ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटी की मौत: ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भागा ड्राइवर, आक्रोशित लोगों ने लगाई आग – jhalawar News

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटी की मौत:  ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भागा ड्राइवर, आक्रोशित लोगों ने लगाई आग – jhalawar News

[ad_1]

बकानी थाना क्षेत्र में मां-बेटी की मौत की खबर सुनकर आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को आग लगा दी।

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार मां-​बेटी की मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में आग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को काबू किया। शवों को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। घटना झालावाड़ के बकानी थाना क्षेत्र के म

.

बकानी थाने के एएसआई बृजराज सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के लौढ़ाखेड़ा निवासी रमेश (45) पुत्र मांगीलाल ऐरवाल अपनी बेटी टीना (27) और 3 साल की दोहिती चेतना को लेकर बाइक से जा रहा था। इस दौरान मांगलिया गांव के पास शाम करीब 6 बजे सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में चेतना की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि टीना को गंभीर हालत में झालावाड़ के एसआरजी ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। टीना का शव पोस्टमॉर्टम के लिए एसआरजी अस्पताल की मॉर्च्युरी में, जबकि चेतना का शव बकानी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। दोनों को शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को लगाई आग एएसआई ने बताया कि हादसे घटना की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। ड्राइवर ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। महिला और उसकी बेटी की मौत होने की सूचना ​मिलने पर आक्रोशित लोगों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को आग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को काबू किया और फायर ब्रिगेड की मदद से ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगी आग बुझाई।

उन्होंने बताया कि फरियादी रमेश ने ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ रिपोर्ट दी है। आरोपी ट्रैक्टर ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

[ad_2]