नोवाक जोकोविच, फेडरर, नडाल और एंडी मरे साथ खेलेंगे, चौकड़ी के नाम हैं पिछले 76 में से 66 ग्रैंडस्लैम

नोवाक जोकोविच, फेडरर, नडाल और एंडी मरे साथ खेलेंगे, चौकड़ी के नाम हैं पिछले 76 में से 66 ग्रैंडस्लैम

[ad_1]

लंदन. दिग्गज नोवाक जोकोविच सितंबर में होने वाले लेवर कप के लिए टीम यूरोप में खेलेंगे. उनके साथ 3 और दिग्गज रोजर फेडरर, स्पेन के राफेल नडाल और ब्रिटिश स्टार एंडी मरे भी टीम यूरोप में रहेंगे. टूर्नामेंट के आयोजकों ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि जोकोविच भी इसमें हिस्सा लेंगे.

जोकोविच ने इस महीने में अपना 21वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीता था. इससे वह फेडरर (20 ग्रैंडस्लैम) से एक खिताब आगे निकल गए थे जबकि नडाल (22 ग्रैंडस्लैम) से एक खिताब पीछे है. एंडी मरे के नाम 3 मेजर चैंपियनशिप हैं.

इसे भी देखें, नोवाक जोकोविच ने जीता 21वां ग्रैंडस्लैम खिताब, फेडरर को पीछे छोड़ा

इस चौकड़ी ने पिछली 76 ग्रैंडस्लैम ट्राफियों में से 66 अपने नाम की हैं और हर खिलाड़ी एटीपी रैंकिंग में शीर्ष पर रह चुका है. लेवर कप का 5वां चरण लंदन में 23 से 25 सितंबर तक खेला जाएगा.

लेवर कप अंतरराष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट है जो इंडोर हार्ड कोर्ट पर खेला जाता है. इसमें टीम यूरोप और टीम वर्ल्ड, 2 पुरुष टीमें हिस्सा लेती हैं.

टैग: नोवाक जोकोविच, खेल समाचार

[ad_2]