The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
तिमाही नतीजों के बाद TCS का शेयर 6% चढ़ा: ₹4,278 पर कारोबार कर रहा, कंपनी को तीसरी तिमाही में ₹12,380 करोड़ का मुनाफा
[ad_1]
मुंबई46 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
IT कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड (TCS) के शेयर में आज (10 जनवरी) करीब 6% की तेजी देखने को मिल रही है। TCS का शेयर 5.91% की तेजी के साथ 4,278 रुपए पर कारोबार कर रहा है।
एक दिन पहले कंपनी के तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए गए थे। पॉजिटिव रिजल्ट के कारण कंपनी के शेयर में यह तेजी देखने को मिल रही है। बीते पांच दिन में कंपनी के शेयर ने 3.66% का रिटर्न दिया है।
पिछले 1 महीने में कंपनी का शेयर 3.52% गिरा है। हालांकि, पिछले 6 महीने में TCS के शेयर ने करीब 10% और बीते एक साल में 16% का रिटर्न दिया है।
TCS को तीसरी तिमाही में ₹12,380 करोड़ का मुनाफा
तीसरी तिमाही (Q3FY25) यानी अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में TCS का कॉन्सोलिडेटेड नेट प्रॉफिट तिमाही आधार पर करीब 3.95% बढ़कर 12,380 रुपए करोड़ रहा। इससे पहले जुलाई-सितंबर तिमाही में ये 11,909 करोड़ रुपए रहा था। वहीं सालाना आधार पर नेट प्रॉफिट 12% बढ़ा है।
हालांकि, कंपनी की आय में गिरावट देखने को मिली। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में ये 63,973 करोड़ रुपए रही। वहीं पिछली तिमाही में कंपनी को 64,259 करोड़ रुपए की आय हुई थी। वहीं EBIT तिमाही आधार पर 15,469 करोड़ रुपए से बढ़कर 16900 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।

10 रुपए प्रति शेयर लाभांश देगी कंपनी
नतीजों के साथ TCS ने अपने शेयर होल्डर्स के लिए प्रति शेयर 10 रुपए आंतरिक लाभांश (डिविडेंट) और 66 रुपए का स्पेशल लाभांश का भी ऐलान किया है। कंपनियां अपने शेयरधारकों को मुनाफे का कुछ हिस्सा देती हैं, उसे लाभांश या डिविडेंड कहते हैं।
1968 में हुई थी TCS की स्थापना
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) भारत की मल्टीनेशनल इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) कंपनी है। यह टाटा ग्रुप की एक सहायक कंपनी है। TCS की स्थापना 1968 में ‘टाटा कंप्यूटर सिस्टम्स’ के रूप में हुई थी। 25 अगस्त 2004 को TCS पब्लिक लिस्टेड कंपनी बनी।
2005 में इन्फॉरमेटिक्स मार्केट में जाने वाली यह भारत की पहली कंपनी बनी। अप्रैल 2018 में 100 अरब डॉलर मार्केट कैपिटलाइजेशन वाली देश की पहली IT कंपनी बनी। कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप 14.17 लाख करोड़ रुपए है। यह 46 देशों में 149 लोकेशन पर काम करती है।
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





