पाली संदिग्ध हालात में मिली बॉडी: बाइक के नीचे पड़ा मिला शव, पुलिस जुटी जांच में – Pali (Marwar) News

पाली संदिग्ध हालात में मिली बॉडी:  बाइक के नीचे पड़ा मिला शव, पुलिस जुटी जांच में – Pali (Marwar) News

[ad_1]

पाली के बांगड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी में मृतक की बॉडी रखवाते हुए पुलिसकर्मी।

पाली में गुरुवार शाम को एक 20–25 साल के युवक की बॉडी संदिग्ध हालात में मिली। बॉडी पर बाइक पड़ी हुई मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बॉडी को हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवा कर उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू किए।

.

Tp नगर थाना प्रभारी अनिता रानी ने बताया की शहर के बोमदडा रोड पर सड़क किनारे झाड़ियों में युवक की बॉडी पड़ी होने की सूचना पर मौके पर पहुंचे। मृतक की उम्र 20 से 25 सालके बीच हैं। मृतक की बॉडी पर बाइक पड़ी थी। मृतक ने लोवर ओर सफेद शर्ट पहन रखा था। बॉडी क़रीब 15 से 18 घंटे पुरानी लग रही हैं। मृतक के हाथ पर ps बन्ना लिखा हुआ हैं। बॉडी से बदबू आना शुरू हो गई थी। पुलिस ने मृतक की बॉडी बांगड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवा कर जांच शुरु की। Tp नगर sho अनिता रानी ने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृतक की मौत का पुख्ता कारण सामने आएगा।

[ad_2]