दो फोन में एक जैसी बैटरी, सेम टू सेम रैम, फिर कैसे एक के लिए 10 हज़ार ज्यादा ले रही है कंपनी?

दो फोन में एक जैसी बैटरी, सेम टू सेम रैम, फिर कैसे एक के लिए 10 हज़ार ज्यादा ले रही है कंपनी?

[ad_1]

फोन बाज़ार में हर दिन कोई न कोई फोन लॉन्च होते ही रहते हैं. कुछ फोन हमारी पसंद के होते हैं तो कई ऐसे होते हैं जो हमारी रेंज से बाहर होते हैं. कई फोन को देख कर तो समझ में नहीं आता है कि एक जैसे फीचर होने के बावजूद इनके दाम में कैसे इतना अंतर है. यहां हम बात कर रहे हैं नथिंग फोन 2a और पोको X6 Neo के बारे में. Nothing Phone 2a के फीचर्स की भारत करें तो इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच का फुल-HD+ (1,080×2,412 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. इस डिस्प्ले में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन भी दी गई है. इसमें HDR10+ सपोर्ट और 1,300 nits की पीक ब्राइटनेस भी मिलती है.

वहीं दूसरी तरफ पोको X6 Neo के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो नए फोन पोको X6 नियो में 6.67 इंच का फुल HD+ सुपर AMOLED पैनल दिया गया है, जिसका रेजोलूशन 1080 x 2400 पिक्सल है. पोको के इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,000 निट्स पीक ब्राइटनेस शामिल है.

प्रोसेसर: नथिंग फोन 2a में 12GB तक रैम के साथ ऑक्टा-कोर 4nm MediaTek Dimensity 7200 Pro प्रोसेसर दिया गया है. वहीं दूसरी तरफ पोको X6 Neo में 12GB तक रैम के साथ ऑक्टा-कोर 4nm MediaTek Dimensity 7200 Pro प्रोसेसर दिया गया है.

कैमरा: कैमरे के तौर पर नथिंग फोन 2a फोन के रियर पर 50 मेगापिक्सल के दो कैमरे दिए गए हैं. वहीं, इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है. दूसरी तरफ पोको X6 Neo में कैमरे के तौर पर पोको X6 नियो में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर के साथ डुअल कैमरा सेटअप है. सभी सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग शूटर भी है.

बैटरी: पावर के लिए नथिंग फोन 2a 5,000mAh की बैटरी दी गई है और ये 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. दूसरी तरफ पोको X6 Neo में पावर के लिए फोन में 5000mAh बैटरी की मिलती है, जो कि 33W चार्जर के साथ आता है.

कीमत: दोनों फोन की कीमत की बात करें तो Nothing Phone 2a की कीमत 8GB + 128GB वेरिएंट के लिए 23,999 रुपये रखी गई है. वहीं, 8GB + 256GB और 12GB + 256GB वेरिएंट्स की कीमत क्रमश: 25,999 रुपये और 27,999 रुपये तय की गई है.

दूसरी तरफ पोको X6 Neo की बात करें तो इसे 15,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है, जो कि इसके 8जीबी, 128जीबी स्टोरेज के लिए है, वहीं फोन के 12जीबी 256जीबी स्टोरेज की कीमत 17,999 रुपये रखी गई है.

टैग: मोबाइल फ़ोन, कुछ भी नहीं कान 1

[ad_2]