The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
डायरेक्टर अली अब्बास जफर को लगा झटका: मुंबई सेशन कोर्ट ने खारिज की याचिका; वासु भगनानी ने दर्ज कराई थी FIR
[ad_1]
- हिंदी समाचार
- मनोरंजन
- बॉलीवुड
- मुंबई सत्र न्यायालय ने बड़े मियां छोटे मियां धोखाधड़ी मामले में धोखाधड़ी के लिए वाशु भगनानी द्वारा दायर एफआईआर पर निर्देशक अली अब्बास जफर की चुनौती याचिका खारिज कर दी।
4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
मुंबई सेशन कोर्ट से डायरेक्टर अली अब्बास जफर को बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने उनकी उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने वासु भगनानी की ओर से दायर की गई धोखाधड़ी की FIR को चुनौती दी थी।
कोर्ट का कहना है कि FIR मुंबई के बांद्रा कोर्ट के आदेश पर दायर की गई थी, इसलिए अली जफर और अन्य की चुनौती अब मान्य नहीं है। दरअसल, यह मामला 2024 की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां से जुड़ा है।
जानें क्या है पूरा मामला? वासु भगनानी ने 3 सितंबर 2024 को बांद्रा पुलिस में डायरेक्टर अली अब्बास जफर और को-प्रोड्यूसर हिमांशु मेहरा पर धोखाधड़ी, जालसाजी और करोड़ों रुपये की ठगी का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके नाम पर फर्जी दस्तावेजों पर साइन कराए गए थे। हालांकि, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद, वासु ने कोर्ट से FIR दर्ज करने की मांग की थी।
कोर्ट ने 2 दिसंबर 2024 को कहा कि इस धोखाधड़ी में बड़ी रकम शामिल है और यह कई जगहों पर फैली हुई है। कोर्ट ने यह भी कहा कि सबूत जुटाने के लिए कई एजेंसियों की मदद लेनी पड़ेगी और इसमें कई दस्तावेज हो सकते हैं। आरोप गंभीर हैं और यह मामला संज्ञान लेने लायक और गैर-जमानती है। इसके बाद कोर्ट ने बांद्रा पुलिस को आईपीसी की धारा 120-B, 406, 420, 465, 468, 471, 500 और 506, r/w.34 के तहत FIR दर्ज करने का आदेश दिया था।

पिछले कई महीनों से, फिल्म बड़े मियां छोटे मियां को लेकर वासु भगनानी और अली अब्बास जफर के बीच कानूनी विवाद चल रहा है। वासु और जैकी भगनानी ने जफर पर आरोप लगाया कि उसने अबू धाबी से मिली सब्सिडी को गलत तरीके से हड़प लिया और फिल्म को हाइजैक कर लिया। इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा कि जफर और उसके पार्टनर्स ने मिलकर एक आपराधिक साजिश रची।
यह शिकायत वासु ने तब दर्ज कराई थी, जब अली अब्बास जफर ने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉईज (FWICE) को 7.30 करोड़ रुपये के भुगतान न होने की शिकायत की थी, जो उन्हें फिल्म के डायरेक्शन के लिए मिलने थे। ————— इससे जुड़ी खबरें पढिए.. 1. 7 करोड़ फीस बकाया मामले में वासु भगनानी को राहत:आरोप लगाने वाले डायरेक्टर अली अब्बास जफर पर FIR का आदेश

फिल्ममेकर वासु भगनानी के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। मुंबई के बांद्रा कोर्ट ने डायरेक्टर अली अब्बास जफर, को-प्रोड्यूसर हिमांशु मेहरा और अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में बांद्रा पुलिस को FIR दर्ज करने का आदेश दिया है। यह मामला 2024 की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां से जुड़ा है। पूरी खबर पढ़ें..
2. वासु भगनानी पर आरोप- डायरेक्टर के 7 करोड़ रोके:विवेक अग्निहोत्री ने नहीं दिए 1 लाख; सिने एसोसिएशन बोला- फीस फंसाते हैं प्रोड्यूसर्स

जुलाई 2024 में देश के नामी फिल्ममेकर वासु भगनानी को लेकर खबर आई कि उन्होंने अपनी फिल्म में काम करने वाले क्रू मेंबर्स के 65 लाख रुपए नहीं चुकाए। इसके लिए फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉई (FWICE) को बीच में आना पड़ा। पूरी खबर पढ़ें..
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





