नारियल तेल में मिलाएं ये 2 चीजें, कमर तक लटकेगी चोटी, उम्र से पहले नहीं होंगे एक भी सफेद बाल

नारियल तेल में मिलाएं ये 2 चीजें, कमर तक लटकेगी चोटी, उम्र से पहले नहीं होंगे एक भी सफेद बाल

[ad_1]

समय से पहले बाल आने से रोकें: समय से पहले बालों का सफेद होना अधिकतर लोगों को परेशान कर रहा है. कॉलेज या स्कूल के दिनों में ऐसा होने पर लोगों के बीच शर्मिंदगी महसूस होती है. सफेद बालों से परेशान होने वाले तरह-तरह के ट्रीटमेंट का सहारा लेने लगते हैं, जो आपकी तकलीफ को कम करने के बजाय बढ़ा सकती है. ऐसे में घरेलु उपाय ज्यादा सेफ है. होममेड टिप्स को फॉलो करने से बाल काले रहते हैं और खराब भी नहीं होते…

ऐसे ही एक कारगर उपाय में नारियल तेल का इस्तेमाल अच्छा माना गया है. नारियल तेल बालों के स्वास्थ्य को सही करता है. नारियल तेल का इस्तेमाल आयुर्वेद में हजारों सालों से किया जाता रहा है. भारत में पुराने समय से इसका इस्तेमाल चिकित्सा पद्धति के लिए किया गया है. इसे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं के लिए एक प्राकृतिक उपचार माना जाता है और आयुर्वेदिक उपचारों में इसका व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जाता है. ग्रे हेयर के उपचार के लिए भी आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. नारियल तेल को अन्य प्राकृतिक सामग्रियों के साथ मिलाकर आप अपने बालों को प्राकृतिक रूप से काला कर सकते हैं.

नारियल तेल और मेहंदी के पत्ते
अगर आप समय से पहले बालों के सफेद होने की समस्या से जूझ रहे हैं, तो ये भी कारगर उपाय है. सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए आप नारियल तेल और मेहंदी के पत्तों के मिश्रण का इस्तेमाल करें. मेहंदी का प्राकृतिक भूरा रंग बालों की जड़ों में समा जाता है, जिससे बालों का रंग प्राकृतिक दिखाई देता है. इसके पेस्ट को बनाने के लिए 3-4 चम्मच नारियल तेल उबालें और उसमें हिना के पत्ते डालें. मिश्रण को तब तक उबलने दें जब तक तेल भूरा न हो जाए. ठंडा होने के बाद, तेल को अपने बालों की जड़ों में लगाएं और इसे कम से कम 40 मिनट तक लगा रहने दें और फिर धो लें.

नारियल तेल और आंवला
नारियल तेल और आंवला आपके बालों को काला रंग देने में चमत्कारी साबित हो सकता है. इस मिश्रण को तैयार करने के लिए, 2 चम्मच आंवला पाउडर को 3 चम्मच जमे हुए नारियल तेल के साथ लें और मिश्रण को तब तक गर्म करें जब तक पाउडर घुल न जाए. तेल को ठंडा करने के बाद, इसे अपने बालों की जड़ों पर लगाकर मालिश करें और रात भर के लिए छोड़ दें. सुबह शैम्पू से धो लें. विटामिन सी से भरपूर आंवला कोलेजन उत्पादन को बढ़ावा देता है, जिससे बालों की वृद्धि होती है और बाल काले होते हैं.

(Description: कोई भी नुस्खें अप्लाई करने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें.)

टैग: बाल सौंदर्य टिप्स, Helthy hair tips, जीवन शैली

[ad_2]