The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
फडणवीस के दोस्त को जिसने कहा था गद्दार, शिंदे ने उनकी तारीफ में पढ़े कसीदे
[ad_1]
आखरी अपडेट:12 फरवरी, 2025, 23:50 IST
Maharashtra Politics: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी की अगुआई वाली महायुति गठबंधन ने प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आई थी. काफी दिनों तक मुख्यमंत्री की कुर्सी और उसके बाद कैबिनेट बर्थ को लेकर मनमुटाव की…और पढ़ें
एकनाथ शिंदे ने एक कार्यक्रम में शरद पवार की काफी तारीफ की है. बता दें कि शरद पवार ने चुनाव के दौरान अजित पवार को गद्दार तक कहा था. अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस के बीच गहरी दोस्ती है.
हाइलाइट्स
- डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के रवैये से महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल है
- डिप्टी सीएम शिंदे ने अजित पवार के चाचा शरद पवार की तारीफ की है
- विधानसभा चुनाव के दौरान चाचा-भतीजे के बीच की तनातनी जगजाहिर है
नई दिल्ली/मुंबई. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा की अगुआई वाले महायुति गठबंधन ने तकरीबन दो तिहाई बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की. चुनाव परिणाम आने के काफी दिनों बाद देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री का पद संभाला. इसके बाद विभाग के बंटवारे पर बात अटक गई. एक बार फिर गैप के बाद फडणवीस कैबिनेट का विस्तार हुआ. देवेंद्र फडणवीस जहां सीएम बने, वहीं एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने डिप्टी सीएम का पद संभाला. इस पूरी खींचतान के बीच दो बातें गौर करने वाली रहीं. पहला, इस पूरे घटनाक्रम में एकनाथ शिंदे केंद्र में रहे. दूसरा, अजित पवार हर हालात में देवेंद्र फडणवीस के साथ चट्टान की तरह बने रहे. अब एक बार फिर से एकनाथ शिंदे ने ऐसी बात कही है, जिससे महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल बढ़ गई है. डिप्टी सीएम शिंदे ने शरद पवार की मुक्त कंठ से तारीफ की है.
दरअसल, देश की राजधानी में एक कार्यक्रम के दौरान एनसीपी-एसपी के प्रमुख और देश के दिग्गज नेताओं में शुमार शरद पवार की खूब तारीफ की. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शरद पवार की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह उनसे सीखने वाली बात है कि राजनीतिक क्षेत्र से परे जाकर अच्छे संबंध कैसे बनाकर रखे जा सकते हैं. शिंदे ने कहा, ‘शरद पवार गुगली गेंदें भी फेंकते हैं, जिन्हें समझना मुश्किल होता है. मेरे पवार के साथ अच्छे संबंध हैं, लेकिन उन्होंने मुझे कभी गुगली नहीं फेंकी. मुझे पूरा भरोसा है कि वह भविष्य में भी मुझे गुगली नहीं फेंकेंगे.’
नया समीकरण तो नहीं बन रहा?
दिलचस्प बात यह है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान शरद पवार ने अपने भतीजे अजित पवार को गद्दार तक बता दिया था. चाचा-भतीजे के बीच काफी तल्ख बयानबाजी भी हुई. ये सब जानते हुए एकनाथ शिंदे ने शरद पवार की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं. गौर करने वाली बात यह भी है कि शिंदे और अजित पवार दोनों फडणवीस कैबिनेट में डिप्टी सीएम हैं. ऐसे में अब सवाल उठने लगा है कि क्या एकनाथ शिंदे के मन में सीएम बनने की कसक अभी भी बाकी है या मनपसंद विभाग न मिलने की नाराजगी अब भी बरकरार है? यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि उनका यह रवैया क्या गुल खिलाएगा, लेकिन उनके बयान ने हलचल जरूर बढ़ा दी है.
फडणवीस के साथ चट्टान की तरह रहे अजित पवार
महाराष्ट्र में तमाम उठा पटक के बीच अजित पवार मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पीछे चट्टान की तरह बने रहे. अलबत्ता उन्होंने चुनाव परिणाम आने के साथ ही कह दिया था कि वह फडणवीस को मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं. दूसरी तरफ, एकनाथ शिंदे के मन में कहीं न कहीं सीएम बनने की इच्छा बाकी थी. हालांकि, उन्होंने बाद में सार्वजनिक तौर पर कहा था कि वह मुख्यमंत्री बनने के इच्छुक नहीं हैं. अजित पवार का फडणवीस के साथ यूं डटे रहना भला किसको अच्छा लग सकता है. यहां एक और दिलचस्प राजनीतिक वाकया हुआ है. सत्ता के गलियारों में उद्धव ठाकरे के बीजेपी की ओर झुकने की चर्चा भी जोरों पर है. यह अलग बात है कि उद्धव गुट के नेता इससे साफ इनकार कर रहे हैं.
Mumbai,महाराष्ट्र
12 फरवरी, 2025, 23:50 IST
फडणवीस के दोस्त को जिसने कहा था गद्दार, शिंदे ने उनकी तारीफ में पढ़े कसीदे
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया






