The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
दिल्ली चुनाव अपडेट्स: केजरीवाल बोले- भाजपा का संकल्प पत्र झूठ का पुलिंदा, कानून-व्यवस्था सुधारने पर एक भी लाइन नहीं
[ad_1]
- हिंदी समाचार
- राष्ट्रीय
- Delhi Election 2025 Live Updates; Arvind Kejriwal BJP Manifesto | Atishi AAP Congress
नई दिल्ली21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि भाजपा अपने वादे भी आम आदमी पार्टी से कॉपी करती है। उसके पास अपना कोई विजन नहीं।
दिल्ली चुनाव पर भाजपा के संकल्प पत्र को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र झूठ का पुलिंदा है। उसमें एक भी लाइन इस बारे में नहीं थी कि दिल्ली की कानून व्यवस्था कैसे सुधारेंगे।
केजरीवाल ने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र में सिर्फ एक ही लाइन थी कि केजरीवाल जो काम कर रहा है, उससे सीखकर हम भी काम करेंगे। अगर केजरीवाल से ही सीखकर करना है तो हम तो कर रहे हैं न। वैसे भी जब उन्हें पता है कि उनकी सरकार नहीं बनने वाली तो कम से कम घोषणाएं बड़ी करते।
इसके बाद केजरीवाल ने X पर भी लिखा- बीजेपी का संकल्प पत्र नहीं बल्कि ‘केजरीवाल पत्र’ है। बीजेपी का कहना है- ‘केजरीवाल वाले सारे काम करने के लिए बीजेपी को वोट दो।’ केजरीवाल वाले सारे काम तो केजरीवाल ही ज्यादा अच्छे करेगा, फिर कोई बीजेपी को वोट क्यों दे?
दरअसल, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को पार्टी मेनिफेस्टो जारी किया। उन्होंने दिल्ली में महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए, गरीब महिलाओं को सिलेंडर पर 500 रुपए की सब्सिडी देने का ऐलान किया।
उन्होंने कहा कि मातृ सुरक्षा वंदना योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को 21,000 रुपए दिए जाएंगे। साथ ही दिल्ली में बिजली, बस और पानी को लेकर मौजूदा सरकार की जो योजनाएं चल रही हैं, वह जारी रहेंगी। पूरी खबर पढ़ें…

दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग, 8 को नतीजे
दिल्ली में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। 5 फरवरी को सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है।

दिल्ली चुनाव से जुड़े आज के अपडेट्स जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइये…
लाइव अपडेट्स
21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सिसोदिया बोले- PM आवास में हीर-जवाहरात के झूमर लगे
भाजपा के शीशमहल वाले आरोप पर पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया ने कहा- प्रधानमंत्री 2700 करोड़ रुपए का ‘राज महल’ बना रहे हैं। भाजपा खुद को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कहती है।
वह एक दशक से ज्यादा समय से सत्ता में है। लेकिन जब वे दिल्ली में चुनाव लड़ते हैं तो स्कूलों, अस्पतालों के बारे में बात नहीं करते। वे कहते हैं कि केजरीवाल ने सोने का टॉयलेट बनवाया और उस पर चुनाव लड़ेंगे। हमने कहा कि सोने का कोई टॉयलेट नहीं है।
प्रधानमंत्री का ‘राज महल’ खोलिए, जिसकी कीमत 2700 करोड़ रुपए है। उसमें 200 करोड़ रुपए के हीरे-जवाहरात से बने झूमर लगे हैं।
सुबह 10:04 बजे17 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
केजरीवाल बोले- पीएम मोदी आगे आकर कहें कि मुफ्त सुविधाएं भगवान का प्रसाद हैं
अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने घोषणा की कि वे भी केजरीवाल की तरह ‘फ्री की रेवड़ी’ देंगे। तो मैं उनसे कहना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री को आगे आकर यह साफ-साफ कहना चाहिए कि वे इससे सहमत हैं। उन्हें यह भी कहना चाहिए कि जो मोदी जी ने पहले कहा था, वह गलत था। पीएम मोदी ने अब तक कहा कि मुफ्तखोरी अच्छी नहीं है। अब उन्हें कहना चाहिए कि वे गलत थे और केजरीवाल सही थे। पीएम मोदी को कहना चाहिए कि मुफ्त सुविधाएं देश के लिए हानिकारक नहीं हैं, बल्कि भगवान का ‘प्रसाद’ हैं।
09:33 पूर्वाह्न17 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
भाजपा की सहयोगी NCP ने 30 सीटों पर उम्मीदवार उतारे

महाराष्ट्र और केंद्र सरकार में भाजपा की सहयोगी पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने 30 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की।
09:26 पूर्वाह्न17 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
नड्डा बोले- मौजूदा योजनाओं को हम भ्रष्टाचार से मुक्त करेंगे
नड्डा ने कहा कि भाजपा का ट्रैक रिकॉर्ड है कि जो कहा था, वो किया है और जो नहीं कहा था वो भी करके दिया है। इसलिए एक वाक्य भारत और दिल्ली की जनता के मन में समा गया है कि ‘मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरा होने की भी गारंटी है’।
दिल्ली में जो जन कल्याण की योजनाएं चल रही हैं, वो सारी योजनाएं भाजपा की सरकार बनने पर भी जारी रहेंगी। उन सभी योजनाओं का ज्यादा कारगर तरीके से सुदृढ़ीकरण किया जाएगा और उन्हें भ्रष्टाचार से मुक्त भी किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि हमने गरीब कल्याण, सुशासन, गुड गवर्नेंस, महिला सम्मान, विकास, युवाओं और किसानों का सशक्तिकरण और मजदूर वर्ग को मुख्य धारा में लाने को अपना उद्देश्य बनाया और आज मुझे खुशी है कि नीति आयोग के अनुसार 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकल आए हैं।
09:24 पूर्वाह्न17 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
जेपी नड्डा ने भाजपा का मेनिफेस्टाे लॉन्च किया
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने दिल्ली के लिए पार्टी का मैनिफेस्टो (संकल्प पत्र) जारी किया। उन्होंने महिलाओं, बुजुर्गों, विधवा, दिव्यागों और गरीबों के लिए पार्टी की योजनाएं बताईं।
उन्होंने कहा कि मेनिफेस्टो पहले भी आते थे, लेकिन आप भी भूल जाते थे और राजनीतिक पार्टियां भी भूल जाती थी कि उन्होंने क्या कहा था। लेकिन ये राजनीतिक संस्कृति का परिवर्तन है कि आज मेनिफेस्टो ‘संकल्प पत्र’ में परिवर्तित हो गया है। संकल्प से सिद्धि की ओर जाने का मंत्र भी हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने दिया है।
09:10 पूर्वाह्न17 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
केजरीवाल ने स्टूडेंट्स के लिए बस सर्विस फ्री की, दीक्षित बोले- ये पहले क्यों नहीं किया
अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार सुबह ऐलान किया था कि चुनाव जीतने के बाद AAP की सरकार स्टूडेंट के लिए बस सेवा फ्री कर देगी। यानी कोई भी स्टूडेंट बस में फ्री सफर कर सकता है। वहीं, मेट्रो में भी स्टूडेंट को 50% छूट मिलेगी।
केजरीवाल ने ऐलान करने से पहले इसके संकेत पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी में दे दिए थे। उन्होंने पीएम मोदी से कहा था कि मेट्रो प्रोजेक्ट में दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार 50-50 सहयोग करता है। इसलिए किराए में छूट देने के लिए केंद्र का सहयोग जरूरी है।

केजरीवाल ने मोदी को यह चिट्ठी शुक्रवार सुबह लिखी।
पूर्व CM केजरीवाल के सरकार बनने पर स्टूडेंट को बसों में फ्री सफर और मेट्रो में 50 % छूट देने के वादे पर नई दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा- 10 साल के कार्यकाल में केजरीवाल ने ये वादा पूरा नहीं किया। AAP सरकार गैर-जिम्मेदार रही है।
08:57 पूर्वाह्न17 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
खेड़ा बोले- हम दिल्ली, कांग्रेस और अपनी गारंटी के पक्ष में प्रचार कर रहे
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि हम दिल्ली, कांग्रेस और अपनी गारंटी के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। दिल्ली में पिछले 10 सालों में AAP ने कोई काम नहीं किया है।
खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी 70 सीटों पर अपने दम पर मजबूती से लड़ रही है।
08:02 पूर्वाह्न17 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
खट्टर बोले- अवैध कॉलोनी और झुग्गी झोपड़ी वालों को मालिकाना हक मिलेगा
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि दिल्ली की अवैध कॉलोनी और झुग्गी झोपड़ी वालों को पीएम उदय योजना के तहत मालिकाना हक दिया जाएगा।
खट्टर ने कहा कि जनता अब केजरीवाल पर भरोसा नहीं करेगी। वह लगातार झूठ फैला रहे हैं। भाजपा जल्द ही दिल्ली चुनाव को लेकर घोषणा पत्र जारी करेगी।
07:11 पूर्वाह्न17 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
राहुल गांधी की 20 जनवरी को दिल्ली में रैली
नई दिल्ली सीट से केजरीवाल के खिलाफ लड़ रहे संदीप दीक्षित के लिए कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 20 जनवरी को प्रचार करेंगे। दिल्ली कांग्रेस ने शुक्रवार सुबह राहुल गांंधी के दौरे की जानकारी दी।
प्रातः 06:00 बजे17 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
सचदेवा बोले- शराब घोटाले से AAP नेताओं का दिल नहीं भरा
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा- CAG रिपोर्ट बताती है कि पुरानी शराब नीति में 2026 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को लूटने का काम किया है। शराब घोटाले से AAP नेताओं का दिल नहीं भरा है।
05:37 पूर्वाह्न17 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
देवली से LJP(रामनिवास) ने दीपक तंवर को उम्मीदवार बनाया, आज भरेंगे नामांकन
भाजपा की सहयोगी LJP(रामनिवास) ने देवली विधानसभा से दीपक तंवर को उम्मीदवार बनाया। शुक्रवार सुबह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने उन्हें चुनाव चिह्न सौंपा। दीपक आज देवली से नामांकन भरेंगे।
05:25 पूर्वाह्न17 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
सिसोदिया की चल संपत्ति 5 साल में ₹30 लाख बढ़ी
दिल्ली के जांगपुरा से चुनाव लड़ रहे पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया ने अपनी कुल संपत्ति 1.4 करोड़ रुपए घोषित की है। उनकी चल संपत्ति 34 लाख रुपए है। 2020 में उनकी चल संपत्ति करीब 4 लाख रुपए थे।
5 साल में उनकी चल संपत्ति में 30 लाख रुपए का इजाफा हुआ है। वहीं उनकी पत्नी सीमा सिसोदिया की चल संपत्ति में 10 लाख रुपए का इजाफा हुआ है। यह अब 12 लाख रुपए हो गई है।
अचल संपत्ति में सिसोदिया के दो फ्लैट हैं, गाजियाबाद के फ्लैट की कीमत 23 लाख रुपए और और मयूर विहार में फ्लैट की कीमत 70 लाख रुपए है। हलफनामे के मुताबिक सिसोदिया ने बच्चों की पढ़ाई के लिए 1.5 करोड़ रुपए का एजुकेशन लोन भी लिया है।
05:25 पूर्वाह्न17 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
जेपी नड्डा भाजपा का मैनिफेस्टो आज जारी करेंगे

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए दिल्ली भाजपा आज पार्टी का मैनिफेस्टो जारी करेगी। इसका नाम भाजपा ने संकल्प पत्र रखा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इसे दोपहर 2 बजे दिल्ली भाजपा ऑफिस से रिलीज करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं हो सकती हैं।
05:08 पूर्वाह्न17 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
बाबरपुर विधानसभा सीट से कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने नामांकन भरा

दिल्ली सरकार में कैबिनेट मेंत्री गोपाल राय ने बाबरपुर विधानसभा सीट से नामांकन भरा। इस दौरान उनके साथ AAP कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
04:54 पूर्वाह्न17 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
केजरीवाल बोले- भाजपा वाले महिलाओं को गाली देते हैं
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार सुबह X कहा- भाजपा नेता सुबह शाम केवल गालियां देने का काम करते हैं। कभी महिलाओं को गालियां देते हैं, कभी पूर्वांचली समाज को गाली देते हैं। इनकी पार्टी में जो जितनी बड़ी और गंदी गाली देता है, उसको उतना बड़ा पद मिलता है।
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





