पार्टनर को हल्के में लेना पड़ सकता है भारी, रिश्ते में दूरी बढ़ा सकती हैं ये 8 गलत आदतें, आप तो नहीं करते ये गलतियां?

पार्टनर को हल्के में लेना पड़ सकता है भारी, रिश्ते में दूरी बढ़ा सकती हैं ये 8 गलत आदतें, आप तो नहीं करते ये गलतियां?

[ad_1]

आखरी अपडेट:27 फरवरी, 2025, 16:10 IST

Common habits that ruin relationships: प्यार एक खूबसूरत एहसास है जो भरोसे, सम्मान और आपसी प्रयासों पर टिका होता है. लेकिन कुछ गलत आदतें रिश्तों को धीरे-धीरे कमजोर कर सकती हैं. अगर इन्हें समय रहते नहीं बदला गया,…और पढ़ें

प्यार में एक-दूसरे को अपनाने और स्वीकारने की भावना जरूरी होती है.Image: Canva

हाइलाइट्स

  • पार्टनर की अनदेखी रिश्ते में दूरी बढ़ा सकती है.
  • बातचीत की कमी से रिश्ते में गलतफहमियां बढ़ती हैं.
  • जरूरत से ज्यादा कंट्रोल करना रिश्ते को घुटन भरा बना सकता है.

रिलेशनशिप टिप्स: रिश्‍ते में प्‍यार, भरोसा और आपसी सम्मान काफी मायने रखता है. लेकिन कई बार जाने-अनजाने में हम कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जो मजबूत से मजबूत रिश्ते को भी कमजोर बना सकती हैं. छोटी-छोटी बातें, जैसे साथी की अनदेखी करना, बातचीत नहीं होना या जरूरत से ज्यादा रोकटोक करना, रिश्ते में दरार पैदा कर सकती हैं. अगर आप चाहते हैं कि आपका रिश्ता लंबा और खुशहाल बना रहे, तो उन आदतों को पहचानना जरूरी है जो धीरे-धीरे प्‍यार को खत्म कर सकती हैं. आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ आदतों के बारे में, जो किसी भी रिश्ते को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

इन आदतों से प्‍यार का रिश्‍ता हो जाता है खत्‍म-

पार्टनर को हल्के में लेना- रिलेशनशिप में प्यार और अपनापन बनाए रखने के लिए एक-दूसरे की सराहना करना जरूरी है. जब आप अपने पार्टनर के प्रयासों को नजरअंदाज करने लगते हैं या उन्हें हमेशा हल्के में लेते हैं, तो इससे उनके मन में दूरी बढ़ने लगती है.

अच्‍छे तरीके से बातचीत न करना- रिश्ते में सिर्फ बातचीत करना ही नहीं, बल्कि ध्यान से सुनना भी उतना ही जरूरी है. अगर आप अपने पार्टनर की भावनाओं को अनदेखा करते हैं या जरूरी मुद्दों पर बात करने से बचते हैं, तो इससे गलतफहमियां बढ़ सकती हैं.

क्वालिटी टाइम न बिताना- रिश्ता निभाने के लिए समय और मेहनत दोनों जरूरी होते हैं. अगर आप अपने पार्टनर से ज्यादा काम या दूसरी चीजों को प्राथमिकता देते हैं, तो वे खुद को इग्‍नोर महसूस कर सकते हैं, जिससे रिश्ते में भावनात्मक दूरी आ सकती है.

पुरानी गलतियों को बार-बार दोहराना – अगर कभी रिलेशनशिप को लेकर कोई दिक्‍कत आई हो और आप उन पुरानी गलतियों को बार-बार याद दिलाते हैं और उन्हें सुलझाने की बजाय मन में रखे रहते हैं तो इससे कड़वाहट बढ़ती है. ऐसा करने से रिश्ते में प्यार कम होने लगता है.

जरूरत से ज्यादा कंट्रोल करना- रिश्ते में विश्वास सबसे अहम होता है. अगर कोई पार्टनर जरूरत से ज्यादा शक करने लगे या साथी पर अपनी इच्छाएं थोपने लगे, तो यह रिश्ते को घुटन भरा बना सकता है.

प्यार न जताना- रिश्ते में प्यार की गर्माहट बनाए रखने के लिए एक-दूसरे के प्रति प्यार और अपनापन जताना जरूरी है. अगर आप अपने पार्टनर को समय-समय पर प्यार भरे शब्द या छोटे-छोटे इशारों से खुशी नहीं देते, तो वे खुद को अकेला महसूस कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें:‘मैं अपनी पत्नी से नजरें नहीं हटा पाता’- पति की क्‍यूट पोस्ट पर इंटरनेट फिदा! जानें शादी में किस तरह बनाएं रखें रोमांस

अपने पार्टनर की दूसरों से तुलना करना- अगर आप अपने पार्टनर की दूसरों से तुलना करते रहते हैं और उनकी कमियां गिनाते हैं तो इससे वे अपमानित और अवहेलित महसूस कर सकते हैं. यह आदत रिश्ते को कमजोर कर सकती है.

हर समय आलोचना करना- अगर आप अपने पार्टनर की हमेशा आलोचना करते हैं और उनकी अच्छाइयों को नजरअंदाज करते हैं, तो इससे रिश्ते की मिठास खत्म हो सकती है. प्यार में एक-दूसरे को अपनाने और स्वीकारने की भावना जरूरी होती है.

रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए जरूरी है कि इन आदतों से बचा जाए और अपने पार्टनर के साथ प्यार, सम्मान और भरोसे का रिश्ता बनाया जाए.

होमेलिफ़ेस्टाइल

रिश्ते में दूरी बढ़ा सकती हैं ये 8 गलत आदतें, आप तो नहीं करते ये गलतियां?

[ad_2]