The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
दिल्ली चुनाव, भाजपा का संकल्प पत्र जारी: घरेलू गैस सिलेंडर पर ₹500 सब्सिडी, होली-दिवाली पर एक-एक सिलेंडर मुफ्त; महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए
[ad_1]
नई दिल्ली5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि दिल्ली में भाजपा सरकार बनने पर मौजूदा सरकार की सभी योजनाएं जारी रहेंगी।
केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शुक्रवार को दिल्ली में पार्टी का संकल्प जारी किया। उन्होंने महिलाओं, बुजुर्गों, विधवा, दिव्यागों और गरीबों के लिए पार्टी की योजनाएं बताईं।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा सरकार बनने पर महिलाओं को हर महीने ₹2500 दिए जाएंगे। गरीबों के सिलेंडर के लिए ₹500 सब्सिडी मिलेगा। होली-दिवाली पर एक-एक सिलेंडर फ्री दिया जाएगा।
60-70 साल के बुजुर्गों के मिलने वाली पेंशन ₹2000 से बढ़ाकर ₹2500 की जाएगी। विधवा, दिव्यांगों और 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को ₹3000 रुपए पेंशन मिलेगी। इसमें भी ₹500 रुपए बढ़ाए गए हैं।
केंद्र की आयुष्मान योजना लागू की जाएगी। इसका फायदा 51 लाख लोगों को मिलेगा। इसमें दिल्ली सरकार की ओर से अतिरिक्त ₹5 लाख का हेल्थ कवर मिलेगा। केंद्र की योजना का मिलाकर कुल ₹10 लाख का हेल्थ कवर मिलेगा
दिल्ली की झुग्गी-झोपड़ियों में अटल कैंटिन योजना के तहत गरीबों को 5 रुपए में पौष्टिक भोजन की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा मौजूदा सरकार की फ्री बिजली, पानी और बस सुविधा जारी रहेगी।

नड्डा बोले- आप’दा सरकार ने बुजुर्गों के साथ धोखा किया
नड्डा ने कहा कि आप सरकार ने दिल्ली के बुजुर्गों के साथ धोखा किया। कोराना काल में जब दिल्ली में 80 हजार बुजुर्गों का निधन हो गया, तो आपदा सरकार वालों ने पेंशन की लिस्ट में उनकी जगह नए नाम नहीं जोड़े। आपदा सरकार गरीबों को परेशान करती है।
कोरोना के दौरान पूर्वांचल वालों को भी आपदा सरकार वालों ने परेशान किया। उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया। आपदा (कोरोना) के दौरान उन्हें आनंद विहार स्टेशन भेजा गया। परेशान किया गया। आज आपदा वाले उनके हिमायती बन रहे हैं। कोरोना काल के दौरान अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों को गुमराह किया। उनसे ऑक्सीजन को लेकर झूठ बोला।
नड्डा बोले- मौजूदा योजनाओं को हम भ्रष्टाचार से मुक्त करेंगे
नड्डा ने कहा कि भाजपा का ट्रैक रिकॉर्ड है कि जो कहा था, वो किया है और जो नहीं कहा था वो भी करके दिया है। इसलिए एक वाक्य भारत और दिल्ली की जनता के मन में समा गया है कि ‘मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरा होने की भी गारंटी है’।
दिल्ली में जो जन कल्याण की योजनाएं चल रही हैं, वो सारी योजनाएं भाजपा की सरकार बनने पर भी जारी रहेंगी। उन सभी योजनाओं का ज्यादा कारगर तरीके से सुदृढ़ीकरण किया जाएगा और उन्हें भ्रष्टाचार से मुक्त भी किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि हमने गरीब कल्याण, सुशासन, गुड गवर्नेंस, महिला सम्मान, विकास, युवाओं और किसानों का सशक्तिकरण और मजदूर वर्ग को मुख्य धारा में लाने को अपना उद्देश्य बनाया और आज मुझे खुशी है कि नीति आयोग के अनुसार 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकल आए हैं।
केजरीवाल ने स्टूडेंट्स के लिए बस में फ्री सफर का ऐलान किय

केजरीवाल ने मोदी को यह चिट्ठी शुक्रवार सुबह लिखी।
इससे पहले दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार सुबह ऐलान किया है कि चुनाव जीतने के बाद AAP की सरकार स्टूडेंट के लिए बस सेवा फ्री कर देगी। यानी कोई भी स्टूडेंट बस में फ्री सफर कर सकता है। वहीं, मेट्रो में भी स्टूडेंट को 50% छूट मिलेगी।
केजरीवाल ने ऐलान करने से पहले इसके संकेत पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी में दे दिए थे। उन्होंने पीएम मोदी से कहा था कि मेट्रो प्रोजेक्ट में दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार 50-50 सहयोग करता है। इसलिए किराए में छूट देने के लिए केंद्र का सहयोग जरूरी है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को वोटिंग
दिल्ली में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। 5 फरवरी को सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है।

…………………………….
दिल्ली विधानसभा चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
दिल्ली चुनाव- भाजपा की चौथी लिस्ट में 9 नाम: ग्रेटर कैलाश से सौरभ भारद्वाज के खिलाफ शिखा राय, बाबरपुर से अनिल वशिष्ठ को टिकट

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी चौथी लिस्ट 16 जनवरी को जारी की थी। इस लिस्ट में 9 उम्मीदवारों की घोषणा की गई थी। भाजपा ने अपनी कुल चार लिस्ट में 68 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए, जबकि एक-एक सीट सहयोगी पार्टी JDU और LJP (रामनिवास) के लिए छोड़ी है। पूरी खबर पढ़ें…
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





