुलिस थाने में लूटपाट भी की। पुलिस के मुताबिक इन सभी हमलों के पीछे बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) के विद्रोहियों का हाथ है।
पिछले हफ्ते ही BLA ने बलूचिस्तान के तुर्बत के पास पाकिस्तानी सेना के काफिले पर हमला किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हमले में 47 सैनिकों की मौत हो गई थी, जबकि 30 से ज्यादा घायल हुए थे।
टी.टी.पी ने खैबर में एटमी प्लांट के वर्कर्स को अगवा किया दूसरी तरफ से गुरुवार को अफगान तालिबान और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने खैबर पख्तूनख्वा में मकीन और मालीखेल की मिलिट्री पोस्ट पर रॉकेट और मोर्टार से हमला किया था। इसके बाद खैबर के लक्की मर्वत के एटमी एनर्जी प्लांट के 16 वर्कर्स को अगवा कर लिया था।
ये सभी वर्कर काम खत्म करने के बाद घर लौट रहे थे। बाद में पुलिस ने इनमें से 8 वर्कर को छुड़ा लिया था, जबकि 8 अभी भी कैद में हैं।

TTP ने किडनैप किए गए वर्कर्स का एक वीडियो भी जारी किया था। TTP इन वर्कर्स के बदले अपने सैनिकों की रिहाई चाहता था।
क्या है बलूच लिबरेशन आर्मी? डायचे वेले के अनुसार BLA पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत का सबसे बड़ा बलूच उग्रवादी समूह है। यह दशकों से पाकिस्तानी सरकार के खिलाफ विद्रोह कर रहा है। यह ग्रुप बलूचिस्तान की आजादी और अपने इलाकों से चीन को बाहर निकालने की मांग कर रहा है। BLA ने पाकिस्तानी सिक्योरिटी फोर्सेज और चीन की CPEC परियोजना को निशाना बनाकर कई हमले किए हैं।
बलूचिस्तान में रहने वाले ज्यादातर बलूच लोग पाकिस्तानी सरकार से नाराज हैं। इन लोगों का कहना है कि सरकार उनके इलाकों के नेचुरल रिसोर्सेज का गलत तरीके से इस्तेमाल कर रही है। BLA का कहना है कि लोकल आबादी को इन रिसोर्जेज से होने वाले मुनाफे में से कोई हिस्सा नहीं मिलता है।

BLA का गठन पाकिस्तान से आजादी के मकसद से किया गया था।
दावा- रूस की केजीबी ने दी ट्रेनिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बलूच आर्मी में हजारों लड़ाके हैं। 2006 के बाद BLA पाकिस्तान की फौज और सरकार के लिए बहुत मुश्किल चुनौती बन गई है। इसके हमलों में सैकड़ों पाकिस्तानी फौजी मारे जा चुके हैं।
दावा किया जाता है कि BLA के कुछ लड़ाकों को ट्रेनिंग रूस की पूर्व खुफिया एजेंसी केजीबी ने मॉस्को में दी। बाद में इन लोगों ने अपने साथियों को ट्रेंड किया।
———————————-
यह खबर भी पढ़ें…
पाकिस्तान बना रहा देश का सबसे बड़ा न्यूक्लियर प्लांट:1200 मेगावाट होगी क्षमता, चीन की मदद से डिजाइन तैयार किया

पाकिस्तान बिजली उत्पादन बढ़ाने के लिए देश का सबसे बड़ा न्यूक्लियर पावर प्लांट बनाने जा रहा है। इसके लिए पाकिस्तान की न्यूक्लियर एजेंसी ने मंजूरी दे दी है। इस प्लांट की डिजाइन चीन की कंपनी हुआलोंग ने की है। यह खबर भी पढ़ें…
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





