The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
दिल्ली चुनाव- अमित शाह संकल्प पत्र का पार्ट-3 लॉन्च करेंगे: केजरीवाल का तंज- हमारा विजन कॉपी न करना; गृह मंत्री 2 रैलियां और रोड शो भी करेंगे
[ad_1]
- हिंदी समाचार
- राष्ट्रीय
- Delhi Election LIVE 2025 Update; Arvind Kejriwal BJP Sankalp Patra PART 3
नई दिल्ली53 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह आज राजौरी गार्डन और त्रिनगर में दो रैलियां करेंगे। इसके बाद आदर्श नगर में रोड शो भी करेंगे। इसके अलावा वे आज दिल्ली चुनाव के लिए पार्टी के संकल्प पत्र का तीसरा हिस्सा जारी करेंगे। यह जानकारी न्यूज एजेंसी ANI ने दी है।
इससे पहले 7 जनवरी को भाजपा ने संकल्प पत्र का पहला हिस्सा जारी किया था। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संकल्प पत्र को ‘विकसित दिल्ली की नींव’ बताया था। इसके बाद 21 जनवरी को संकल्प पत्र का दूसरा हिस्सा पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर ने किया था।
उधर, केजरीवाल ने भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि भाजपा संकल्प पत्र का तीसरा हिस्सा जारी करने वाली है। वो इसमें जरूर बताए कि उनका प्लान और विजन क्या है। केजरीवाल ने BJP से यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) का विजन कॉपी न करना।

दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल ने शुक्रवार को यह ट्वीट शाम 4:38 बजे किया।
BJP के संकल्प पत्र का दूसरा हिस्सा- जरूरतमंदों को KG से PG तक शिक्षा फ्री

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को पार्टी के संकल्प पत्र का दूसरा पार्ट पेश किया।
भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 21 जनवरी को घोषणा पत्र का दूसरा हिस्सा जारी कर दिया। इसमें पार्टी ने सरकारी संस्थानों में जरूरतमंद छात्रों को केजी से पीजी तक मुफ्त पढ़ाई का वादा किया है। इसके साथ ही यूपीएससी की परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को एक बार 15,000 रुपए देने की भी घोषणा की गई है। पार्टी ने दिल्ली के पॉलिटेक्निक और कौशल केंद्रों में पढ़ने वाले एससी वर्ग के छात्रों को डॉ. बीआर अंबेडकर के नाम पर 1,000 रुपए मासिक वजीफा देने का भी वादा किया है।
भाजपा के संकल्प पत्र का दूसरा हिस्सा जारी करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में घरेलू मेड के कल्याण के लिए बोर्ड बनाने का ऐलान किया। घरेलू नौकरों और ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए 10 लाख रुपए का बीमा और 5 लाख रुपए का दुर्घटना कवर देने का भी आश्वासन दिया है। इसके साथ ही महिला मेड को छह महीने का पेड मातृत्व अवकाश दिलाने का ऐलान किया है। ठाकुर ने कहा;-
AAP सरकार के भ्रष्टाचार की जांच के लिए एसआईटी गठित की जाएगी।

BJP के संकल्प पत्र का पहला हिस्सा, होली-दिवाली पर मुफ्त सिलेंडर का वादा

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि दिल्ली में भाजपा सरकार बनने पर मौजूदा सरकार की सभी योजनाएं जारी रहेंगी।
17 जनवरी को भाजपा ने संकल्प पत्र का पहला हिस्सा जारी किया था। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संकल्प पत्र को ‘विकसित दिल्ली की नींव’ बताया था।
उन्होंने दिल्ली में महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए, गरीब महिलाओं को सिलेंडर पर 500 रुपए की सब्सिडी देने का वादा किया। होली-दीवाली पर एक-एक मुफ्त सिलेंडर देने का भी ऐलान किया।
उन्होंने कहा था कि मातृ सुरक्षा वंदना योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को 21,000 रुपए दिए जाएंगे और 6 पोषण किट भी दी जाएंगी। दिल्ली में बिजली, बस और पानी को लेकर मौजूदा सरकार की जो योजनाएं चल रही हैं, वह जारी रहेंगी।
नड्डा ने बताया था कि 60-70 साल के बुजुर्गों के मिलने वाली पेंशन ₹2000 से बढ़ाकर ₹2500 की जाएगी। विधवा, दिव्यांगों और 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को ₹3000 रुपए पेंशन मिलेगी।
दिल्ली की झुग्गी-झोपड़ियों में अटल कैंटीन योजना के तहत गरीबों को 5 रुपए में पौष्टिक भोजन की व्यवस्था की जाएगी। उधर, अरविंद केजरीवाल ने भाजपा के संकल्प पत्र को झूठ का पुलिंदा बताया। कहा- इसमें कानून-व्यवस्था सुधारने पर एक लाइन नहीं थी।
केजरीवाल बोले- BJP जीती तो फ्री की योजनाएं बंद कर देगी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि भाजपा ने दो संकल्प पत्रों में मोहल्ला क्लिनिक बंद कर करने, सरकारी स्कूलों में फ्री शिक्षा बंद करने का ऐलान कर दिया। भाजपा चुनाव ही दिल्ली की योजनाएं बंद करने के लिए लड़ रही है। उन्होंने कहा, भाजपा फ्री बिजली, पानी और महिलाओं की फ्री बस यात्रा बंद कर देगी। केजरीवाल ने कहा, गलत बटन दबा दिया तो ये लोग दिल्ली में रहना मुश्किल कर देंगे।
अब पढ़िए भाजपा-AAP-कांग्रेस की घोषणाएं…



नड्डा की स्पीच की 6 बड़ी बातें…
- AAP सरकार ने दिल्ली के बुजुर्गों के साथ धोखा किया। कोरोना काल में जब दिल्ली में 80 हजार बुजुर्गों का निधन हो गया, तो आपदा सरकार वालों ने पेंशन की लिस्ट में उनकी जगह नए नाम नहीं जोड़े। आपदा सरकार गरीबों को परेशान करती है।
- AAP का मोहल्ला क्लीनिक भ्रष्टाचार का अड्डा है। लोगों को गुमराह करने का कार्यक्रम है। मोहल्ला क्लीनिक में फर्जी लैब टेस्ट किए गए, 300 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ। भाजपा सरकार आने पर इसकी जांच होगी।
- कोरोना के दौरान पूर्वांचल वालों को भी आप-दा सरकार वालों ने परेशान किया। उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया। आपदा (कोरोना) के दौरान उन्हें आनंद विहार स्टेशन भेजकर उन्हें परेशान किया। आज आपदा वाले उनके हिमायती बन रहे हैं।
- कोरोना काल के दौरान अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों को गुमराह किया। उनसे ऑक्सीजन को लेकर झूठ बोला। दिल्ली सरकार की चलाईं योजनाओं की जांच कराई जाएगी। भ्रष्टाचारियों को सजा मिलेगी।
- भाजपा का ट्रैक रिकॉर्ड है कि जो कहा था, वो किया है और जो नहीं कहा था वो भी करके दिया है। इसलिए एक वाक्य भारत और दिल्ली की जनता के मन में समा गया है कि ‘मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरा होने की भी गारंटी है’।
- भाजपा ने गरीब कल्याण, सुशासन, गुड गवर्नेंस, महिला सम्मान, विकास, युवाओं और किसानों का सशक्तिकरण और मजदूर वर्ग को मुख्य धारा में लाने को अपना उद्देश्य बनाया और आज मुझे खुशी है कि नीति आयोग के अनुसार 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकल आए हैं।
केजरीवाल ने स्टूडेंट्स के लिए बस में फ्री सफर का ऐलान किय

केजरीवाल ने मोदी को यह चिट्ठी शुक्रवार सुबह लिखी।
इससे पहले दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार सुबह ऐलान किया है कि चुनाव जीतने के बाद AAP की सरकार स्टूडेंट के लिए बस सेवा फ्री कर देगी। यानी कोई भी स्टूडेंट बस में फ्री सफर कर सकता है। वहीं, मेट्रो में भी स्टूडेंट को 50% छूट मिलेगी।
केजरीवाल ने ऐलान करने से पहले इसके संकेत पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी में दे दिए थे। उन्होंने पीएम मोदी से कहा था कि मेट्रो प्रोजेक्ट में दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार 50-50 सहयोग करता है। इसलिए किराए में छूट देने के लिए केंद्र का सहयोग जरूरी है। पूरी खबर पढ़ें…
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को वोटिंग
दिल्ली में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। 5 फरवरी को सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है।

…………………………….
दिल्ली विधानसभा चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
दिल्ली चुनाव- भाजपा की चौथी लिस्ट में 9 नाम: ग्रेटर कैलाश से सौरभ भारद्वाज के खिलाफ शिखा राय, बाबरपुर से अनिल वशिष्ठ को टिकट

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी चौथी लिस्ट 16 जनवरी को जारी की थी। इस लिस्ट में 9 उम्मीदवारों की घोषणा की गई थी। भाजपा ने अपनी कुल चार लिस्ट में 68 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए, जबकि एक-एक सीट सहयोगी पार्टी JDU और LJP (रामनिवास) के लिए छोड़ी है। पूरी खबर पढ़ें…
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





