The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
पुलिसवाली ने बताया जिंदगी बचाने का ‘सस्ता जुगाड़’, सुनते ही भड़के लोग, ‘मैडम गवर्नमेंट ड्यूटी पर ऐसा काम…’
[ad_1]
आखरी अपडेट:19 दिसंबर, 2024, शाम 6:08 बजे IST
सर्दियां आते ही पूरा उत्तर भारत कोहरे की गिरफ्त में आ चुका है. ऐसे में कोहरे के चलते दुर्घटना की कई खबरें सामने आ रही हैं. ऐसे में एक पुलिसवाली ने इस कोहरे से होने वाली एक्सीडेंट्स से बचने का सस्ता पर अनोखा जुगाड़ बताया…और पढ़ें
खुर्जा देहात क्षेत्र में नेशनल हाईवे-91 पर घने कोहरे के कारण 10 से अधिक वाहन आपस में टकरा गए. इस घटना में 30 लोग घायल हुए हैं. वहीं दूसरी तरफ बुधवार सुबह सीताद्वार मोड़ के निकट घने कोहरे के कारण तेज रफ्तार स्कार्पियो गन्ना लेकर आ रही ट्रॉली से टकरा गई. उत्तर भारत के कई इलाकों में तो पारा 5 डिग्री तक गिर गया है और पूरा उत्तर भारत कोहरे की गिरफ्त में आ चुका है. कोहरे के दौरान एक्सप्रेस वे हो या फिर कोई हाइवे, सड़क दुर्घटनाओं की कई खबरें सामने आती हैं. उसकी एक बड़ी वजह होती है, चलती कार में शीशे पर कोहरे की परत जम जाना या कार का शीशा धुंधला हो जाना. ऐसे में सड़क हादसों से बचने के लिए कुछ ऐहतियात बरतना जरूरी है. ऐसे में सोशल मीडिया पर एक पुलिसवाली ने लोगों को कोहरे में होने वाली इन एक्सीडेंट्स को रोकने का बेहद ‘सस्ता जुगाड़’ बताया है. खुद को दिल्ली पुलिस की अधिकारी बताने वाली इस महिला के इस वीडिया पर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
कोहरे को हटाने वाला सस्ता जुगाड़
इंस्टग्राम पर अनु चौधरी नाम की इस पुलिसवाली ने एक वीडियो अपलोड किया है. इस वीडिया पर इस पुलिसवाली ने लिखा, ‘एक शैंपू का पैकेट कोहरे में एक्सीडेंट होने से बचा सकता है’. ये लड़की अपने वीडियो में कहती नजर आ रही है, ‘1 रुपए का ये शैंपू का पैकेट बहुत सारे लोगो की जान बचा सकता है. जिनके पास बाइक और गाड़ियां हैं, उनको ये वीडियो शेयर कर लें.’ अनु चौधरी नाम की ये पुलिसवाली वीडियो में आगे कहती है, ‘सर्दियों में कोहरे और धुंध का मौसम है. ऐसे में दिखाई न देने की वजह से एक्सीडेंट हो जाते हैं. तो आप एक शैंपू का एक रुपए का पाउच लेकर इसे एक कपड़े पर लगाकर अपनी गाड़ी के शीशे पर लगा लें. ये आप गाड़ी के शीशे पर अंदर से लगाएं. इससे आपकी गाड़ी के शीशे और हवा के बीच एक परत बन जाती है. ऐसा करने से भाप आपके शीशे पर नहीं जमेगी.’
अनु चौधरी आगे इस वीडियो में बताती हैं, ‘ज्यादातर एक्सीडेंट इसलिए ही होते हैं क्योंकि कोहरे में कुछ दिखता नहीं है. आप चाहें तो आलू को काटकर उसे भी शीशे पर रगड़ लें तो भाप नहीं जमेगी. आप इस वीडियो को खूब शेयर करें.’
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया






