पाली में ट्रेलर ने महिला सहित तीन को कूचला, मौत: पति के साथ बाइक पर अपने पीहर जा रही थी, 72 फीट बालाजी मंदिर के पास ट्रेलर ने बाइक को लिया चपेट – Pali (Marwar) News

पाली में ट्रेलर ने महिला सहित तीन को कूचला, मौत:  पति के साथ बाइक पर अपने पीहर जा रही थी, 72 फीट बालाजी मंदिर के पास ट्रेलर ने बाइक को लिया चपेट – Pali (Marwar) News

[ad_1]

पाली के बांगड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी में तीनों मृतकों के शव रखवाते हुए और मौके पर मौजूद मृतक के परिजन।

पाली में तेज रफ्तार से आ रहे ट्रेलर ने बाइक एक बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में एक महिला और उसके दो बच्चों की कूचले जाने से दर्दनाक मौत हो गई। वही पति गंभीर घायल हो गया। जिसका हॉस्पिटल में उपचार जारी है। हादसा पाली शहर के ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षे

।

घायल हेमाराम बार-बार बच्चों और पत्नी के बारे में पूछता रहा।

टीपी नगर SHO भंवरलाल माली ने बताया कि पाली शहर के नया गांव जगदम्बा कॉलोनी निवासी 30 साल का हेमाराम पुत्र शिवाराम बावरी अपनी 25 साल की पत्नी संतोष, 8 साल के बेटे कमलेश और 5 साल की बेटी ललिला को लेकर बाइक से अपनी ससुराल जाडन गांव जा रहा था। रविवार रात करीब आठ बजे 72 फीट बालाजी मंदिर के निकट ओवरब्रिज पर चढ़ते समय ट्रेलर ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में कूचले जाने से 25 साल की संतोष, 8 साल के कमलेश और 5 साल की ललिता की दर्दनाक मौत हो गई और हेमाराम घायल हो गया। जिसका पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में उपचार जारी है। तीनों मृतकों के शव पाली के बांगड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाएं गए है। जिनका सोमवार सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा।

पाली के बांगड़ हॉस्पिटल के ट्रोमा वार्ड के बाहर जमा मृतक के परिजन।

पाली के बांगड़ हॉस्पिटल के ट्रोमा वार्ड के बाहर जमा मृतक के परिजन।

जागरण में जा रहे थे एएसआई ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि घायल हेमाराम मजदूरी का काम करता है। जिसका ससुराल जाडन गांव में है। जाडन के निकट स्थित प्रेमपुरी आश्रम में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए परिवार सहित जा रहा था। इस दौरान 72 फीट बालाजी मंदिर के निकट हाइवे पर ट्रेलर ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया।

पति के पति इस हादसे में घायल हेमाराम का रो-रो कर बुरा हाल था। वह बार-बार यही कह रहा था कि मेरी पत्नी और बच्चे कैसे है। उनसे एक बार मिलवा दो उसके बाद मेरा इलाज करवाना लेकिन रिश्तेदार उसे समझाते रहे कि वे ठीक है उनका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में उनके रिश्तेदार बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचे। हॉस्पिटल परिसर में पुलिस जाप्ता भी तैनात किया गया।

[ad_2]