The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
तीसरा वनडे- ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 141 का टारगेट दिया: सॉन एबॉट ने 30 रन बनाए, टॉप-5 बल्लेबाज फेल; शाहीन-नसीम को 3-3 विकेट
[ad_1]
पर्थकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे वनडे में पाकिस्तान को 141 रन का टारगेट दिया है। पर्थ की बाउंसी पिच पर मेजबान टीम की बल्लेबाजी फ्लॉप रही और 31.5 ओवर में 140 रन ही बना सकी। टीम के टॉप-5 बल्लेबाज 25 रन से ज्यादा का स्कोर नहीं कर सके। ओपनर मैथ्यू शॉर्ट ने 22 रन और सॉन एबॉट ने सबसे ज्यादा 30 बनाए।
पर्थ में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसे तेज गेंदबाजों ने सही साबित कर दिया। शाहीन शाह अफरीदी और नसीम शाह ने 3-3 विकेट झटके। हारिस रऊफ ने 2 विकेट लिए। एक विकेट मोहम्मद हसनैन को मिला। जबकि एक बल्लेबाज रिटायर्ड हर्ट हुआ।

हारिस रऊफ और नसीम शाह ने ऑस्ट्रेलिया के टॉप-5 बैटर्स को सस्ते में पवेलियन भेजा।
टॉप-5 बैटर्स ने 55 रन जोड़े, शॉर्ट ने 22 रन बनाए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज पाकिस्तानी पेसर्स के सामने संघर्ष करते दिखाई दिए। टीम के टॉप-5 बल्लेबाजों ने मिलकर 55 रन बनाए, इनमें सबसे ज्यादा 22 रन ओपनर मैथ्यू शॉर्ट ने स्कोर किए। उन्हें हारिस रऊफ ने पवेलियन भेजा।
टीम को पहला झटका नसीम शाह ने पारी के चौथे ओवर में दिया। उन्होंने जैक फ्रेजर मैकगर्क को विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान के हाथों कैच कराया। जैक ऑफ स्टंप से बाहर जाती बॉल पर ड्राइव करना चाहते थे। बॉल बल्ले का बाहरी किनारा लेकर विकेटकीपर के ग्लव्स में चली गई।

नसीम शाह ने 3 विकेट झटके। उन्होंने जैक फ्रेजर मैकगर्क, इंग्लिस और जंपा को पवेलियन भेजा।
मैक्सवेल सीरीज में दूसरी पर शून्य पर आउट, कूपर चोटिल ग्लेन मैक्सवेल इस सीरीज में दूसरी बार शून्य पर आउट हुए। उन्हें हारिस रऊफ ने सईम अयुब के हाथों कैच कराया। वे पहले मुकाबले में भी खाता नहीं खोल सके थे।
इससे पहले, लेफ्टी बल्लेबाज कूपर कॉनोली (7 रन) पारी के दौरान चोटिल हो गए। मोहम्मद हसनैन की उछल लेती बॉल उनके बाएं हाथों में लगी। वे इस बॉल को पुल करना चाहते थे।
सॉन एबॉट ने स्कोर 150 के करीब पहुंचाया 88 रन पर 6 विकेट गंवाने के बाद 8वें नंबर के बल्लेबाज सॉन एबॉट ने टीम का स्कोर 140 के पार पहुंचाया। वे 30 रन बनाकर टीम के टॉप स्कोरर रहे। उन्होंने एडम जम्पा के साथ 30 और स्पेंसर जॉनसन के साथ 22 रन की साझेदारी की।
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





