The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
नाइजीरिया ने न्यूजीलैंड को अंडर-19 विमेंस वर्ल्ड कप मैच हराया: 65 रन चेज नहीं करने दिए; समोआ की टीम 16 रन पर ऑलआउट
[ad_1]
मलेशिया9 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
नाइजीरिया ने किसी भी लेवल के क्रिकेट में न्यूजीलैंड को पहली बार हराया।
अंडर-19 विमेंस वर्ल्ड कप के तीसरे दिन बड़ा उलटफेर देखने को मिला। अफ्रीकी देश नाइजीरिया ने टेस्ट प्लेइंग नेशन न्यूजीलैंड को 2 रन से ग्रुप स्टेज का मैच हरा दिया। बारिश के कारण 13-13 ओवर का मैच खेला गया। नाइजीरिया ने 65 रन बनाए, जवाब में व्हाइटफर्न्स टीम 63 रन ही बना पाई।
मलेशिया में 18 जनवरी से टूर्नामेंट शुरू हुआ। सोमवार को वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज के 6 मैच खेले गए। कुचिंग में न्यूजीलैंड को हार का सामना करना पड़ा। वहीं दिन के अन्य मुकाबले में समोआ की टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ 16 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

न्यूजीलैंड को 2 रन से हराने के बाद खुशी मनातीं नाइजीरिया की प्लेयर्स।
नाइजीरिया से 2 ही बैटर्स ने 10+ रन बनाए कुचिंग के स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। बारिश के कारण मुकाबला 13-13 ओवर का किया गया। नाइजीरिया की बैटिंग बेहद खराब रही और टीम 6 विकेट खोकर 65 रन ही बना सकी। टीम से लिलियन उदेह ने 18 और कप्तान लकी पीटी ने 19 रन बनाए।
नाइजीरिया से 6 बैटर्स 10 रन का आंकड़ा भी नहीं छू सकीं। न्यूजीलैंड से अनिका तौव्हेयर, हैना ओ’कोनोर, अनिका टोड, ताश वेकलिन और हैना फ्रांसिस ने 1-1 विकेट लिया। एक बैटर रनआउट भी हुईं। न्यूजीलैंड टीम ने वाइड से 6 रन दिए।
न्यूजीलैंड ने पावरप्ले में 2 विकेट गंवाए 66 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड विमेंस की शुरुआत खराब रही। एमा मैक्लिओड 3 और कैट इरविन खाता खोले बगैर आउट हो गईं। टीम ने 7 रन के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए। यहां से इव वोलैंड ने 14 और अनिका टोड ने 19 रन बनाकर टीम का स्कोर 50 के करीब पहुंचाया।
कप्तान ताश वेकलिन एक एंड पर टिक गईं। वे टीम को जीत की ओर ले जाने लगीं, लेकिन उनके सामने डार्सी प्रसाद खाता खोले बगैर आउट हो गईं। उन्हें फिर अयान लम्बाट का साथ मिला, जिन्होंने 7 गेंद पर 6 रन बनाए।

नाइजीरिया ने न्यूजीलैंड की 3 बैटर्स को रनआउट किया।
आखिरी ओवर में 9 रन नहीं बना सके न्यूजीलैंड को जीतने के लिए आखिरी ओवर में 9 रन की जरूरत थी। कप्तान ताश वेकलिन 18 रन बनाकर खेल रही थीं। शुरुआती 4 गेंदों पर 4 सिंगल आए, जबकि 5वीं गेंद डॉट हो गई। अब आखिरी बॉल पर 5 रन चाहिए थे, लम्बाट ने बड़ा शॉट खेला और रन लेने के लिए दौड़ पड़ीं। दोनों प्लेयर्स 2 ही रन दौड़ पाईं और तीसरा रन लेने की कोशिश में रनआउट हो गईं।
न्यूजीलैंड टीम ओवर खत्म होने के बाद 6 विकेट खोकर 63 रन ही बना सकी। नाइजीरिया ने महज 1 वाइड फेंकी, जो न्यूजीलैंड के मुकाबले 5 कम रही। न्यूजीलैंड के एक्स्ट्रा रन ने ही नाइजीरिया को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

मैच हारने के बाद न्यूजीलैंड की प्लेयर निराश हो गईं।
कप्तान बनीं प्लेयर ऑफ द मैच नाइजीरिया से उसेन पास, एडेशोला एडेकुन्ले और लिलियन उदेह ने 1-1 विकेट लिया। 3 बैटर्स रनआउट भी हुईं। टीम से पहली पारी में 25 गेंद पर 19 रन बनाने वालीं कप्तान लकी पीटी को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।
ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए इंतजार करना पड़ा सोमवार को पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को बांग्लादेश के खिलाफ जीत के लिए आखिरी ओवर तक इंतजार करना पड़ा। बांगी में बांग्लादेश ने पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट खोकर 91 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने 50 रन तक 1 ही विकेट गंवाया था, लेकिन 86 रन तक पहुंचते-पहुंचते टीम ने 8 विकेट गंवा दिए।
ऑस्ट्रेलिया को आखिरी 2 ओवर में 5 रन बनाने थे, टीम ने 19वें ओवर में 4 रन बनाए। आखिरी ओवर में 1 रन चाहिए था, यहां बांग्लादेश की हबिबा इस्लाम ने एक गेंद डॉट करा दी। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया से एला ब्रिस्को ने दूसरी गेंद पर सिंगल लिया और टीम को करीबी मुकाबले में 2 विकेट से जीत दिला दी।

ऑस्ट्रेलिया को आखिरी ओवर में बांग्लादेश के खिलाफ जीत मिल सकी।
समोआ 16 रन पर ऑलआउट कुचिंग में समोआ की टीम 9.1 ओवर खेलने के बाद 16 ही रन बनाकर सिमट गई। 5 प्लेयर्स खाता भी नहीं खोल सकीं। वहीं 4 प्लेयर्स 1-1 रन ही बना सकीं। कप्तान अवेतिया मापु और स्टेला सगालाला ने सबसे ज्यादा 3-3 रन के स्कोर बनाए। साउथ अफ्रीका ने 10 ही गेंदों पर 17 रन बनाए और बगैर विकेट गंवाए टारगेट हासिल कर लिया।

समोआ टीम से 5 प्लेयर्स खाता भी नहीं खोल सकीं। 4 बैटर्स 1-1 रन ही बना पाईं।
नेपाल के खिलाफ करीबी मुकाबले में जीती स्कॉटलैंड सोमवार को 3 और मुकाबले भी खेले गए। अमेरिका और इंग्लैंड को अपने-अपने मुकाबले जीतने में कोई परेशानी नहीं हुई। वहीं स्कॉटलैंड ने नेपाल को करीबी मुकाबले में 1 विकेट से हराया।
- जोहोर में आयरलैंड की टीम 75 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। अमेरिका ने 9.4 ओवर में 1 ही विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।
- बांगी में नेपाल की टीम 73 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। स्कॉटलैंड को चेज करने में 18.4 ओवर लग गए। हालांकि, टीम ने टारगेट तक पहुंचने में 9 विकेट गंवा दिए।
- जोहोर में पाकिस्तान की टीम 66 रन बनाकर सिमट गई। इंग्लैंड ने 9.2 ओवर में 4 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।
————————————————–
यह खबर भी पढ़ें…
सैमसन-सिराज चैंपियंस ट्रॉफी की टीम इंडिया से बाहर क्यों

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए शनिवार को टीम इंडिया का ऐलान हुआ। कप्तान रोहित शर्मा और चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर टीम सिलेक्शन की जानकारी दी। मोहम्मद सिराज और संजू सैमसन को टीम से बाहर किया गया। वहीं घरेलू क्रिकेट में 752 की औसत रखने के बावजूद करुण नायर स्क्वॉड में जगह नहीं बना सके। पूरी खबर पढ़ें…
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





