न हिंदू, न मुस्लिम, देवोलीना भट्टाचार्जी ने बेटे का रखा ये अनोखा नाम, दिखाई लाडले की पहली झलक

न हिंदू, न मुस्लिम, देवोलीना भट्टाचार्जी ने बेटे का रखा ये अनोखा नाम, दिखाई लाडले की पहली झलक

[ad_1]

आखरी अपडेट:28 जनवरी, 2025, 10:48 है

टीवी की सबसे पॉपुलर बहू देवोलीना भट्टाचार्जी ने पिछले साल दिसंबर में पति शहनवाज शेख के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत किया. बेटे के जन्म के 39 दिन बाद अब एक्ट्रेस ने अपने लाडले की पहली झलक शेयर करते हुए उसका नाम…और पढ़ें

एक्ट्रेस ने पिछले साल दिसंबर में अपने बेटे का स्वागत किया.

हाइलाइट्स

  • देवोलीना ने बेटे का नाम रिवील किया.
  • बेटे की पहली झलक शेयर की
  • फैंस ने जॉय पर प्यार लुटाया.

नई दिल्ली. टीवी के पॉपुलर सीरियल ‘साथ निभाना साथिया’ में ‘गोपी बहू’ का किरदार निभा देवोलीना भट्टाचार्जी ने घर-घर में खूब लोकप्रियता हासिल की. इन दिनों एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी अपना मदरहुड एंजॉय कर रही हैं. पिछले साल दिसंबर में 18 तारीख को एक्ट्रेस ने पति शहनवाज शेख के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत किया. बेटे के जन्म के 39 के दिन बाद एक्ट्रेस ने अपने लाडले की पहली झलक शेयर की.

देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने बेटे की एक फोटो शेयर करते हुए उसका नाम रिवील किया. हिंदू एक्ट्रेस देवोलीना ने मुस्लिम धर्म के शहनवाज शेख से कोर्ट मैरिज की थी. पिछले साल कपल पेरेंट बना. गोपी बहू अपने इंस्टाग्राम पर अपने पति और बेटे संग फोटो शेयर करते हुए लिखती हैं, ‘हमारा दिल खुशी से फूले नहीं समा रहा है. हमने अपने परिवार के सबसे नए सदस्य का स्वागत किया है’.

बेहद यूनीक है बेटे का नाम
वो आगे लिखती हैं, ‘JOY से मिलीए. हमारी खुशियों का खजाना’. एक्ट्रेस ने अपने बेटे का काफी यूनिक नाम रखा है. उन्होंने न हिंदू और न ही मुस्लिम नाम रखा है. देवोलीना के बेटे के नाम जॉय का मतलब खुशियां हैं. इस फोटो में एक्ट्रेस लाल रंग का सूट पहने अपने माथे पर चंदन का टीका लगाए नजर आ रही हैं. उनकी गोद में उनका लाडला है जिसका चेहरा उन्होंने हार्ट इमोजी से कवर कर दिया है.

[ad_2]