The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया भारत लौटे: मीडिया से बोलीं एक्ट्रेस- लंबी कहानी है फुर्सत से सुनाऊंगी, 4 दिन पहले इटली में हुई थी लूटपाट
[ad_1]
4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया इटली से इंडिया वापस लौट आए हैं। कपल मंगलवार को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। इस मौके पर दिव्यांका ने कहा कि उन्होंने देश में लैंड करने के बाद ही चैन की सांस ली।
दिव्यांका और विवेक इटली के फ्लोरेंस शहर वेकेशन मनाने गए थे, जहां उनका सामान और पासपोर्ट चोरी हो गए थे।

दिव्यांका और विवेक मंगलवार को इंडिया पहुंचे। वो मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए।
एक्ट्रेस बोलीं- घर आकर ही सुकून मिलता है
मुंबई एयरपोर्ट पर दिव्यांका ने फोटोग्राफर्स को पोज दिए। इस दौरान उन्होंने पैपराजी के कुछ सवालों के जवाब भी दिए। एक्ट्रेस ने कहा, ‘घर आकर ही सुकून मिलता है। मैं घर वापस लौटने का ही इंतजार कर रही थी।’
बोलीं- फुर्सत से गुफ्तगू करेंगे
वहीं जब एक फोटोग्राफर ने दिव्यांका से पूछा कि पासपोर्ट चोरी कैसे हो गया ? तो दिव्यांका ने जवाब दिया- ‘बहुत लंबी कहानी है। कभी फुर्सत से गुफ्तगू करेंगे।’
एयरपोर्ट पर जहां दिव्यांका की आंखों में देश वापस लौटने की खुशी साफ चमक रही थी। वहीं, उनके पति विवेक भी काफी राहत भरी सांस लेते हुए नजर आ रहे थे।

इस दौरान कपल ने एयरपोर्ट पर फैंस के साथ फोटोज भी खिंचवाए।
इंडियन एम्बेसी ने जारी किए थे इमरजेंसी सर्टिफिकेट
इससे पहले 14 जुलाई को कपल ने इटली में इंडियन एम्बेसी द्वारा जारी किए गए इमरजेंसी सर्टिफिकेट के साथ एक फोटो शेयर किया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ‘जल्द ही भारत आ रहे हैं। हम आपके अपार प्यार और समर्थन के लिए ‘आपको’ धन्यवाद देना चाहते हैं। हमारी ‘घर वापसी’ को संभव बनाने के लिए इंडियन एम्बेसी को बहुत-बहुत धन्यवाद।’

यह फोटो शेयर कर कपल ने इंडियन एम्बेसी को शु्क्रिया कहा था।
दिव्यांका-विवेक के साथ क्या हुआ था?
दिव्यांका पति विवेक के साथ अपनी शादी की 8वीं एनिवर्सरी मनाने के लिए इटली के फ्लोरेंस शहर गई थीं। यहां उनका 10 लाख रुपए का सामान और पासपोर्ट चोरी हो गया था।
कार का शीशा तोड़कर चुरा लिया सामान
इटली में कपल ने किराए पर एक कार ली थी, जिसके जरिए वो रहने के लिए होटल और रिसोर्ट देख रहे थे।
बुकिंग के सिलसिले में वो एक रिसोर्ट गए थे, लेकिन जब वो बाहर आए तो देखा कि उनकी कार के शीशे तोड़कर उनका सारा सामान चोरी कर लिया गया है।
चोरी हुए सामान में उनके पैसे और पासपोर्ट भी थे। साथ ही बीते दिन की गई शॉपिंग का सारा सामान भी कार में ही था।

दिव्यांका-विवेक अपनी 8वीं एनिवर्सरी सेलिब्रेट करने के लिए इटली वेकेशन पर गए थे।
पुलिस ने नहीं की कोई मदद
कपल ने इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, लेकिन लोकल पुलिस ने ये कहते हुए मदद करने से इनकार कर दिया कि जिस जगह उनका सामान चोरी हुआ है, वहां कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं है।
इसके बाद कपल ने भारत लौटने के लिए इंडियन एम्बेसी से टेंपरेरी पासपोर्ट की मांग की थी, जिसके जरिए उन्हें वापस देश लौटने में मदद मिल सके।
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





