The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
दिल्लीवालों के लिए सच साबित हुई IMD की भविष्यवाणी, अभी और बिगड़ेंगे हालात
[ad_1]
आखरी अपडेट:11 जनवरी, 2025, शाम 5:53 बजे IST
IMD Delhi Rain Forecast: दिल्ली में मौसम का मिजाज फिर से करवट बदलने लगा है. शनिवार शाम को इसका असर भी देखने को मिला है. IMD की मानें तो दिल्लीवालों को आनेवाले दिनों में भी तल्ख मौसम का सामना करना पड़ सकता है.
हाइलाइट्स
- दिल्ली और आसपास के इलाकों में शनिवार शाम को हल्की बारिश हुई
- देश की राजधानी में 40 KM प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना
- दिल्लीवालों को आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड का समाना करना पड़ सकता है
नई दिल्ली. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली और आसपास के इलाकों के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी किया था. IMD की वह भविष्यवणी शनिवार को सच साबित हुई. मौसम विज्ञानियों ने शुक्रवार को जारी अपने पूर्वानुमान में दिल्ली एनसीआर के आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की बात कही थी. शनिवार 11 जनवरी 2025 की शाम को मौसम विज्ञानियों का यह पूर्वानुमान पूरी तरह से सच साबित हुई. देश की राजधानी और आसपास के इलाकों में शाम को हल्की बारिश हुई. इसके अलावा सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं. IMD ने इसके साथ ही तेज हवा चलने का पूर्वानुमान जताया है. मौसम में बदलाव की वजह से पारा के और नीचे जाने की संभावना है. ऐसे में आने वाले दिनों में दिल्लीवालों को कड़ाके की ठंड का सामना करान पड़ सकता है.
दरअसल, IMD ने शुक्रवार को दिल्ली के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी किया था. इसमें शनिवार और रविवार को आसमान में बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई थी. शनिवार को आमतौर पर दिल्ली और आसपास के इलाकों में आसमान में बादल छाए रहे और शाम होते ही रिमझिम बारिश हुई. बारिश के बाद ठंड का प्रकोप और बढ़ने की संभावना है. 11 जनवरी को सुबह में थोड़ी देर के लिए धूप आई, लेकिन उसके बाद सूरज बादलों के आगोश में छुपा रहा. आखिरकार शाम को बादल बरस ही गए. साथ ही दिल्ली और आसपास के इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ का असर भी दिखेगा.
दिल्लीवालों पर शनिवार-रविवार को आएगी आफत, शुक्रवार को कांपते रहे लोग, IGI एयरपोर्ट पर मुसीबत ही मुसीबत
दो सिस्टम के एक्टिव होने से मौसम में बदलाव
मौसम विज्ञानियों की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbances) के सक्रिय होने की संभावना प्रबल है. नॉथवेस्ट इंडिया में इसके एक्टिव होने की आहट महसूस की जाने लगी है. इसका असर अब दिल्ली एसीआर में भी देखा जाने लगा है. पश्चिमी विक्षोभ को पूर्वी हवाओं का साथ मिलने से इसकी रफ्तार और बढ़ गई है. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर में 11 और 12 जनवरी को सामान्य से तेज हवा चलने और बारिश होने की संभावना जताई थी. आईएमडी की यह बात पूरी तरह से सच साबित हुई है.
ठंड और कोहरा
पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने और बारिश का दौर थमने के बाद दिल्लीवालों को एक और समस्या से दो-चार होना पड़ सकता है. मौसम विभाग ने पारा के और नीचे जाने की संभावना जताई है. इसके साथ ही घना कोहरा पड़ने की संभावना भी जताई गई है. बता दें कि दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से घना कोहरा पड़ने की वजह से ट्रेन के साथ ही फ्लाइट के ऑपरेशन पर भी असर पड़ा है. दर्जनों की संख्या में हवाई जहाज और ट्रेनें प्रभावित हुईं. हाईवे और एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना के मामले भी सामने आए. दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से कम रिकॉर्ड किया गया.
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया






