नोवाक जोकोविच ने जीता केस, रद्द नहीं होगा वीजा, जानें ऑस्ट्रेलियन ओपन खेल पाएंगे या नहीं?

नोवाक जोकोविच ने जीता केस, रद्द नहीं होगा वीजा, जानें ऑस्ट्रेलियन ओपन खेल पाएंगे या नहीं?

[ad_1]

नई दिल्ली. दुनिया के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच (नोवाक जोकोविच) को ऑस्ट्रेलिया सरकार अब देश से निर्वासित नहीं कर पाएगी. जोकोविच ने ऑस्ट्रेलिया सरकार के खिलाफ वीजा रद्द करने से जुड़ा केस जीत लिया है. ऑस्ट्रेलिया की एक कोर्ट ने सरकार को इस टेनिस स्टार को फौरन नजरबंदी से रिहा करने और रद्द किए गए वीजा को बहाल करने का आदेश दिया है. |

दरअसल, जोकोविच ने कोविड-19 का टीका लगवाया है या नहीं, यह जानकारी सार्वजनिक करने से इनकार कर दिया था. ऑस्ट्रेलियन ओपन के आयोजकों ने उन्हें इसके बावजूद टूर्नामेंट में हिस्सा लेने की अनुमति दे दी थी. लेकिन विवाद बढ़ने के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरकार हरकत में आई और इस टेनिस स्टार का वीजा ही रद्द कर दिया था.

छूट की मंजूरी के साथ ऑस्‍ट्रेलिया पहुंचे थे जोकोविच
ऑस्ट्रेलिया की कोर्ट का फैसला जोकोविच को मेलबर्न एयरपोर्ट से सीधे रिफ्यूजी होटल भेजने के 5 दिन बाद आया है. दरअसल, जोकोविच दुबई से ऑस्ट्रेलियन ओपन में हिस्सा लेने के लिए मेलबर्न पहुंचे थे. लेकिन उन्हें एयरपोर्ट पर ही डिटेन कर लिया गया था. कोरोना टीका नहीं लगाने के कारण जोकोविज का वीजा ऑस्ट्रेलिया पहुंचते ही रद्द कर दिया गया था. जोकोविच ने 9 बार ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता है.

जज ने पूछा- नोवाक जोकोविच वीजा के लिए और क्या कर सकते थे? मिला जवाब

जोकोविच 17 जनवरी से शुरू होने वाले ऑस्ट्रेलियन ओपन में हिस्सा लेने के लिए वीजा और टीकाकरण की छूट की मंजूरी के साथ ऑस्ट्रेलिया पहुंचे थे. लेकिन प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन की मंजूरी के बाद बॉर्डर ऑफिशियल्स ने उनका वीजा रद्द कर दिया था. अधिकारियों ने कहा कि जोकोविच सरकार के उस फैसले से बाहर नहीं है.

‘डिनर पर चलोगी क्या?’, मैसेज से शुरू हुई बातचीत शादी तक पहुंची, पूरी फिल्मी है भारत के 2 बड़े खिलाड़ियों की लव स्टोरी

जिसके तहत वही शख्स देश में एंट्री कर सकता है, जिसे कोरोना वैक्सीन की पूरी डोज लगी हो. हालांकि, सोमवार को आए फैसले के बाद उनके ऑस्ट्रेलियन ओपन में खेलने का रास्ता खुल गया है. लेकिन सरकार ने चेतावनी दी है कि वो कोर्ट के फैसले के बाद भी दोबारा जोकोविच का वीजा रद्द कर सकती है

टैग: ऑस्ट्रेलियन ओपन, नोवाक जोकोविच, खेल समाचार

[ad_2]